होम / एक्सप्लेनर / चीन में क्यों घटने लगा IPhone का क्रेज, क्या भारत से Apple की नजदीकी है वजह? 

चीन में क्यों घटने लगा iPhone का क्रेज, क्या भारत से Apple की नजदीकी है वजह? 

चीन में आईफोन की घटती सेल के चलते Apple अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुछ समय पहले तक चीन अमेरिकी कंपनी एपल (Apple) का सबसे बड़ा बाजार था. चीन में iPhone को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखाई देता था, लेकिन अब तस्वीर काफी हद तक बदल चुकी है. चीनी आईफोन से दूरी बना रहे हैं और Apple को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. पिछले कुछ वक्त में जिस तरह से चीन में iPhone की बिक्री में गिरावट आई है, उसे देखते हुए इस देश में Apple का भविष्य अंधकारमय हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में इन्वेस्टमेंट फर्म जेपी मॉर्गन के हवाले से बताया गया है कि चीन में एपल के आईफोन की बिक्री तेजी से घट रही है.

भारत से नजदीकी
इस साल यानी 2024 के पहले 6 हफ्तों में चीन में iPhone सेल में गिरावट देखने को मिली है. कुछ एनालिस्ट का मानना है कि इस गिरावट की मुख्य वजह 2024 में शिपमेंट में आई कमी रही है. पिछले साल के मुकाबले इस साल आईफोन का चीन में सिपमेंट कम हुआ है. हालांकि, कुछ का कहना है कि Apple के भारत के अधिक नजदीक जाने से चीनी सरकार नजर है. वह पर्दे के पीछे रहकर iPhone के इस्तेमाल को कम करने की योजनाओं पर काम कर रही है. पिछले साल सरकारी कर्मचरियों को iPhone से दूरी बनाने के लिए कहा गया था. आईफोन के सेल में गिरावट की ये भी एक बड़ी वजह है. 

Huawei ने पीछे छोड़ा 
रिपोर्ट में कहा गया है कि जेनरेटिव AI सर्विस और फोल्डेबल डिजाइन वाले स्मार्टफोन को चीनी जनता को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. साथ ही हुआवेई (Huawei) जैसे ब्रैंड की चीन में दोबारा एंट्री ने Apple के मार्केट शेयर को प्रभावित किया है. हुआवेई ने आईफोन सेल को पीछे छोड़ दिया है. 2024 के शुरुआती हफ्ते में Apple चीन के स्मार्टफोन बाजार में चौथे स्थान पर रहा है. इस बीच, एपल ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए Apple TV+ और iCloud जैसी Apple सर्विस पर फोकस करना शुरू कर दिया है. 

बैटरी भी यहीं बनेगी
एपल अपना अधिकांश प्रोडक्शन चीन से भारत शिफ्ट करने पर तेजी से काम कर रही है. पिछले साल खबर आई थी कि Apple अपने न्यू जनरेशन आईफोन की बैटरी भी भारत में तैयार करवाना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Apple ने अपने कंपोनेंट सप्लायर्स से कहा है कि iPhone 16 के लिए बैटरी को भारतीय कारखानों को प्राथमिकता दें. Apple ने चीन की कंपनी डेसाई से भारत में एक बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री लगाने की अपील की है. इसी तरह, ताइवान के बैटरी सप्लायर सिम्पलो टेक्नोलॉजो से कहा गया है कि भविष्य के ऑर्डर्स के लिए भारत में उत्पादन बढ़ाने पर विचार करें. माना जा रहा है कि अगर आईफोन 16 के लिए बैटरी सप्लाई का ये फैसला कारगर होता है, तो एपल दूसरे iPhones की बैटरी उत्पादन को भी भारत में ट्रांसफर कर सकती है.

तनाव भी है एक वजह
Apple के चीन पर निर्भरता कम करने के प्रयासों के पीछे चीन और अमेरिका के बीच का तनाव है. एपल को भारत, चीन के बेहतरीन विकल्प के तौर पर नजर आ रहा है. वैसे भी भारत पहले से ही Apple के लिए आईफोन को असेंबल करने के लिए एक बेस रहा है. अब कंपनी चीन से अपने अधिकांश प्रोडक्शन को भारत ट्रांसफर करने की योजना पर कम कर रही है. केवल एपल ही नहीं, दुनिया की कई दूसरी बड़ी कंपनियां भी चीन+1 की रणनीति को अमल में ला रही हैं. सीधे शब्दों में कहें तो वे अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स के लिए चीन का विकल्प तलाश रही हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago