होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / अवॉर्ड में निष्‍पक्षता होना बेहद जरूरी है और हम उसका पालन करते हैं: डॉ. अनुराग बत्रा 

अवॉर्ड में निष्‍पक्षता होना बेहद जरूरी है और हम उसका पालन करते हैं: डॉ. अनुराग बत्रा 

डॉ. अनुराग बत्रा ने बताया कि अपनी वर्किंग लाइफ से परे हमें कुछ बातों का और भी ध्‍यान रखना चाहिए कि हम अपने जीवन में 3C और 3H का पूरा पालन करें. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Businessworld ds BW People 40under40 अवॉर्ड के दिल्‍ली में हो रहे इवेंट में बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन, एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने इस इवेंट को लेकर कई महत्‍वपूर्ण बात कहीं. उन्‍होंने कहा कि आज शाम को हम अपने इस इवेंट के चौथे संस्‍करण को करने जा रहे हैं. इस अवॉर्ड की ज्‍यूरी में शामिल कई लोगों में से कई लोग आज हमारे साथ यहां पर मौजूद हैं. मैं आप सभी के साथ एक बात कहना चाहता हूं कि हमारे अवॉर्ड को एक ज्‍यूरी प्रोसेस के तरीके से किया जा रहा है. लेकिन मैं आपसे ये भी कहना चाहूंगा कि कोई भी ज्‍यूरी सिस्‍टम पूरी तरह से परफेक्‍ट नहीं होता है.  मैं धर्म से हिंदू हूं और मैं मानता हूं कि पूरी दुनिया में सिर्फ दो ही चीजें परफेक्‍ट होती हैं. इसमें एक शिव हैं और दूसरी मेरी पत्‍नी है. बाकी पूरी दुनिया परफेक्‍ट नहीं हैं. 

पूरी निष्‍पक्षता से किए जाते हैं सभी अवॉर्ड 
मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं अवॉर्ड पूरी तरह से ईमानदारी से किए गए हैं. मैं आप लोगों से एक महिला की कहानी को साझा करना चाहूंगा कि उनका सलेक्‍शन नहीं हो पाया तो उन्‍होने मुझे बताया कि मेरा सलेक्‍शन नहीं हो पाया. मैंने उन्‍हें यही कहा कि आप अगले साल भी अप्‍लाई कर सकती हैं. लेकिन वो बहुत दुखी थी हालांकि मैंने बाद में ऑफिस में इसे लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उन्‍हें अपने को प्रसेंट करने का पूरा समय मिला था.  मैं यही कहना चाहता हूं कि अगर आप नहीं जीत पाते हैं तो आप अगले साल अप्‍लाई करिए. अभी हाल ही में रविवार को BW Legal के अवॉर्ड हुए थे. उसकी एक प्रतिभागी पिछले तीन सालों से लगातार जीत रही है. कुछ मीडिया कंपनियां अवॉर्ड बेच रही हैं, उनका एक पूरा रेट कार्ड है. लेकिन हमारा नहीं है. हम अवॉर्ड नहीं हैं.  

जीवन में 3C का ध्‍यान रखना सबसे जरुरी 
बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि लोग एक दूसरे की तुलना करते हैं. मेरा मानना है कि हमें एक दूसरे की तुलना नहीं करनी चाहिए. दूसरा लोग एक दूसरे को क्रिटीसाइज करते हैं, लेकिन एक दूसरे को क्रिटीसाइज नहीं करना चाहिए. तीसरा मैं कहना चाहूंगा कि किसी की शिकायत भी नहीं करनी चाहिए. क्‍योंकि इतनी बड़ी महामारी का हमें सामना करना पड़ा है, उसने हमें बहुत कुछ सिखाया है. ऐसे मैं मेरा मानना है कि न तो हमें कंपेयर करना चाहिए, न ही क्रिटीसाइज करना चाहिए और न ही कंपेयर करना चाहिए. हाल ही में मैं किसी किताब में पढ़ रहा था कि 24 घंटे शिकायत नहीं करनी चाहिए. मैं खुद भी कोशिश करता हूं ऐसा न करुं.

उतने ही महत्‍वपूर्ण हैं 3H
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैं अपनी लाइफ में तीन H पर भी पूरा विश्‍वास रखता हूं. इसमें पहला है हार्ड वर्क. हम लोग जिस किसी भी प्रोफेशन में काम करें हमें उस काम में हार्ड वर्क करना चाहिए. दूसरा H है ह्यूमिलिटी(विनम्रता) और तीसरा है होप. हम जब कभी भी सुबह उठें तो हमें इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि हम उस दिन को पूरी खुशी के साथ जियें. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

22 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

42 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago