होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW Gen AI समिट: 'Why, When AI नहीं, बल्कि How AI पर होनी चाहिए बात'

BW Gen AI समिट: 'Why, When AI नहीं, बल्कि How AI पर होनी चाहिए बात'

AI के अवसरों की बात करते हुए डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि AI का ग्लोबल मार्केट साइज 2030 तक 1811.8 बिलियन डॉलर हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Businessworld द्वारा दिल्ली में Gen AI समिट आयोजित की जा रही है. इस समिट में AI एक्सपर्ट्स अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. इसी क्रम में InMobi Group की चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं पब्लिक पॉलिसी ऑफिसर Dr. Subi Chaturvedi ने AI में मौजूद अवसरों पर बात की. उन्होंने कहा कि  AI पर चर्चा का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता. AI तेजी से हम सभी के जीवन को प्रभावित कर रही है. 

यह क्षमता के बारे में बातचीत है
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डॉ चतुर्वेदी ने कहा - मैं उस कंपनी का प्रतिनिधित्व करती हूं जो देश के पहले यूनिकॉर्न में से एक है. हमारी कंपनी 2011 में यूनिकॉर्न बनी थी. जब आप स्माल और लार्ज लैंग्वेज मॉडल और AI को मिल रहे हाइप की बात करते हैं, तो यह एक टेस्टिमोनी है कि क्या संभव है. यह उम्मीद के बारे में बातचीत है, यह भारत की क्षमता के बारे में बातचीत है. यह केवल वेस्ट में होने इनोवेशन के बारे में ही बातचीत नहीं है.

Genuine है AI को मिल रही हाइप
उन्होंने आगे कहा कि हम कोरोना के बाद की दुनिया में AI के बारे में बात कर रहे हैं, जहां टेक्नोलॉजी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. तो यहां हमारे लिए कई अवसर हैं. AI को लेकर जो हाइप है, वो पूरी तरह से वास्तविक है. ऐसा इसलिए कि AI का इस्तेमाल डेमोक्रेटिक हो गया है. आज मेरी मां लखनऊ में बैठकर यह जान सकती हैं कि फलां प्लांट कौनसा है, इसका सीजन क्या है, इसके लिए किस तरह की मिटटी चाहिए आदि. तो आजकल हर कोई लार्ज लैंग्वेज मॉडल आसानी से इस्तेमाल कर सकता है. इसने टेक्नोलॉजी को पहुंच योग्य बनाया है. 

ये भी पढ़ें - BW Gen AI Summit: डॉ. बत्रा ने पहले AI पर खुलकर की बात, फिर बताया फिट रहने का फॉर्मूला

टेक्नोलॉजी को लेकर नहीं हैं चिंतित  
Dr. Subi Chaturvedi के मुताबिक, बात इस पर होनी चाहिए कि Gen AI के प्रकार क्या हैं और सम्पूर्ण रूप में AI क्या है, जिसका हमारा देश लाभ उठा सकता है, और कैसे इसे विकसित भारत, विजन 2047 से जोड़ा जा सकता है. इसलिए Why, When AI नहीं, बल्कि How AI पर बात होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे देश की 57% कंपनियां पहले ही AI को अडॉप्ट कर चुकी हैं. इससे पता चलता है कि हम टेक्नोलॉजी पर विश्वास कर रहे हैं, हम इसे लेकर चिंतित नहीं हैं. और हमें बदलाव से कोई परेशानी नहीं है. 

इतना बड़ा हो सकता है AI का बाजार 
AI के अवसरों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि AI का ग्लोबल मार्केट साइज 2030 तक 1811.8 बिलियन डॉलर हो सकता है. 2027 तक भारत का AI बाजार 117 बिलियन डॉलर पहुंचने की उम्मीद है. वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसका योगदान 2030 तक 15.7 ट्रिलियन डॉलर हो सकता है. ये निश्चित तौर पर छोटा आंकड़ा नहीं है. हमें यह समझना होगा कि हम ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे हमारे संगठन को वास्तव में फायदा हो. हालांकि, यह सबके लिए यूनिफार्म नहीं होगा. AI से नौकरियों में कटौती पर उन्होंने कहा कि AI से जॉब्स नहीं जाएंगी, बल्कि वो ट्रांसफॉर्म होंगी. हमारे पास पर्याप्त टैलेंट है, हमें केवल उन्हें अपस्केल करना है. कुछ कंपनियां इसके लिए ब्रिज की तरह काम कर रही हैं. वो चंद महीनों में आपकी वर्कफोर्स अपस्केल कर देंगी. AI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल मार्केटिंग और कंज्यूमर बिहेवियर को समझने में हो रहा है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

22 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

29 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago