होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / किसी भी उद्यमी के लिए सक्सेस का मंत्र है TDS, इसे टैक्स डिडक्शन नहीं समझ लीजिएगा

किसी भी उद्यमी के लिए सक्सेस का मंत्र है TDS, इसे टैक्स डिडक्शन नहीं समझ लीजिएगा

Avon Fitness Machines Private Limited के डायरेक्टर मंदीप सिंह पहवा ने बताया कि बिजनेस की दुनिया में TDS क्या है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: TDS क्या है? यदि आपसे कोई ये पूछे तो आप सीधे कहेंगे कि Tax Deducted at Source यानी इसे आप टैक्स डिडक्शन के रूप में देखते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि बिजनेस की दुनिया में TDS एक सक्सेस मंत्र है? बिजनेस की दुनिया में TDS का मतलब होता है- Think, Discuss and Share. ऐसा कहना है Avon Fitness Machines Private Limited के डायरेक्टर मंदीप सिंह पहवा का.

मंदीप सिंह पहवा की सफलता का राज
मंदीप सिंह पहवा ने अपनी सफलता का राज खोलते हुए कहा, "एक टूल जिसने मुझे काम पर एक नया दृष्टिकोण दिया, वह है TDS का कॉन्सेप्ट. अधिकांश लोग TDS का मतलब टैक्स डिडक्शन समझते हैं, पर बिजनेस में इसका कुछ और ही मतलब होता है. बिजनेस में TDS का मतलब है- Think, Discuss and Share. यह बहुत जरूरी है कि आप और आपकी टीम एक पेज पर हो. टीम के साथ लगातार डिस्कशन और मीटिंग करते रहने से उन्हें एकजुट रखने में मदद मिलती है."

अपनी ही कंपनी में सबसे पहले ट्रेनी बने पहवा
उन्होंने अपनी शुरुआती जर्नी के बारे में बताते हुए कहा, "हम पिछले 70 साल से साइकिल का निर्माण कर रहे हैं. मैंने वर्ष 2001 में अपनी फैमिली बिजनेस के सेल्स डिपार्टमेंट में एक ट्रेनी के तौर पर ज्वॉइन किया था. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मेरी काफी रुचि थी, इसलिए सबसे पहले हमने उन प्रॉसेसेज को डिजिटाइज किया जो मैन्युअली पूरे किए जा रहे थे. धीरे-धीरे हमने SAP के जरिए डे टू डे प्रॉसेस को पूरी तरह से ऑटोमेशन कर दिया."

क्या होती है सफल उद्यमियों की क्वॉलिटीज?
उद्यमियों की क्वॉलिटीज बताते हुए पहवा ने कहा, "प्रत्येक उद्यमी यूनिक होता है और बिजनेस और टीम को आगे ले जाने के लिए उसके पास अलग-अलग क्वॉलिटीज होते हैं. काम के दौरान जो क्वॉलिटीज मेरी मदद करती हैं, वो हैं- अच्छा श्रोता, सच्चाई, ईमानदारी और धैर्य. चाहे मैं अपने कर्मचारियों के साथ रहूं या फिर ग्राहकों के साथ डील करूं, इन क्वॉलिटीज को नहीं छोड़ता. मेरा दृढ़ विश्वास है कि एक संतुष्ट ग्राहक सभी की सबसे अच्छी व्यावसायिक रणनीति होती है. अपने ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध रखना बहुत महत्वपूर्ण है. अपने ग्राहकों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करना चाहिए."

अच्छे लीडर की क्या होती है क्वॉलिटी?
एक अच्छे लीडर की क्वॉलिटी बताते हुए उन्होंने कहा, "एक अच्छे लीडर की क्वॉलिटी होती है कि वो हमेशा परिवर्तन के लिए तैयार हो और परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन को स्वीकार करने की क्षमता रखता हो. मेरा मानना ​​है कि सीखने की प्रवृत्ति कभी खत्म नहीं होती. आप जो कल थे, आज उससे बेहतर होने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और ऐसा करने से सफलता स्वाभाविक रूप से आपके पीछे आएगी."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

1 day ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

30-July-2026


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

14 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

16 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

15 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

19 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

17 hours ago