होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / प्राचीनकाल और ब्रह्मास्त्र का संबंध, जानिए देवताओं से मनुष्य को कैसे मिला यह 'परमाणु बम'?

प्राचीनकाल और ब्रह्मास्त्र का संबंध, जानिए देवताओं से मनुष्य को कैसे मिला यह 'परमाणु बम'?

महाभारत के समय जो ब्रह्मास्त्र इस्तेमाल किया गया था, वह एक शक्तिशाली परमाणु बम के समान था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डॉ सुर्यांशू चौधरी

ब्रह्मास्त्र का अर्थ है ब्रह्म (ईश्वर) का अस्त्र. प्राचीनकाल में शस्त्रों से ज्यादा संहारक अस्त्र हुआ करते थे. शस्त्र तो धातुओं से निर्मित होते हैं, लेकिन अस्त्र को निर्मित करने की विद्या बड़ी अलौकिक हुआ करती थी. प्रारंभ में ब्रह्मास्त्र सिर्फ देवी और देवताओं के पास हुआ करता था. ब्रह्मास्त्र सबसे पहले देवताओं से गंधर्वों को मिला और फिर बाद में गंधर्वों द्वारा मनुष्य को हासिल हुआ.

रामायणकाल में ब्रह्मास्त्र केवल विभीषण और लक्ष्मण के पास
रामायणकाल में ब्रह्मास्त्र केवल विभीषण और लक्ष्मण के पास था, फिर महाभारतकाल में यह द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा, कृष्ण, युधिष्ठिर, कर्ण, प्रद्युम्न और अर्जुन को हासिल हुआ. अर्जुन को ब्रह्मास्त्र उनके गुरु द्रोण से मिला था. ऐसा भी कहा जाता है कि अर्जुन को ब्रह्मास्त्र, भगवान इंद्र द्वारा भेंट में मिला था. वेद-पुराणों में वर्णन मिलता है कि जगतपिता भगवान ब्रह्मा ने दैत्यों के नाश हेतु ब्रह्मास्त्र की उत्पत्ति की थी. दो ब्रह्मास्त्रों के आपस में टकराने से पृथ्वी के समाप्त होने की बात भी पुराणों में मिलती है.

ब्रह्मास्त्र एक शक्तिशाली परमाणु बम के समान
आधुनिक काल में जे. रॉबर्ट ओपनहाइमर ने गीता और महाभारत पर अपने शोध कार्य जिसका नाम ट्रिनिटी (त्रिदेव) था, उसमें यह निष्कर्ष निकाला कि महाभारत के समय जो ब्रह्मास्त्र इस्तेमाल किया गया था, वह एक शक्तिशाली परमाणु बम के समान था. वर्तमान में प्रदर्शित फिल्म ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक माइथोलॉजी के साथ फिक्शन मिलाकर पेश की गई बेमिसाल फिल्म है, जिसमें अभिताभ बच्चन, रणबीर कपूर,आलिया भट्ट और नागार्जुन ने अपने अद्भुत अभिनय से दर्शकों को वापस सिनेमाघरों में आने के लिए मजबूर किया है.

फिल्म में सबसे ज्यादा VFX का इस्तेमाल
फिल्म ब्रह्मास्त्र में अयान मुखर्जी द्वारा रचित सशक्त पटकथा और ऑस्कर विजेता ग्राफिक्स फर्म प्राइम फोकस द्वारा फिल्म में इस्तेमाल की गई VFX तकनीक की प्रशंसा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सनसनीखेज प्रतिक्रिया के रूप में मिली रही है. कंपनी के सीईओ ने खुलासा किया है कि अयान मुखर्जी के लिए उन्होंने प्रधान कृति या सर्वोत्तम रचना रच दी है. फिल्म ब्रह्मास्त्र संभवतः अब तक बनी किसी भी अंतरराष्ट्रीय फिल्म के लिए सबसे ज्यादा VFX शॉट्स प्रस्तुत करती है. अभी तक "एवेंजर्स: एंड गेम" के लिए 2,400 VFX शॉट्स का इस्तेमाल हुआ था. फिल्म ब्रह्मास्त्र भाग 1: शिवा में ग्राफिक्स फर्म प्राइम फोकस ने 4500 से अधिक VFX शॉट्स का दावा किया है, जो संभावित विश्व रिकॉर्ड है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के पहले वीकेंड कलेक्शन में 120 करोड़ करोड़ के करीब कमाई करके अपनी टॉप 10 में जगह बनाने की बुनियाद रख ली है.

