होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW Gen AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जितना है समाधान, उतना ही है नुकसान

BW Gen AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जितना है समाधान, उतना ही है नुकसान

AI इन दिनों बड़ी चर्चाओं में चल रहा है. AI की हेल्प से लोग अपने काम आसान कर सकते हैं. लेकिन दूसरी ओर इसका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है. यही कारण है कि लोग इस पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Businessworld द्वारा दिल्ली में Gen AI समिट आयोजित की जा रही है. समिट में भारत में AI की प्राइवेसी और AI पर विश्वास को लेकर बातचीत हुई. इस पैनल में AI कंपनियों से जुड़े कई लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया. इस पैनल में सेल्सफोर्स (Salesforce India) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) संकेत अटल, MakeMy Trip के वाइस प्रेसिडेंट व SBU में हेड डेटा साइंटिस्ट नरसिम्हा एम, Invincible Robo League Robotics & AI Chair (Northern Region) की फाउंडर श्रुति खरबंदा मौजूद रही.

AI टेक्नोलॉजी के 2 पहलू

सेल्सफोर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) संकेत अटल ने AI पर फोकस करते हुए कहा कि AI टेक्नोलॉजी के 2 पहलू है एक पॉजिटिव साइड और दूसरा नेगेटिव साइड. लोगों के मन में AI को लेकर काफी डर है. लेकिन व्यापार के नजरिए से देखा जाए तो AI का इस्तेमाल व्यापार को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है और हमारा लक्ष्य है कि AI के मदद से हर किसी के जीवन को आसान बनाया जाए. कंज्यूमर का AI पर विश्वास करना एक अच्छा संकेत है. जिस तरह AI टूल्स विकसित किए जाते हैं उसे देखते हुए लोग इन पर भरोसा कर रहे हैं.

BW Gen AI समिट: 'Why, When AI नहीं, बल्कि How AI पर होनी चाहिए बात'

बदलाव और सुधार का रास्ता है AI

MakeMy Trip के वाइस प्रेसिडेंट व SBU में हेड डेटा साइंटिस्ट नरसिम्हा एम जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव लेकर आई है. बहुत से बिजनेस खुद के विकास के लिए इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कर रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मल्टीपल सोर्सेज से डेटा लेकर कस्टमर्स का पैटर्न, उनकी पसंद, नापसंद के बारे में पता लगाता है. इससे कस्टमर्स के बिहेवियर को समझने में मदद मिलती है. AI के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है क्योंकि यह टेक्नोलॉजी अनेक क्षेत्रों में बदलाव और सुधार का दरवाजा खोल रही है.

AI के लिए नियम-कानूनों का अभाव

Invincible Robo League Robotics & AI Chair (Northern Region), फाउंडर श्रुति खरबंदा ने समिट में कहा कि AI की हमारे जीने और काम करने के तरीके में बहुत बड़े बदलाव लाने की क्षमता है. हालांकि, किसी भी शक्तिशाली तकनीक की तरह, AI भी कुछ जोखिमों और खतरों के साथ आता है जिन पर बात करने की आवश्यकता है. जिस तेजी AI में डेवलपमेंट हो रहा है नई-नई मुसीबतें भी सामने आ रही हैं. वॉइस और फेस रिकग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी के जरिए यूजर की प्राइवेसी का खतरा बना रहता है. जरूरी नहीं कि AI मशीनें हर बार यूजर की कमांड को सही तरीके से समझ सकें, कई मायनों में इसका असर उल्टा हो सकता है. वर्तमान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के तो कई तरीके मौजूद हैं, लेकिन इन्हें किस हद तक इस्तेमाल में लाया जाना चाहिए, इसके लिए नियम-कानूनों का अभाव है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

22 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

27 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago