होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW Event: AI और मार्केटिंग में उसकी भूमिका पर एक्सपर्ट्स ने बताई मन की बात

BW Event: AI और मार्केटिंग में उसकी भूमिका पर एक्सपर्ट्स ने बताई मन की बात

बिजनेसवर्ल्ड के मुंबई में आयोजित इवेंट में मार्केटिंग से जुड़ी दिग्गज हस्तियों ने AI के सटीक इस्तेमाल को लेकर विचार व्यक्त किए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Businessworld द्वारा मुंबई में मार्केटिंग वाइटबुक समिट 2023 आयोजित की जा रही है. इस समिट में मार्केटिंग की दुनिया के दिग्गज शिरकत कर रहे हैं और अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. इस दौरान, लीडरशिप सेशन में 'Can AI Redefine Marketing?' विषय पर Byjus के मार्केटिंग हेड अतीत मेहता और HP India के कमर्शियल मार्केटिंग हेड सौरभ पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किए. सेशन चेयर की भूमिका में Edelweiss Tokio Life Insurance के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे. 

एक प्लेटफॉर्म पर इंटेलिजेंस और एक्सपीरियंस 
अभिषेक गुप्ता ने रेडियो चैनल में AI RJ का जिक्र करते हुए सेशन की शुरुआत की. उन्होंने जानना चाहा कि AI को सरल शब्दों में कैसे परिभाषित किया जा सकता है. इसके जवाब में Byjus के मार्केटिंग हेड अतीत मेहता ने कहा - AI दो शब्दों से मिलकर बना है. आर्टिफीशियल और इंटेलिजेंस. हम सभी एक बेसिक इंटेलिजेंस लेवल के साथ आते हैं. समय के साथ हमारी इंटेलिजेंस में सुधार होता है, हमारा IQ बढ़ता है. हममें से कई लोग काफी इंटेलीजेंट बन जाते हैं, जबकि कुछ एवरेज रहते हैं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मेहता ने कहा कि सफलता सिर्फ पैसा ही नहीं है, सफलता इंटेलिजेंस भी है. तो इस तरह ह्यूमन इंटेलिजेंस विकसित होती है. अब आता है आर्टिफिशियल शब्द, जो कुछ भी हम अपने वातावरण, आसपास के लोग, कॉर्पोरेट लाइफ से सीखते हैं वो डीप टेक और टेक्नोलॉजी से संभव होता है. इंटेलिजेंस और एक्सपीरियंस अब एक प्लेटफॉर्म में क्न्वेर्ट हो रहे हैं. जितना ज्यादा इसका इस्तेमाल होगा, ये उतना ही बेहतर होगा. ये ऐसे दैनिक कार्य भी करेगा, जो कल तक हमारा दिमाग कर रहा था.

मार्केटिंग में AI की भूमिका
मार्केटिंग में AI की भूमिका पर बोलते हुए अतीत मेहता ने कहा कि मार्केटिंग में AI बहुत कुछ है और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे ये सबकुछ बन जाएगा. भविष्य में सबकुछ महज एक बटन दबाने से हो जाएगा. उन्होंने अभिषेक गुप्ता की AI रेडियो जॉकी वाली बात का जिक्र करते हुए कहा कि फ्यूचर में ह्यूमन RJ की जगह AI RJ ले लेंगे. पूरा का पूरा रेडियो स्टेशन AI की मदद से चलाया जा सकेगा. यदि कंटेंट जनरेट किया जा सकता है, इंटरेक्शन किया जा सकता है, तो टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सबकुछ संभव है. फिर चाहे वो मार्केटिंग हो या कोई दूसरी फील्ड. सबसे बड़ी चुनौती है इसका सही इस्तेमाल. हमें पता होना चाहिए कि इसका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कैसे करना है. आउटपुट के लिए सही क्वेरी कैसे फीड करनी है. खासकर मार्केटियर के तौर पर हमें सीखना होगा कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है.