माइथोलॉजी का क्या मतलब होता है
माइथोलॉजी का मतलब पौराणिक पटकथा से है. भारतीय पौराणिक फिल्मों पर आधारित 60 के दशक में दो फिल्में प्रदर्शित हुईं. पहली 1961 में संपूर्ण रामायण, जिसमें महिपाल और अनीता गुहा ने अभिनय किया था. दूसरी, 1965 में फिल्म प्रदर्शित हुई 'महाभारत', जिसके कलाकार अभि भट्टाचार्य और प्रदीप कुमार थे. दोनों फिल्में पौराणिक महाकाव्य पर आधारित थी. इसके बाद एनिमेटेड फिल्में भी प्रदर्शित हुईं. जैसे- बालगणेश, दशावतार और  घटोत्कच.

हिंदी सिनेमा की पहली काल्पनिक फिल्म
काल्पनिक फिल्में एक ऐसा चलचित्र है, जो सिर्फ काल्पनिक पटकथा पर आधारित होता है. 1967 में हिंदी सिनेमा की पहली काल्पनिक फिल्म 'चांद पर चढ़ाई' प्रदर्शित हुई, जिसमें मशहूर अभिनेता दारा सिंह ने अभिनय किया था. इसके बाद अनेक काल्पनिक पटकथा पर आधारित फिल्मों का निर्माण हुआ. दक्षिण सिनेमा में अनेक काल्पनिक पटकथा पर आधारित फिल्में बनाई गईं, जिसका फायदा फिल्म निर्माताओं को हुआ, लेकिन ब्रह्मास्त्र दोनों पटकथा को साथ लेकर बनाई गई एक अद्भुत फिल्म है.

ब्रह्मास्त्र का निर्माण कैसे हुआ है
ब्रह्मास्त्र में जल, अग्नि और वायु तीनों को अलग-अलग एक शक्ति के रूप में दिखाया गया है. ब्रह्मास्त्र का निर्माण भी इन तीनों तत्वों से मिलकर हुआ है. प्राचीनकाल से मनुष्य के पालनहार रहे भगवान शिव और उनसे जुड़ी समस्त शक्तियों को समर्पित तथा जीव में समाहित अनंत शक्तियों को परिलक्षित करती फिल्म ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी और डूबते हिंदी सिनेमा के लिए एक ब्रह्मास्त्र की तरह साबित हो सकती है.

ब्रह्मास्त्र फिल्म कैसा है अभिनय
फिल्म के कुछ दृश्यों में जीव और जीवात्मा के बीच ब्रह्माण्ड के संबंध को बड़े रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन की एक गुरु के रूप में भूमिका उनके संवेदनशील अभिनय को प्रस्तुत करती है. रणबीर कपूर ने एक जीव के रूप में शिवा की भूमिका पूरे मन से निभाई है. 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके दक्षिण अभिनेता नागार्जुन ने ब्रह्मास्त्र में भगवान शिव के वाहन नंदी देव की भूमिका पूरे दमखम से अदा की है. ऐसा माना जाता है कि नंदी भगवान शिव के निवास कैलाश पर्वत के संरक्षक भी हैं, इसलिए शिव के मंदिरों में नंदी एक संरक्षक की भूमिका में दिखाई देते हैं. आलिया भट्ट एक बार फिर फिल्म में अपनी अदाकारी द्वारा दर्शकों के बीच जगह बनाने में कामयाब हुई हैं. टेलीविजन से फिल्मो में अभिनय करने की शैली को उचित साबित किया है अभिनेत्री मौनी रॉय ने. फिल्म ब्रह्मास्त्र में वे अंधकार के प्रतीक के रूप में लाजवाब नेगेटिव रोल की भूमिका में पेश आई हैं.

सकारात्मक सोच से बनाई गई एक फिल्म
यूं तो ब्रह्मांड में प्रकाश और अंधकार की लड़ाई सदियों से चली आ रही है, ठीक उसी तरह जैसे पृथ्वी पर सच और झूठ की, न्याय और अन्याय की, पाप और पुण्य की, लेकिन अनंत तक चलने वाली इस जंग में जीत हमेशा प्रकाश की होती है. ठीक उसी तरह सच को भी साबित होना ही पड़ता है और ईश्वर हमेशा न्याय ही करते हैं. अंत में पुण्य कर्मों द्वारा ही मनुष्य का उद्धार संभव होता है. फिल्म ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी द्वारा एक सकारत्मक सोच से बनाई भारत की पहली पौराणिक कथाओं पर आधारित एक फिक्शन फिल्म है, जो नए भारत के निर्माण हेतु उसके आध्यात्मिक चिंतन और हिन्दू धर्म के प्रति उसकी आस्था और सवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है.

VIDEO : भारत के इन 8 शहरों में 57 'Ghost Mall', क्या आप गए हैं इनमें कभी?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

7 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

3 days ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

7 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

16 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago