✕

होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / सुई की टॉप पर हमेशा स्‍पेस होता है, पता आपको होना चाहिए वहां पहुंचना कैसे है : जस्टिस अहमद 

सुई की टॉप पर हमेशा स्‍पेस होता है, पता आपको होना चाहिए वहां पहुंचना कैसे है : जस्टिस अहमद 

इस बात को कभी मत सोचिए कि आपको ब्‍लैक को व्‍हाइट करना है और व्‍हाइट को ब्‍लैक करना है. एक वकील का काम है कि सच को जज के सामने लाना. ये आपकी सबसे बड़ी योग्‍यता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BW LEGAL के दिल्‍ली में हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए पटना हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी ने कहा कि जब मैंने अपनी लाइफ में पहली बार ओवरक्राउडेड बार को देखा तो मैंने अपने पिता को कहा कि यहां कई सौ लोग हैं जिनमें से मैं एक हूं. मेरी ये बात सुनकर मेरे पिता ने मुझसे कहा कि बेटा सुई की नोंक पर हमेशा स्‍पेस होता है, बस आपको ये पता होना चाहिए कि आपको वहां पर पहुंचना कैसे है. उन्‍होंने यंग लॉयर को संबोधित करते हुए कई और महत्‍वपूर्ण बातें भी कही.

वकील की ड्यूटी जज के सामने सच लाना 
पटना हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी ने कहा आप लोगों में ज्‍यादातर कानून से जुड़े लोग हैं. कानून से जुड़े किसी भी शख्‍स में सबसे जरूरी ये है कि वो एक वकील होता है. हम सभी को ये बहुत ही क्‍लीयर तरीके से समझना होगा कि एक वकील की ड्यूटी क्‍या होती है. उन्‍होंने कहा कि जब मैं छोटा था तब मेरे पिता बैरिस्‍टर थे, और मेरे दिमाग में ये इम्‍प्रेशन था कि वकील कोर्ट में झूठ बोलता है, तो मैं वकील नहीं बनना चाहता था. लेकिन जब मैं इस फील्‍ड मैं आया तो नजदीक आकर महसूस किया की तब मैंने पाया कि कानून का क्षेत्र बहुत ही दिलचस्‍प है. 

उन्‍होंने वकील के पेशे को समझाने के लिए एक पुरानी कहानी भी सुनाई जिसमें, उन्‍होंने कहा कि एक बार एक महिला को व्‍यभिचार करने के लिए पकड़ लिया गया. इस पूरे अपराध के दो विटनेस भी मौजूद थे. तभी वहां पर एक शख्‍स खड़ा हुआ और बोला कि राजा अगर मुझे अनुमति दें तो मैं इनसे कुछ सवाल पूछना चाहता हूं. मैं यहां पर ये साबित कर सकता हूं कि दो आदमी झूठ बोल रहे हैं. सभी लोग आश्‍चर्यकित हुए और बोले कि ये सवाल पूछकर कैसे साबित कर सकते हैं. सभी के मन में जिज्ञासा जाग गई.

तभी उसने किंग से अनुमति ली कि एक आदमी को यहां से दूर कर दिया जाए जब मैं दूसरे से सवाल पूछूं. राजा ने इसकी भी अनुमति दे दी. उसने उससे पूछा कि जब ये महिला उस दिन व्‍यभिचार कर रही थी तब मौसम कैसा था, उसने कहा कि दिन था सूर्य चमक रहा था और मैंने साफ देखा कि ये व्‍यभिचार कर रही थी. उसके बाद पहले विटनेस को बुलाया गया उससे भी वहीं सवाल पूछा तो उसने कहा कि मौसम बादलों वाला था और लग रहा था कि हल्‍की बारिश हो सकती है. लेकिन ये काफी साफ दिख रहा था कि महिला गलत आचरण कर रही थी. तभी वहां बैठा राजा और बाकी लोग समझ गए कि ये दोनों झूठ बोल रहे है. ये एक वकील का काम है. 

वकालत का क्षेत्र संघर्ष भरा है
जस्टिस इकबाल अंसारी ने कहा कि कानून का क्षेत्र संघर्ष से भरा हुआ है. जस्टिस चावला ने कहा कि शुरूआत में आप स्‍ट्रगल करते हैं तब आपके सामने बेड होता है, जिसमें सुंदर गुलाब के फूल होते हैं, लेकिन जब आप सक्‍सेस होते हैं तो आपके पास रोजेज होते हैं लेकिन बेड नहीं होता. कहने का मतलब ये है कि जब आप शुरु करते हैं तो आपको स्‍ट्रगल करना पड़ता है और आप चिंता में होते हैं आपके पास सोने के लिए बहुत समय होता है लेकिन चिंता के कारण आप सो नहीं पाते हैं. लेकिन जब आप सक्‍सेस होते हैं तब आपके पास रोजेज होते हैं लेकिन बेड नहीं होता, क्‍योंकि आपके पास सबकुछ होता है लेकिन आप सोने का समय नहीं होता है. 


निर्भर इस बात पर करता है कि आप कितने डेडीकेशन से काम करते है
एक बात और मैं आपसे कहना चाहूंगा कि ओवरक्राउडेउ बार को लेकर हर किसी मन में अलग बात आती है. जब मैं अपनी इच्‍छा के विरुध बार में गया तो मैने देखा कि मैने अपने पिता को कहा कि यहां बहुत सारे लोग हैं जिनमें एक मै हूं. मेरे पिता ने कहा कि सुई की टॉप पर हमेशा से स्‍पेस होता है लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि आपको वहां पहुंचना कैसे है. एक अन्‍य जज ने कहा कि क्राउड हमेशा नीचे होता है ऊपर कुछ ही लोग होते हैं. सबसे ज्‍यादा मैटर करता है कि आप कितने डेडीकेशन के साथ काम करते हैं. आप कितने सीनसियर हैं. मैं आप सभी के उज्‍जवल भविष्‍य को लेकर शुभकामनाएं देता हूं और आप लोग कानून की जिस विंग में भी काम कर रहे हैं वो भले ही जज हो या वकील हो आपका भविष्‍य उज्‍जवल हो. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कविता में एक शोकगीत: मेरे मित्र और बैचमेट, हेमचंद सिरोही, IAS

केजे अल्फोंस लिखते हैं, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और बिहार के पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में, हेमचंद सिरोही को प्रशासनिक कुशलता, जन-केंद्रित शासन और जनसेवा में योगदान के लिए व्यापक सम्मान प्राप्त था. उनके योगदानों में महाबोधि मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की मान्यता दिलाना और जमीनी स्तर पर विकास की पहल शामिल थीं.

3 days ago

दो दुनियाओं के बीच जिंदगी: उथल-पुथल भरे समय की चुनौती

लेखक के अनुसार, हमारे आसपास की दुनिया उतनी नहीं बदली है, जितनी हमारे दिमाग के भीतर की दुनिया बदल गई है. लगातार आती खबरों, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पैदा होने वाली चिंताओं के इस दौर में चुनौती है अपना ध्यान फिर से अपने नियंत्रण में लेना और उन चीजों पर फोकस करना, जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं.

3 days ago

कलाकार की अनंत रेखाएं: जोगेन चौधरी को श्रद्धांजलि

87 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले प्रख्यात कलाकार अपने पीछे ऐसी विशिष्ट कला छोड़ गए हैं, जो उनकी खास क्रॉस-हैचिंग शैली, असामान्य रेखाओं और गहराई से मानवीय चित्रों के लिए पहचानी जाती है.

3 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

1 week ago

जेमी बीटन: असाधारण दिमाग और अरबों डॉलर के कारोबार के पीछे ज्योतिषीय गणना

क्रिमसन एजुकेशन के संस्थापक की शैक्षणिक महत्वाकांक्षा, उद्यमशीलता में उभार और 2027 की संभावनाओं का ज्योतिषीय विश्लेषण

1 week ago


बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

5 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

6 hours ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

10 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

7 hours ago