होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / रघुराम राजन ने बताया Budget-2023 में कौनसी गलती से बचे सरकार

रघुराम राजन ने बताया Budget-2023 में कौनसी गलती से बचे सरकार

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने मोदी सरकार को बजट के लिए एक सुझाव दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार फरवरी में पेश होने वाले बजट (Budget-2023) की तैयारियों में मशगूल है. ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने बताया है कि सरकार को बजट में क्या नहीं करना चाहिए. एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में राजन ने कहा कि उन्हें डर है कि कहीं बजट में टैरिफ में इजाफा न कर दिया जाए. 

इसलिए जरूरी है Tariff में वृद्धि रोकना    
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और RBI के पूर्व गवर्नर ने आगे कहा कि यह बजट केंद्र सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण है. यह रिफार्म के विजन पर केंद्रित होना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को टैरिफ में बढ़ोत्तरी से बचना चाहिए. भारत को चीन का एक विश्वसनीय विकल्प बनाने के लिए, राजन का मानना है कि भारत को टैरिफ में इजाफे को रोकना होगा, क्योंकि ऐसा करना भारत में निवेश करने के लिए तैयार कंपनियों की राह में बाधा के समान है.

ये है नंबर-1 विकल्प
रघुराम राजन ने कहा कि भारत के ऐसा देश है, जिससे विदेशी कंपनियां आकर्षित हैं. हालांकि, कंपनियों के लिए यह अभी भी नंबर वन विकल्प नहीं है. कंपनियां अक्सर वियतनाम जैसे देशों को तवज्जो देती हैं, क्योंकि वहां नीतियां थोड़ी अधिक स्पष्ट और कम अस्थिर हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को नीतियों को अधिक स्पष्ट और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के अनुकूल बनाना होगा. राजन के मुताबिक, यूएस बेस्ड कंपनियों के लिए मेक्सिको एक और विकल्प है, क्योंकि North American Free Trade Agreement यानी NAFTA का हिस्सा होने के चलते, यहां उनके लिए अतिरिक्त लाभ हैं.

PLI स्कीम पर उठाए सवाल 
RBI के पूर्व गवर्नर ने सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम पर भी बात की. उन्होंने इस योजना के तहत केंद्र द्वारा दी जा रही सब्सिडी पर चिंता जताई. उन्होंने सवाल किया कि इन प्रोत्साहनों के समाप्त होने के बाद, क्या हमारे पास इंडस्ट्री होगी या लोग देश में अस्थायी रूप से उत्पादन करने के लिए इन प्रोत्साहनों का लाभ उठा रहे हैं? राजन ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ऐसे क्षेत्र में सब्सिडी प्रदान कर रहा है, जहां उसकी कोई जरूरत नहीं है.

क्या है PLI स्कीम?
सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ाने और आयात बिल कम करने के लिए मार्च 2020 में इस योजना की शुरुआत की थी. इसमें सरकार कंपनियों को भारत में बने प्रोडक्ट की बिक्री के आधार पर इंसेंटिव देती है. विदेशी कंपनियों को भारत में अपना कारोबार स्थापित करने के लिए आमंत्रित करने के अलावा, इस योजना का उद्देश्य घरेलू कंपनियों को देश में अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

36 minutes ago

टाटा संस में बड़ा फेरबदल, एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद; फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नोएल टाटा के साथ मतभेदों के बीच इस्तीफा, टाटा संस की लिस्टिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी रही असहमति

10 minutes ago

भारत की अर्थव्यवस्था छठे स्थान पर पहुंची, IMF के अनुमान में GDP 3.92 ट्रिलियन डॉलर

IMF के अप्रैल 2026 के अनुमान में जापान और ब्रिटेन भारत से आगे. वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सकल एनपीए दो साल में करीब 28% घटा

19 minutes ago

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, कोलकाता में नेक्स्ट-जेनरेशन पेट्रोल वेसल ‘श्रुति’ लॉन्च

GRSE में हुआ लॉन्च, समुद्री निगरानी से लेकर एंटी-पायरेसी मिशन तक में निभाएगा अहम भूमिका

27 minutes ago

Bitget ने लॉन्च किया 300 मिलियन डॉलर का फंड, क्वांट ट्रेडिंग फर्म और एसेट मैनेजर्स को मिलेगा समर्थन

बिटगेट इंस्टीट्यूशनल ने ‘प्रोजेक्ट आर्किमिडीज’ के तहत 300 मिलियन डॉलर का कैपिटल प्रोग्राम शुरू किया है. कंपनी का लक्ष्य अगले छह महीनों में 50 से अधिक संभावनाशील प्रोजेक्ट्स को इस फंड के जरिए समर्थन देना है.

1 hour ago