होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / अपनी किस्मत, अपने हाथ: जो चाहेंगे वही मिलेगा बस करना है ये काम

अपनी किस्मत, अपने हाथ: जो चाहेंगे वही मिलेगा बस करना है ये काम

‘‘ऐसा हो गया, इसलिए ऐसा हुआ’’ आदि बहानों का सहारा लेकर अपने को बहलाने के बजाए यदि आप इरादा दृढ़ रखें तो अपने सपनों के अनुसार अपना भविष्य बना सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • पी.के. खुराना, हैपीनेस गुरू 

हम भारतवासी संतों-फकीरों के बारे में सुनते आये हैं, जो हर स्थिति में प्रसन्न रहते थे. हम सन्यासी न भी बनें तो भी अक्सर हमारा दिल चाहता है कि हम शांत और खुशनुमा जीवन जी सकें, दुख हमें परेशान न करे और हमारे जीवन में सुख और खुशियां हों. पर क्या आप जानते हैं कि खुश रहना, प्रसन्न रहना और सुखी रहना हमारे अपने हाथ में है. अब आप यह पूछेंगे कि अगर खुश रहना हमारे हाथ में है तो संसार में इतना दुख, इतनी तकलीफें क्यों हैं?

विचार ही हैं कारण
हम जो भी करते हैं, निर्णय लेते हैं या अनुभव करते हैं उससे हमें या तो प्रसन्नता होती है या दुख मिलता है. इस कार्य, अनुभव अथवा निर्णय से जुड़े हमारे विचार ही हमारे सुख या दुख का कारण होते हैं. हमारा नजरिया ही हमें उदास, दुखी, कुंठित, प्रसन्न, उल्लसित अथवा शांत बनाता है. आपकी खुशी और आपका दुख आपके विचारों पर निर्भर करते हैं. आप अपने मस्तिष्क को कैसे प्रशिक्षित करते हैं, अपनी आदतें कैसी बनाते हैं तथा जीवन में किस प्रकार समन्वय लाते हैं, यह आपके अपने हाथ में है. 

सिगरेट छोड़ने की कहानी
कुछ वर्ष पूर्व मेरे दो मित्रों ने सिगरेट पीना छोड़ने का निश्चय किया. जब हम दोबारा मिले तो एक मित्र सिगरेट पीना छोड़ चुका था जबकि दूसरा सिगरेट पीने की आदत के कारण अब भी परेशान चल रहा था. कई प्रयत्नों के बाद भी वो सिगरेट से पीछा नहीं छुड़ा पा रहा था. जब हम तीनों एकसाथ बैठे तो मेरे दूसरे मित्र ने पहले मित्र से पूछा, ‘‘आप सिगरेट पीना छोड़ने में कैसे सफल हुए?’’ ‘‘सीधी-सी बात है,’’ पहले मित्र ने उत्तर दिया, ‘‘मैं सिगरेट पीना इसलिए छोड़ पाया क्योंकि मैं सिगरेट पीना छोड़ना चाहता था.’’ ‘‘क्या मतलब है आपका,’’ दूसरे मित्र ने प्रतिवाद किया, ‘‘क्या मैं सिगरेट पीना छोड़ना नहीं चाहता?’’ ‘‘नहीं, असल बात यह है कि, पहले मित्र ने खुलासा किया, ‘‘आप सिगरेट पीना छोड़ नहीं रहे थे, सिर्फ छोड़ने का प्रयत्न कर रहे थे. आप जो करना चाहते हैं उसकी कोशिश मत कीजिए, बस कर डालिये. मैंने सोच लिया कि अब मैं सिगरेट नहीं पीऊंगा तो नहीं पी, बस नहीं पी.’’
‘‘इतना साधारण समाधान, और इतना प्रभावी!’’ मैंने मन ही मन सोचा। इस एक घटना ने मेरी सोच ही बदल डाली। आप जो भी करना चाहें उसकी राह में कोई बाधा नहीं है, बाधा सिर्फ आप हैं. खुश रहना या दुखी रहना भी हमारी अपनी इच्छा पर निर्भर है.

