होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / जानिए कैसे त्‍योहारों पर अपनी रणनीति तैयार करते हैं ब्रैंड्स, क्‍या होती है तैयारी? 

जानिए कैसे त्‍योहारों पर अपनी रणनीति तैयार करते हैं ब्रैंड्स, क्‍या होती है तैयारी? 

भारत का अलग-अलग कल्‍चर हो या फेस्टिवल इन्‍हें देखकर सभी ब्रैंड्स अपनी तैयारी करते हैं. फेस्टिवल की मार्केटिंग पर वो 70 प्रतिशत खर्च करते हैं जबकि बाकी साल 30 प्रतिशत खर्च करते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस वर्ल्‍ड के साथ एसोसिएशन में हो रहे GMR Aerocity D2C फेस्‍ट के दूसरे दिन कई ब्रैंड्स के हेड ने इसमें शिरकत की और अपनी सफलता के राज बताए. इस मौके पर आयोजित हुए सेशन में Nirmalaya के Co Founder, BHARAT BANSAL, Chique के फाउंडर SIDDHANT GUPTA, Pride Plaza Hotel के Executive Assistant Manager, MOHIT KHANNA, Fitspire के Founder & CEO VIPEN JAIN, ने भाग लिया. उनके साथ इस सेशन को BW Businessworld की Editorial Lead, REEMA BHADURI को मॉडरेट किया. 

त्‍योहार के अनुसार बनाते हैं रणनीति 
Nirmalaya के Co Founder, BHARAT BANSAL ने इस मौके पर कहा कि हमारे लिए दिवाली और होली सबसे बड़े त्‍योहार होते हैं. हम लोग त्‍योहार से पांच 6 महीने पहले अपनी तैयारी शुरू कर देते हैं. जब हम दिवाली के लिए तैयारी कर रहे होते हैं तो साथ ही साथ हमारी होली के लिए भी तैयारी शुरू हो जाती है. किसी भी ब्रैंड के लिए देश के अलग-अलग कल्‍चर से जुड़ने के लिए वो क्‍या करते हैं इस सवाल के जवाब में भरत ने कहा कि किसी भी राज्‍य में त्‍योहार आता है तो हम अपने ऑनलाइन कैंपेन को उसी अनुसार तय करते हैं, मान लीजिए अगर महाराष्‍ट्र में गणेश चतुर्थी आ रही है तो हम अपने एड को मराठी में करते हैं इसी तरह कई राज्‍यों के अनुसार वहां की भाषा में अपने कैंपेन को तैयार करते हैं. 

त्‍योहारों से तय होती है बाजार की रणनीति 
Chique के फाउंडर SIDDHANT GUPTA, ने कहा कि हम इंडो वेस्‍टर्न वेयर के अलग-अलग परिधानों के रिटेलर हैं. किसी भी ब्रैंड के लिए दिवाली एक बड़ा फेस्टिवल होता है. वेडिंग सीजन भी हमारे लिए काफी बड़ा होता है. हमारे किसी भी प्रोडक्‍ट के लिए तीसरी तिमाही का ये समय हमेशा ही बड़ा होता है. सिर्फ हमारे लिए ही नहीं कई और ब्रैंड्स के लिए भी ये काफी बड़ा होता है.

किसी भी ब्रैंड के लिए देश के अलग-अलग कल्‍चर से जुड़ने के लिए वो क्‍या करते हैं इस सवाल के जवाब में सिद्ार्थ ने कहा कि हर क्षेत्र के अपने त्‍योहार होते हैं. हम इस बात पर काफी फोकस करते हैं कि कहां किस त्‍योहार को कैसे मनाया जाता है. हम जो अपने प्रोडक्‍ट को डिजाइन करते हैं वो उसी अनुसार करते हैं. अपनी मार्केटिंग रणनीति को भी वैसे ही तैयारी करते हैं. 70 प्रतिशत मार्केटिंग बजट हमारा त्‍योहार में जाता है बाकी 30 प्रतिशत वैसे जाता है. 

सक्‍सेस पांच प्‍वॉइंट पर निर्भर करती है
Pride Plaza Hotel के Executive Assistant Manager, MOHIT KHANNA ने कहा कि मेरा मानना है कि किसी भी काम की सफलता पांच पिलर पर निर्भर करती है. आप कन्‍टिन्‍यूटि और सस्‍टेनेबिलिटी, दूसरा हमारे लिए है गेस्‍ट सेटिसफेक्‍शन, हम लोग रेफरल संबंध पर काम करते हैं ऐसे में जब तक हमारे गेस्‍ट संतुष्‍ट नहीं होंगे तब तक हम आगे बिजनेस नहीं मिलेगा, इसी तरह फीडबैक हमें कारोबार को और बेहतर बनाने में मदद करता है.

तीसरा है लोग. आपको लोगों में निवेश करना पड़ेगा तभी आप आगे बढ़ सकते हैं. चौथा है तकनीक. होटल इंडस्‍ट्री में हम लोग भी एआई को लेकर काम कर रहे हैं. पांचवा है आपको ये पता होना चाहिए कि आपके प्रतिद्ंदी क्‍या कर रहे हैं. किसी भी ब्रैंड के लिए देश के अलग-अलग कल्‍चर से जुड़ने के लिए वो क्‍या करते हैं इस सवाल के जवाब में मोहित ने कहा कि हम इसे दो हिस्‍सों में बांटते हैं. इनमें पहला फेस्टिवल है और दूसरा फूड फेस्टिवल है. हम दुर्गा पूजा के दौरान नवरात्रि थाली शुरू करते हैं. वेडिंग सीजन में हमारे लिए बड़ा मौका है. उसमें भी वैसी ही तैयारी करते हैं. 

जो ज्‍यादा दिखता है वो ज्‍यादा बिकता है

Fitspire के Founder & CEO VIPEN JAIN ने कहा कि हम लोग देश की पहली ऐसी कंपनी हैं जो वीगन फूड को लेकर काम कर रहे हैं. भारत में 80 प्रतिशत लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं, 33 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो लाइफस्‍टाइल परेशानियों से जूझ रहे हैं, आपके ब्‍लड प्रेशर, सुगर जैसी समस्‍याओं से जूझ रहा है. उन्‍होंने कहा कि बाजार में एक कहावत कही जाती है कि जो ज्‍यादा दिखता है वो ज्‍यादा बिकता है.

देश की 140 बिलियन लोग अलग-अलग संस्‍कृति से जुड़े हुए हैं. अलग-अलग त्‍योहार से जुड़े हुए होते हैं. किसी भी ब्रैंड के लिए देश के अलग-अलग कल्‍चर से जुड़ने के लिए वो क्‍या करते हैं इस सवाल के जवाब में विपिन ने कहा कि हर कल्‍चर से जुड़े लोगों के लिए उसमें कुछ खास होता है. विपिन ने कहा कि मैं मानता हूं कि कल्‍चर और सीजन एक साथ चलते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

17 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

22 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

12 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago