होम / एक्सप्लेनर / बाबा रामदेव ने गठित किया भारतीय शिक्षा बोर्ड, जानें क्या हैं इसके मायने

बाबा रामदेव ने गठित किया भारतीय शिक्षा बोर्ड, जानें क्या हैं इसके मायने

शिक्षा मंत्रालय ने इस बोर्ड के गठन की मंजूरी दे दी है और बाबा रामदेव का तर्क है कि इस बोर्ड के जरिए वो भारतीय चिंतन का समावेशन कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः योग गुरु और पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी रामदेव ने एक नए भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन किया है. शिक्षा मंत्रालय ने इस बोर्ड के गठन की मंजूरी दे दी है और बाबा रामदेव का तर्क है कि इस बोर्ड के जरिए वो भारतीय चिंतन का समावेशन कर सकेंगे. हालांकि इस बोर्ड के गठन के बाद ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है. विरोध क्यों हो रहा है और इसका क्या कारण है, इसके बारे में हम बाद में बात करेंगे. सबसे पहले जानते हैं इस बोर्ड के गठन के इतिहास के बारे में.

2016 में प्रस्ताव को किया गया था खारिज

2015 में पहली बार बाबा रामदेव ने नया स्कूल शिक्षा बोर्ड बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसमें भारतीय चिंतन और आध्यात्म का समावेशन किया जा सके. शिक्षा मंत्रालय ने उसके बाद 2016 में बाबा रामदेव के इस प्रस्ताव को यह कहकर खारिज कर दिया है, कि किसी निजी संस्था को बोर्ड बनाने  कि अगर उनको मंजूरी दी तो फिर आगे ऐसे अनुरोधों का अंबार लग जाएगा. हालांकि इस देश में पहले से ही निजी बोर्ड और मदरसा बोर्ड चल रहे हैं.

रामदेव ने हार न मानी

बाबा रामदेव ने प्रस्ताव खारिज होने के बाद भी हार न मानी और वो नया शिक्षा बोर्ड बनाने के बारे में तर्क देते रहे. इसके बाद मंत्रालय की एक स्वायत संस्था महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन द्वारा भारतीय शिक्षा बोर्ड का प्रायोजक निकाय बनने के लिए आवेदन पत्र (EOI) मांगे गए. पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट ने इस बारे में अपना आवेदन प्रस्तुत किया. औपचारिक कार्यवाही के बाद भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई.

बोर्ड में जुड़े हैं ये लोग

इस बोर्ड में  डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह जैसे सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, स्वामी अवधेशानंद जैसे अध्यात्मिक गुरु, रश्मि चारी जैसी शिक्षाविदों के साथ-साथ बोर्ड में सीबीएसई, एनसीईआरटी, एमएसआरवीवीपी और विभिन्न प्रसिद्ध संस्कृत विश्वविद्यालयों से जुड़े विशेषज्ञों की मौजूदगी इसका प्रमाण है कि बोर्ड अपनी मुहिम को आगे ले जाने के प्रति बेहद गंभीर है.

छात्रों को मिलेगा आधुनिक व परंपरागत शिक्षा का समावेश

इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त किए हुए विद्यालयों में आधुनिक और परंपरागत शिक्षा का समावेश मिलेगा. बोर्ड का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार होगा.  इन विद्यालयों में वो सब होगा जो कि आज के आधुनिक विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा के लिए मौजूद रहता है. वेद, पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों की पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस और सोशल साइंस जैसे विषय भी पढ़ाएं जाएंगे.

इसलिए हो रहा है विरोध

रामदेव के इस शिक्षा बोर्ड का विरोध केवल काशी के संत और महामंडलेश्वर कर रहे हैं. उनका कहना है कि स्वामी रामदेव आर्य समाजी हैं और वो मूर्ति पूजा नहीं करते हैं. ऐसे में उनके द्वारा गठित बोर्ड में कैसे देवी देवताओं के बारे में बताया जाएगा इस पर उनको संश्य है. संतों का कहना है कि बोर्ड में बाबा रामदेव की जगह किसी अन्य संत या फिर महांडलेश्वर को इसका अध्यक्ष बनाया जाए ताकि वैदिक शिक्षा का प्रचार प्रसार और छात्रों को सही ढंग से शिक्षा दी जा सके.

VIDEO: गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे FASTag इस तरह होगी टोल टैक्स की वसूली

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

16 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago