होम / एक्सप्लेनर / पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में भी मची आर्थिक रार, श्रीलंका न बनने के लिए मांगा IMF से लोन

पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में भी मची आर्थिक रार, श्रीलंका न बनने के लिए मांगा IMF से लोन

देश की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है, जिससे वो भी कंगाली की हालत में पहुंच चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः पाकिस्तान के 6 अरब डॉलर के कर्ज मांगने के बाद अब भारत के एक और पड़ोसी देश बांग्लादेश ने भी आईएमएफ से कर्ज मांगा है. देश की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है, जिससे वो भी कंगाली की हालत में पहुंच चुका है. वहीं श्रीलंका की स्थिति को नजरअंदाज करते हुए आईएमएफ ने पाकिस्तान को 13वीं बार बेलआउट की भीख देना स्वीकार कर लिया है. इससे आईएमएफ सहित अन्य देशों का पक्षपाती रवैया सामने आता दिख रहा है. 

इसलिए मांगा बांग्लादेश ने लोन

बांग्लादेश ने आईएमएफ के पास से 4.5 अरब डॉलर का लोन इसलिए मांगा है ताकि देश की आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके और उसकी हालत भी श्रीलंका जैसी न हो जाए. इसके लिए बांग्लादेश ने  के लोन के लिए आवेदन किया है. इस विषय पर बांग्लादेश के वित्त मंत्री एएचएम मुस्तफा कमाल ने आधिकारिक तौर पर पत्र लिखा है. 

इनके लिए की है मांग

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश ने अपने भुगतान के संतुलन को बनाए रखने, बजट की जरूरतों को पूरा करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लोन की मांग की है.बांग्लादेश बैंक के डेटा के मुताबिक, पिछले साल जुलाई से इस साल मई के बीच बांग्लादेश का आयात 81.5 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले की तुलना में 39 फीसदी अधिक है. 

आयात पर लगाया बैन, गिरा फॉरेन करेंसी रिजर्व

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भी तेज गिरावट देखने को मिली है. 20 जुलाई तक बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 39.67 बिलियन डॉलर हो गया. जून महीने की अगर बात की जाए तो देश की मंहगाई दर नौ महीने के उच्च स्तर पर रही. देश ने कई लक्जरी वस्तुओं, फलों और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के आयात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. वहीं सरकार ने डॉलर को संरक्षित करने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा कर दी है. 

पाकिस्तान की हालत भी नाजुक

पाकिस्तान की हालत भी नाजुक हो गई है. पाकिस्‍तान घोर आर्थिक संकट से घिरा हुआ है और उसकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है.पाकिस्‍तान में महंगाई दर ने एक दशक का उच्‍चतम स्‍तर छू लिया है और खाने-पीने की चीजें बहुत महंगी हो गई हैं. छह महीने पहले एक पाकिस्तानी रुपये की कीमत 176 रुपये थी, जो अब करीब 233 रुपये के करीब है. जुलाई की शुरुआत में ही पाकिस्‍तान में पेट्रोल, डीजल और कैरोसीन के दामों में भारी इजाफा किया गया था.पाकिस्तान सरकार बिजली की कीमतों में 7.90 रुपये प्रति यूनिट की भारी-भरकम बढ़ोतरी की है. इस वृद्धि के बाद पाकिस्‍तान में बिजली की कीमत प्रति यूनिट 24.8 रुपये हो जाएगी.

पेट्रोल मिल रहा है 248.74 रुपये प्रति लीटर

इस महीने की शुरुआत में ही पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ा दिए थे. पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल, कैरोसिन तेल पर 5 रुपये प्रति लीटर पेट्रोलियम लेवी लगाने का निर्णय लिया था. सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल की कीमत में 14.85 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई और पेट्रोल के दाम 248.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए. हाईस्पीड डीजल की कीमतों में 13.23 रुपये और मिट्टी के तेल में 18.83 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद पाकिस्तान में हाईस्पीड डीजल 276.54 रुपये प्रति लीटर तो मिट्टी का तेल 230.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

श्रीलंका को भूल पाक को दिया बेलआउट पैकेज

यहां पर आईएमएफ का नजरिया देखने के लायक है. 13वीं बार पाकिस्तान को आईएमएफ से लोन की भीख मिलेगी. हालांकि यहां पर आईएमएफ ने बड़ा पक्षपात किया है. श्रीलंका के हालात से हर कोई वाकिफ है, लेकिन श्रीलंका को सिसकते छोड़ दिया गया है. भारत एक पड़ोसी और बड़े भाई के नाते श्रीलंका को हर संभव मदद कर रहा है. आश्चर्य इस बात की है कि श्रीलंका के लिए अभी तक किसी भी देश ने बेलऑउट पैकेज का ऐलान नहीं किया है.  

श्रीलंका ने लगाई मदद की गुहार लेकिन नहीं मिली कामयाबी

श्रीलंका ने भी IMF से बेलआउट की उम्मीद लगाई थी. श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल सिंघे ने देश को दिवालिया घोषित करते हुए आर्थिक मदद के लिए IMF से बातचीत करने की कोशिश की थी, लेकिन, सफलता नहीं मिली. हकीकत है कि जो स्थिति फिलहाल श्रीलंका की है, वैसी स्थिति पाकिस्तान की सालों पहले हो जानी चाहिए थी. लेकिन बार-बार मिल रहे बेलआउट पैकेज से उसकी स्थिति ऐसी नहीं हुई है और पाकिस्तान इसी भीख के चलते बचा हुआ है. 

भारत की क्या है वर्तमान में स्थिति

साल 1991 के आर्थिक संकट के बाद भारत ने भी आईएमएफ से बेलऑउट पैकेज लिया था, लेकिन उसके बाद से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. भारत का रुपया लगातार संघर्ष करते हुए स्थिर है. ये अभी भी विश्व की कई अन्य करेंसियों की तुलना में काफी मजबूत स्थिति में है. डॉलर के मुकाबले रुपया फिलहाल 80 के स्तर पर संघर्ष कर रहा है. कोरोना काल के झटकों से उभरते हुए देश ने कई मोर्चों पर लक्ष्य को हासिल किया है. महंगाई थामने के लिए रिजर्व बैंक के कई सख्त कदम उठाए हैं. भारत की विकास दर भी सात फीसदी से ऊपर बनी हुई है. 

VIDEO: आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

13 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

17 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

13 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

19 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

18 hours ago