होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / CNMS चेयरमैन : पाकिस्तान के खिलाफ मोदी सरकार की सख्त कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' सराहनीय कदम

CNMS चेयरमैन : पाकिस्तान के खिलाफ मोदी सरकार की सख्त कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' सराहनीय कदम

पाहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज (CNMS) सहित कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने मोदी सरकार के दृढ़ और साहसिक कदम की सराहना की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को लेकर देशभर से प्रतिक्रिया आ रही है. सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज (CNMS) के चेयरमैन प्रो. जसीम मोहम्मद ने भी इस कार्रवाई प्रतिक्रिया देते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बताया है. उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की संप्रभुता की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए प्रो. जसीम मोहम्मद ने कहा “सरकार ने स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है कि भारतीय नागरिकों पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की संप्रभुता की रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने की उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है”.

पूर्व विधायक नीलदमन खत्री ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा “भारत की जनता मोदी सरकार के साथ एकजुट है. यह कड़ा कदम हर नागरिक को यह विश्वास देता है कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है”.

CNMS की एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य प्रो. दिव्या तंवर और डॉ. जावेद रहमानी ने पाहलगाम हमले को कायराना और शर्मनाक करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की. वहीं, CNMS की सचिव निखत परवीन ने कहा “आतंकवाद का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है. अब समय आ गया है कि दुनिया भारत के अपने नागरिकों की रक्षा के अधिकार को समझे. नरेंद्र मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कभी समझौता नहीं होगा”.

CNMS के कोषाध्यक्ष डॉ. दौलत राम शर्मा ने कहा “भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए”. सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज ने मोदी सरकार के आतंकवाद उन्मूलन और राष्ट्रीय सम्मान को बनाए रखने के मिशन को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

12 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

13 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago