होम / एक्सप्लेनर / महंगाई दर 71%, ब्याज दर 69.5% और 1 महीने में 3 वित्त मंत्री, कौन है ये खस्ताहाल देश

महंगाई दर 71%, ब्याज दर 69.5% और 1 महीने में 3 वित्त मंत्री, कौन है ये खस्ताहाल देश

खराब होती आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने में नाकाम रहने के बाद राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के लंबे समय के वित्त मंत्री मार्टिन गुजमैन ने जुलाई में इस्तीफा दे दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में महंगाई ने केंद्रीय बैंकों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं, बेकाबू महंगाई को काबू करने के लिए अमेरिका से लेकर यूरोप तक के सेंट्रल बैंक्स ब्याज दरों में लगातार इजाफा करते जा रहे हैं, जिसका असर भी दिखना शुरू हो चुका है. लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां महंगाई इतनी है कि आपको यकीन नहीं होगा. ऐसा ही एक देश है अर्जेंटीना, जिसके बारे में ये कहा जाने लगा है कि एक दुकान से दाम पूछकर अगली दुकान पहुंचेंगे तो दाम बढ़ जाएंगे. 

अर्जेंटीना में महंगाई दर 71%
ब्राजील के बाद साउथ अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े देश अर्जेंटीना में महंगाई ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, यहां महंगाई दर 8 या 10 परसेंट नहीं 71 परसेंट पर पहुंच चुकी है, जिसे काबू करने के लिए अर्जेंटीना के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में 9.5 परसेंट का इजाफा कर दिया है, इस बढ़ोतरी के बाद यहां ब्याज दर 69.5 परसेंट हो चुकी है, जो कि दो हफ्ते पहले तक 60 परसेंट थी, जब सेंट्रल बैंक ने 8 परसेंट की बढ़ोतरी की थी. आपको बता दें कि जुलाई में महंगाई दर 7.4 परसेंट बढ़ी थी, जो कि उम्मीद से कहीं ज्यादा थी, जिसकी वजह से महंगाई दर अब 71 परसेंट पर जा चुकी है. 

एक महीने में 3 वित्त मंत्री 
यहां महंगाई इस कदर बेकाबू हो चुकी है कि सरकार से संभले नहीं संभल रही. खराब होती आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने में नाकाम रहने के बाद राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के लंबे समय के वित्त मंत्री मार्टिन गुजमैन ने जुलाई में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उनकनी जगह पर सिल्विना बटाकिस को जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन उन्होंने भी सिर्फ एक महीने में ही पद छोड़ दिया, इसके बाद अर्जेंटीना की कैबिनेट में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए, गुजमैन और बटाकिस के जाने के बाद इकोनॉमी को संभालने की जिम्मेदारी सर्जियो मासा को दी गई है. यानी महीने भर में अर्जेंटीना में तीन वित्त मंत्री बने. मासा ने आते ही कई फैसले लिए, उन्होंने ब्याज दरों को बढ़ाने का बढ़ाने के साथ साथ सेंट्रल बैंक से सरकार के खर्चों के लिए नए नोट प्रिंट नहीं करने का फैसला किया. इसके अलावा वित्तीय स्थिरता के लिए यूटिलिटी बिल्स में सब्सिडी को खत्म करने का फैसला भी किया है. 

$45 अरब का कर्ज 
अर्जेंटीना के सेंट्रल बैंक ने एक बयान में उम्मीद जताई है कि ये फैसला महंगाई को कम करने में मदद करेगा और वित्तीय स्थिरता लाएगा. सेंट्रल बैंक का कहना है कि इस फैसले से ब्याज दरें पॉजिटिव सीमा में आ जाएंगी. पॉजिटिव इंटरेस्ट रेट को लेकर अर्जेंटीना और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड के बीच एक सहमति का बिंदु है, जो कि 45 अरब डॉलर के कर्ज के समय किया गया था. हालांकि ये अनुमान है कि अर्जेंटीना में इस साल के अंत तक महंगाई दर 90 परसेंट तक जा सकती है. 

अगले साल चुनाव
महंगाई रोकने में नाकाम और सरकार की नीतियों से नाराज अर्जेंटीना के लोग भी सड़क पर उतर आए, ठीक वैसे ही जैसे श्रीलंका में लोग उतर आए थे. अर्जेंटीना में लोगों ने वित्त मंत्री की गाड़ी को रोककर अपना विरोध प्रदर्शन किया. अर्जेंटीना में महंगाई ने अतीत में सरकारें  गिराईं हैं, उसी रास्ते पर मौजूदा राष्ट्रपति भी चल रहे हैं, इसलिए राष्ट्रपति को आसमान छूती महंगाई को काबू में करने के लिए कोई रास्ता तलाशना होगा. ये इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि 2023 में चुनाव होने वाले हैं. 

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago