होम / एक्सप्लेनर / बुरा बीता 2023, जानिये 2024 का क्या होगा हाल? ज्यादातर लोगों के हैं ये विचार!

बुरा बीता 2023, जानिये 2024 का क्या होगा हाल? ज्यादातर लोगों के हैं ये विचार!

65% भारतीयों ने 2023 को भारत के लिए एक बुरा वर्ष बताया और 64% लोगों ने इसे अपने और अपने परिवार के लिए बुरा वर्ष बताया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शहर में रहने वाले 87% भारतीय लोगों और पूरी दुनिया के 70% लोगों का अनुमान है कि 2024 एक बेहतर वर्ष होगा और इप्सोस ग्लोबल (Ipsos Global) द्वारा 2024 के लिए की गई भविष्यवाणी भी यही है. इसके साथ ही 10 में से 8 शहरी भारतीयों यानी लगभग 84% लोगों का कहना है कि वे 2024 में अपने लिए व्यक्तिगत प्रण और महत्त्वपूर्ण बदलाव करने के इच्छुक हैं. 85% भारतीय लोगों को यह उम्मीद है कि 2024 में वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन और बेहतर होगा.

बुरा बीता वर्ष 2023
स्थानीय के साथ-साथ वैश्विक फैसलों के नजरिये से भी वर्ष 2023 काफी निराशा भरा बीता था. 65% शहरी भारतीयों ने इसे भारत के लिए एक बुरा वर्ष बताया और 64% लोगों ने इसे अपने और अपने परिवार के लिए एक बुरा वर्ष बताया. दुनिया में मौजूद 70% लोगों ने महसूस किया कि यह उनके देश के लिए भी एक बुरा वर्ष था और दुनिया में मौजूद हर 2 में से 1 व्यक्ति यानी 53% लोगों ने महसूस किया कि यह उनके और उनके परिवारों के लिए एक बुरा वर्ष था. वर्ष 2023 से सबसे अधिक निराश मार्केटों में अर्जेंटीना (88%), स्वीडन (84%), तुर्की (84%), ग्रेट ब्रिटेन (83%), पुर्तगाल (82%), दक्षिण कोरिया (82%) और हंगरी (82%) का नाम शामिल है. सर्वे में 2024 के लिए नागरिकों की भविष्यवाणियों के साथ-साथ कई मुद्दों पर उनके विचारों को भी शामिल किया गया है. 

अर्थव्यवस्था को लेकर क्या है विचार?
अधिकांश शहरी भारतीयों को उम्मीद है कि जीवन जीने की लागत में वृद्धि देखने को मिल सकती है. 71% लोगों का मानना है कि देश में लोगों की कमाई के मुकाबले कीमतें काफी तेजी से बढ़ेंगी, दुनिया के 79% लोग भी ऐसा ही मानते हैं. शहर में रहने वाले 10 में से 7 भारतीय लोगों यानी लगभग 70% का मानना है कि 2023 की तुलना में 2024 में इन्फ्लेशन भी अधिक होगा. 68% शहरी भारतीयों को उम्मीद है कि 2023 की तुलना में 2024 में ब्याज दरें अधिक होंगी, 66% को उम्मीद है कि 2023 के मुकाबले 2024 में बेरोजगारी भी अधिक होगी

2024 में टेक्नोलॉजी का हाल
2024 में टेक्नोलॉजी का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है. 61% शहरी भारतीयों को उम्मीद है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से देश में कई नौकरियां खत्म हो जाएंगी. 56% भारतीयों को डर है कि 2024 में उनका निजी डेटा इंटरनेट पर लीक हो जाएगा. 67% शहरी भारतीयों को उम्मीद है कि भारत में डॉक्टर अपने मरीजों के इलाज के बारे में निर्णय लेने के लिए नियमित रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि 61% शहरी भारतीयों का मानना है कि 2024 में रोबोट, इंसानों की तरह दिखेंगे, सोचेंगे और बोलेंगे. इसके साथ ही एक सबसे बड़ी बात यह भी है कि सर्वेक्षण में शामिल 65% शहरी भारतीयों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से देश में कई नई नौकरियां पैदा होंगी और 57% शहरी भारतीय 2024 में सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं.

पर्यावरण से संबंधित बड़े फैसले
जलवायु परिवर्तन का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और यह बहुत ही भयावह है. 65% शहरी भारतीयों का मानना है कि 2023 के मुकाबले 2024 में देश में खराब मौसम से संबंधित अधिक घटनाएं देखने को मिल सकती हैं. 60% भारतीयों को डर है कि देश के एक प्रमुख शहर में प्राकृतिक आपदा भी आ सकती है. साथ ही 70% शहरी भारतीयों को लगता है कि औसत वैश्विक तापमान में भी वृद्धि हो सकती है. सर्वे में शामिल 67% शहरी भारतीयों को उम्मीद है कि सरकार 2024 में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए अधिक महत्ता वाले लक्ष्य पेश करेगी, जबकि 63% शहरी भारतीयों को उम्मीद है कि लोगों की कारों की संख्या को कम करने के लिए सरकार द्वारा अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

2024 में कितना बदलेगा समाज? 
2024 के अनुमानों को लेकर लोग आशावादी हैं. 71% शहर में रहने वाले भारतीय लोगों को उम्मीद है कि एक जैसे काम के लिए महिलाओं को पुरुषों के जितना ही वेतन दिया जाएगा. 71% को उम्मीद है कि भारत 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पिछले ओलंपिक के मुकाबले अधिक पदक जीतेगा. 66% भारतीयों का मानना है कि देश में लोग एक-दूसरे के प्रति अधिक सहनशील बनेंगे. 69% शहरी भारतीयों का अनुमान है कि ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी, 2024 में घर की मुकाबले ऑफिस में अधिक समय बिताएंगे. 86% इंडोनेशियाई, 78% मलेशियाई और 76% चीनी लोग भी ऐसा ही मानते हैं. 63% भारतीय लोगों को उम्मीद है कि 2024 में देश में प्रवासन बढ़ेगा. आगमन की सबसे अधिक भविष्यवाणी करने वाले मार्केटों में पुर्तगाल (87%), तुर्की (82%), सिंगापुर (82%) और इटली (79%) शामिल हैं. साथ ही हर 2 में से 1 यानी 53% भारतीय लोगों को उम्मीद है कि 2024 में देश की जनसंख्या का घट जायेगी. यह अनुमान एक ऐसे देश के लिए लगाया जा रहा है जो दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है.

सकारात्मक और सतर्कता
इप्सोस इंडिया (Ipsos India) के CEO अमित अदारकर कहते हैं कि “अधिकांश लोगों का मानना है कि 2024 एक सकारात्मक वर्ष होगा और साथ ही उनकी भविष्यवाणी है कि यह उनके लिए एक बेहतर वर्ष साबित होगा. हालांकि वे इन्ल्फेशन, बढ़ती कीमतों, अधिक ब्याज दरों  और अधिक बेरोजगारी के मामले में एक कठिन वर्ष के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं." ज्यादातर लोगों का मानना है कि वर्ष 2023 एक बुरा वर्ष था. इस वर्ष इन्फ्लेशन, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, ईंधन की कीमतों में वृद्धि, सूखे और बाढ़ और कुछ हिस्सों में हिंसा के कारण देश के काफी हिस्सों में उथल-पुथल देखने को मिली है. 2024 के लिए लोगों की भविष्यवाणियां काफी हद तक आशावादी हैं. जैसे, ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों का ऑफिस ज्यादा जाना, कार्बन फूटप्रिंट को कम करने के लिए सरकार द्वारा कड़े कदम उठाया जाना, एक जैसा काम करने वाले पुरुषों के साथ महिलाओं को एक जैसा वेतन मिलना, नागरिकों का एक दूसरे के प्रति अधिक सहनशील बनना और ओलंपिक खेलों में भारत अधिक पदक जीतेगा. AI से कुछ नौकरियां खत्म होने और नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है, इसलिए एक बार फिर स्किल्स पर बहुत जोर दिया जाएगा. 2024 के लिए आशावाद के साथ-साथ ज्यादा सतर्क रहने की भी जरूरत है, क्योंकि एक नई और अधिक गंभीर महामारी और प्राकृतिक आपदाओं की संभावना भी बनी हुई है"
 

यह भी पढ़ें: Dish TV के शेयरधारकों ने उठाया चौंकाने वाला कदम, लगभग पूरे Board को किया बाहर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

1 hour ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

14 minutes ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

2 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

2 hours ago

खनिज अधिकार कर मामले में केंद्र-राज्य आमने-सामने, 20 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

यह मामला 25 जुलाई 2024 को आए सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ के फैसले से शुरू हुआ था. 8:1 के बहुमत से दिए गए इस फैसले में कहा गया कि राज्यों के पास खनिज अधिकारों पर कर लगाने की विधायी क्षमता है.

4 hours ago