स्वतंत्र इच्छा का सिद्धांत
‘‘ऐसा हो गया, इसलिए ऐसा हुआ’’ आदि बहानों का सहारा लेकर अपने को बहलाने के बजाए यदि आप इरादा दृढ़ रखें तो आप अपने सपनों के अनुसार अपना भविष्य बना सकते हैं. यह प्रकृति का सिद्धांत है. जब आपकी सोच आपका जुनून बन जाए तो दुनिया की कोई शक्ति आपको मनचाहा पाने से नहीं रोक सकती. इतिहास गवाह है कि जो लोग सफलता प्राप्त कर पाये हैं उनका जीवन भी बाधाओं से भरपूर था. समस्याओं से वे भी वाबस्ता हुए, पर उन्होंने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सिर्फ प्रयत्न ही नहीं किया, बल्कि जान लड़ा दी.

हर क्षेत्र पर होती है लागू 
आप जो चाहते हैं, वही पा लेते हैं. यह बात जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है. यदि एक अधिकारी कार्यालय के कार्य में इतना डूब जाए कि उसे अपने परिवार, और खुद अपनी सेहत का ध्यान न रहे तो कुछ वर्षों बाद उसका क्या हश्र होगा, सोचना कठिन नहीं है. एक अन्य अधिकारी जो कार्यालय सिर्फ इसलिए जाता है कि वहां चाय पीते हुए दो-चार साथियों से गपशप हो जाती है, सारी उम्र यह नहीं समझ पायेगा कि पदोन्नति के वक्त उसे क्यों भुला दिया जाता है.

छटपटाहट से मुक्ति
जब हमारा कोई नुकसान हो जाए या कोई व्यक्ति हमारा कोई नुकसान कर दे तो हमें चोट तो लगेगी ही. कभी उसकी भरपाई हो सकती है और कभी नुकसान ऐसा हो जाता है कि उसकी भरपाई संभव नहीं हो पाती. ऐसे में हम क्या करें? दिल में बदले की भावना पाल लें, नुकसान की वजह से उदास हो जाएं या नुकसान के बावजूद जीवन में आगे चलने के लिए जो कर सकते हैं, वह करना आरंभ कर दें? ‘भूल जाओ और माफ करो’ इसीलिए हर धर्म का मूलमंत्र है, क्योंकि यह आपके गुस्से से आपके शत्रु को ही नहीं बचाता बल्कि आपको भी छटपटाहट से मुक्ति दिलाता है. आप भी ऐसा कर सकते हैं. आप भी प्रसन्न रह सकते हैं. अपने मन की बाधाओं को हटाइये और खुले आकाश में उड़िये. यह आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी! 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

5 hours ago

3C फ्रेमवर्क से बंगाल की आर्थिक पुनर्बहाली को मिलेगी नई दिशा

बंगाल की चुनौती संसाधनों की कमी नहीं है. वास्तविक समस्या यह है कि राज्य अपनी मौजूदा संपत्तियों को एक प्रभावी आर्थिक रणनीति में बदलने में विफल रहा है.

11 hours ago

भारत-जापान साझेदारी और मानव-केंद्रित एआई का भविष्य

प्रोफेसर सी. राज कुमार लिखते हैं, 'भारत और जापान एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां वे AI के लिए चौथा और मौलिक मार्ग विकसित कर सकते हैं.

5 days ago

ईरान को ‘अनफ्रीज’ करना: असली चुनौती अब शुरू होगी

सिद्धार्थ अरोड़ा लिखते हैं, 'अमेरिका-ईरान शांति समझौता अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और रिपोर्टों के अनुसार 60 दिनों की अवधि में लगभग 24 अरब डॉलर जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह पैसा जब ईरान पहुंचेगा, तब उसका क्या होगा?'

6 days ago

2026 की तीसरी तिमाही का ज्योतिष: एआई, संघर्ष और वैश्विक परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं कि 2026 के पहले छह महीनों के दौरान इनमें से कई विषय पहले ही उभरने लगे हैं. प्रौद्योगिकी कंपनियों के मूल्यांकन को लेकर चिंताएँ लगातार अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं. यह चिंता केवल AI से जुड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया की कुछ सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों, जैसे स्पेसएक्स, के उच्च मूल्यांकन को लेकर भी देखी जा रही है.

1 week ago


बड़ी खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

4 hours ago

मिडिल ईस्ट प्रैक्टिस के लिए प्राइमस पार्टनर्स ने मोहन दोईफोडे को बनाया MD

पूर्व डेलॉइट कंसल्टिंग लीडर GCC क्षेत्र में कंपनी के विस्तार और क्लाइंट संबंधों को देंगे नई दिशा

4 hours ago

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

9 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

5 hours ago

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

5 hours ago