यहां मदद कर सकती है Gen AI
Gen AI क्या है? इस सवाल के जवाब में HP India के कमर्शियल मार्केटिंग हेड सौरभ पांडेय ने कहा AI बहुत व्यापक शब्द है. AI के भीतर, यदि मैं मार्केटिंग के दृष्टिकोण से देखूं, तो GEN AI वो है जो इमेज, वीडियो, टेक्स्ट और कुछ अन्य मीडिया जनरेट करता है. Gen AI का एक उदाहरण ChatGPT है. पिछले महीने में अपने एक कैंपेन के लिए ब्रीफ लिख रहा था. मैंने जो एक लाइन का ब्रीफ लिखा है कि इस अभियान के लिए मूल बात यह है कि वर्तमान युग में प्रौद्योगिकी केवल उत्पादकता के बजाय संस्कृति का एक टूल है. तो इसका मतलब है कि हम बात कर रहे हैं कि टेक्नोलॉजी कैसे हमारे जीवन का हिस्सा बनी. खासतौर पर जब हम GEN AI की बात करते हैं, तो वो ब्रीफ कहता है कि जब हम उसे एक्सपेंड करते हैं तो इसका क्या मतलब है, इसका मतलब है कि जो भी मीडिया हम ब्रीफ के पार्ट के रूप में इस्तेमाल करते हैं उसे टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने का भी भाग होना चाहिए. जब हम उस मीडिया को पर्सनलाइज करते हैं, तो वहां Gen AI मदद कर सकती है. 

इस तरह करते हैं इस्तेमाल 
अपनी कंपनी के बारे में बात करते हुए सौरभ पांडेय ने कहा कि हम ऐसे ही कोई LLM मॉडल या ChatGPT इस्तेमाल नहीं करते, क्योंकि उसे हमारी ब्रैंड इमेज से मेल खाना जरूरी है. इसे सीधे इस्तेमाल करने के बजाए हम अपना एक पैरलर स्माल लैंग्वेज मॉडल (SML) बना रहे हैं, जो HP के ब्रैंड के बारे में सीख रहा है कि हम कैसे कम्यूनिकेट करते है, हम किस तरह से अलग मार्केटिंग कर रहे हैं. फिर हम इस SML को लार्ग लैंग्वेज मॉडल यानी LML के साथ इन्टीग्रेट करेंगे. तो इस इंटिग्रेशन के पूरा होने के होने के बाद, जब मेरी टीम के लोग ChatGPT पर Prompts डालते हैं, तो जो रिजल्ट निकलकर आता है वो काफी हद तक HP की ब्रैंड इमेज से मेल खाता है. 

इन बातों की जानकारी है जरूरी 
क्या AI के इस्तेमाल के लिए यूजर को टेक्नोलॉजी की अच्छी तरह समझ होनी चाहिए? इस पर पांडेय ने कहा - आपके पास एक डेटा साइंस टीम होनी चाहिए, जिसके पास इसका हल हो. एक मार्केटियर के तौर पर आपको यूज केसेस और उस Data Repository के बारे में जानकारी होनी चाहिए जो कंटेंट जनरेट करने के लिए आपको इस्तेमाल करना. इसके साथ ही यह कि कौनसे Prompts आपको इन्सर्ट करने हैं. इन तीनों को परिभाषित करने के बाद उसे अपनी डेटा साइंस टीम को देना चाहिए और बताना चाहिए कि - मुझे यहां से अपना डेटा फेच करना है, ये मेरे Prompts हैं और आउटकम के तौर पर मुझे ऐसा कंटेंट चाहिए. इसके बाद डेटा साइंस टीम एल्गोरिथम लिखेगी और लार्ज लैंग्वेज मॉडल के साथ इन्टीग्रेट करेगी और फिर आप उस पर काम करना शुरू कर सकते हैं. आजकल Prompts लिखने का तरीका सिखाने वाले कई ऑनलाइन कोर्स भी हैं. 

एजुकेशन सेक्टर में AI की भूमिका
अतीत मेहता ने एजुकेशन सेक्टर में AI की भूमिका को समझाते हुए कहा कि एजुकेशन में कुछ भी सीजनल नहीं होता. जैसे आप हर दिन खाना खाते हैं, सांस लेते हैं, उसी तरह आपको हर दिन पढ़ना पड़ता है. अब चुनौती ये है कि हर स्टूडेंट की सीखने की क्षमता अलग होती है. एक बहुत जल्दी सीखता है, तो कोई धीमे, ऐसे में जो कंटेंट कंपनियां हैं वो दोनों स्टूडेंट के लिए कैसे काम आएगा. इसलिए असली चैलेंज पर्सनलाइजेशन और हार्ड कोर कस्टमाइजेशन का है. इसमें अभी समय लगेगा. एडटेक कंपनियां Analytics AI पर केंद्रित हैं. जहां सिस्टम लर्निंग क्षमता के हिसाब से कंटेंट देगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

17 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

22 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

13 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago