होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / क्रिसमस स्पेशल: मिलिए उन मशहूर क्रिश्चियन हस्तियों से, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया

क्रिसमस स्पेशल: मिलिए उन मशहूर क्रिश्चियन हस्तियों से, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया

पूरी दुनिया 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट करती है. इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी हस्तियों के बारे में जिन्होंने देश का मान बढ़ाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • विवेक शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार

क्रिसमस का इंतजार खत्म होने वाला है. क्रिसमस के मौके पर मुंबई के बांद्रा से लेकर दिल्ली के सिविल लाइन्स और देश भर में चर्च और क्रिश्चियन समाज के लोगों के घर रोशनी में झिलमिलाते हुए नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं उन फेमस क्रिश्चियन हस्तियों के बारे में, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं और देश के लिए सम्मान की वजह बने हैं. 

हरीश साल्वे 
इस लिस्ट में सबसे ऊपर हरीश साल्वे का नाम है, जो सुप्रीम कोर्ट के एक जाने माने वकील हैं. हरीश साल्वे का जन्म विविध धर्मों को मानने वाले एक लिबरल, सेक्युलर परिवार में हुआ था. हरीश साल्वे ने नागपुर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने ICAI से CA किया और बाद में नागपुर विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री प्राप्त की. पूर्व भारतीय मुख्य न्यायाधीश अरविन्द बोबड़े, हरीश साल्वे के क्लासमेट थे. साल्वे ने 1980-1986 में पूर्व अटॉर्नी जनरल, सोली सोराबजी के साथ भी काम किया था. साल 2013 में साल्वे ने इंग्लिश बार और ब्लैकस्टोन चैम्बर्स जॉइन किया. हरीश साल्वे को अक्सर ही कोर्ट में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडिया लिमिटेड (RIL) का प्रतिनिधित्व करते देखा जा सकता है.

लिएंडर एड्रियन पेस 
डेविस कप में सबसे ज्यादा बार डबल्स जीतने का रिकॉर्ड आज भी लिएंडर एड्रियन पेस के नाम है. पेस ने 8 मेन्स डबल्स और 10 मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल्स को अपने नाम किया है. इतना ही नहीं, पेस ने मेन्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में करियर ग्रैंड स्लैम भी जीता है और साथ ही उनके नाम 1999 के विम्बलडन चैंपियनशिप का रेयर मेन्स डबल्स/मिक्स्ड डबल्स टाइटल भी है. 2010 में पेस द्वारा जीते गए मिक्स्ड डबल्स विम्बलडन टाइटल ने उन्हें रोड लेवर के बाद तीन दशकों में विम्बलडन टाइटल जीतने वाला दूसरा व्यक्ति बना दिया. 1992 से लेकर 2016 तक आयोजित हुए हर एक ओलंपिक्स में पेस ने भाग लिया था. वह इकलौते भारतीय और दुनिया के इकलौते टेनिस प्लेयर हैं, जिन्होंने 7 ओलिंपिक गेम्स में भाग लिया है.

रस्किन बॉन्ड
रस्किन बॉन्ड ब्रिटिश मूल के प्रख्यात भारतीय लेखक हैं. उन्होंने बच्चों की बहुत सी प्रेरणादायक किताबें लिखी हैं और साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. उनके पहले उपन्यास का नाम ‘The Room on the Roof’ है जिसे वर्ष 1956 में प्रकाशित किया गया था और इस उपन्यास के लिए उन्हें 1957 में John Llewellyn Rhys पुरस्कार दिया गया था. 1999 में बॉन्ड को पद्मश्री और 2014 में पद्म-भूषण से भी सम्मानित किया गया. 

सोलोमन जॉर्ज
सोलोमन जॉर्ज पीस एक्टिविस्ट हैं जो पिछले करीब दो दशकों से 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती और 30 जनवरी- शहीद दिवस पर राजघाट और तीस जनवरी मार्ग पर आयोजित की जाने वाली सर्व धर्म प्रार्थना का मुख्य चेहरा हैं. सोलोमन जॉर्ज कई बार अलग-अलग जगहों पर आयोजित की जाने वाली सर्व धर्म प्रार्थना का हिस्सा भी रह चुके हैं. वह दिल्ली के एक चर्च में पादरी की भूमिका भी निभाते हैं.

कट्टासेरी जोसेफ येसुदास
कट्टासेरी जोसेफ येसुदास जिन्हें येसुदास के नाम से भी जाना जाता है, क्लासिकल, भक्ति और फिल्मी गाने बहुत ही सुरीली आवाज के साथ आसानी से गाते हैं. भारतीय संगीत के इतिहास में उन्हें एक महान गायक के रूप में जाना जाता है. छह दशक लम्बे करियर में येसुदास ने मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, उडिया, बंगाली, मराठी, जैसी विभिन्न भारतीय भाषाओं के साथ साथ अरबी, अंग्रेजी, लैटिन, और रशियन भाषा में 50,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. इतना ही नहीं, येसुदास ने एक ही दिन में अलग-अलग भाषाओं में 11 गाने रिकॉर्ड किए थे, यह आज भी एक रिकॉर्ड है. हिंदी में उनके कुछ पसंदीदा गीतों में गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा... जानेमन जानेमन तेरे दो नयन...चांद जैसे मुखड़े पे...शामिल हैं.

टेस्सी थॉमस 
टेस्सी थॉमस को भारत की मिसाइल वुमन के नाम से भी जाना जाता है. टेस्सी थॉमस, DRDO में एरोनॉटिकल सिस्टम्स की डायरेक्टर जनरल हैं. टेस्सी अग्नि-4 मिसाइल की पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी रह चुकी हैं. भारत में किसी भी मिसाइल प्रोजेक्ट की अध्यक्षता करने वाली वह पहली महिला हैं. टेस्सी ने 1988 में DRDO जॉइन किया था और तब वह नई जनरेशन की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि के डिजाइन और विकास पर काम कर रही थीं. अग्नि प्रोजेक्ट के लिए उन्हें खुद डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने नियुक्त किया था. टेस्सी, 3000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाले अग्नि-3 मिसाइल की सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी रह चुकी हैं. बाद में टेस्सी थॉमस को अग्नि-4 प्रोजेक्ट के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया और साल 2011 में अग्नि-4 का परीक्षण भी सफल हुआ. टेस्सी थॉमस को 5,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भी नियुक्त किया गया था, जिसका सफल परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को किया गया था.

मोनोदीप डेनियल
मोनोदीप डेनियल पादरी होने के साथ साथ धर्मशास्त्री, शिक्षाविद् और कई किताबों के लेखक भी हैं. आमतौर पर उन्हें दिल्ली के ब्रदरहुड हाउस या सेंट स्टीफन कॉलेज में देखा जा सकता है. फादर मोनोदीप बताते हैं, ‘दिल्ली की ब्रदरहुड सोसायटी ने सेंट स्टीफन हॉस्पिटल की स्थापना की थी, यह एक जाना माना अस्पताल है. इतना ही नहीं, ब्रदरहुड सोसायटी ने दिल्ली के जाने-माने कॉलेज, सेंट स्टीफन की भी स्थापना की थी.  C.F. Andrews, महात्मा गांधी के बेहद करीबी दोस्त और मशहूर इंडियन इंडिपेंडेंस एक्टिविस्ट थे. वह भारत में ब्रदरहुड की सेवा के लिए आये थे और भारत के आजाद हो जाने के कई सालों बाद भी ब्रदरहुड के दोस्त बने रहे. 

मुथूट ब्रदर्स
केरल सिर्फ अपने समुद्री किनारों के लिए ही नहीं बल्कि, खूबसूरत हरे मैदानों और झीलों के लिए भी मशहूर है. अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ केरल अपने अरबपति बिजनेस टाइकून्स के लिए भी फेमस है. मुथूट ब्रदर्स पूरे भारत में सोने के बदले कर्ज देने वाली सबसे बड़ी कंपनी चलाते हैं. पूरे देश में मुथूट फाइनेंस की कुल 5400 शाखाएं हैं.

रोजर बिन्नी
रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष हैं. बिन्नी साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे. रोजर बिन्नी, स्कॉटिश मूल के पहले एंग्लो-भारतीय हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

4 hours ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

2 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

5 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

4 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

7 hours ago