होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / एस्ट्रोलॉजी कॉलम-केंद्रीय बैंकर से नेता तक: मार्क कार्नी और एक वैश्विक राजनेता का निर्माण      

एस्ट्रोलॉजी कॉलम-केंद्रीय बैंकर से नेता तक: मार्क कार्नी और एक वैश्विक राजनेता का निर्माण      

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मार्क कार्नी इस माह के अंत में चुनाव जीतेंगे और कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य जारी रखेंगे. 2025 के अंत तक वे खुद को वैश्विक स्तर पर एक प्रासंगिकता राजनेता के रूप में स्थापित कर चुके होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

16 मार्च 1965 को कनाडा के नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज के एक दूरस्थ क्षेत्र फोर्ट स्मिथ में जन्मे मार्क जोसेफ कार्नी का सफर एक शांत लेकिन दृढ़ संकल्प और गहरी प्रभावशीलता का उदाहरण रहा है. उत्तर की सीमाओं की शांति से लेकर वैश्विक वित्तीय जगत के बोर्डरूम्स और अंततः राष्ट्रीय नेतृत्व के सिंहासन तक, उनका मार्ग एक दुर्लभ मिश्रण है. बुद्धिमत्ता, अनुशासन और सैद्धांतिक जनसेवा का,  यह एक संतुलित और विशिष्ट उन्नति रही है, जिसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों संस्थाओं पर अपनी छाप छोड़ी है.  

कार्नी का पालन-पोषण मुख्य रूप से एडमॉन्टन, अल्बर्टा में हुआ, जहाँ वे शिक्षा के क्षेत्र से गहराई से जुड़े परिवार में पले-बढ़े. उनके पिता, रॉबर्ट जेम्स मार्टिन कार्नी, एक हाई स्कूल प्रिंसिपल थे और बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा में शिक्षा विभाग में प्रोफेसर बने. उनकी माता, वर्ली मार्गरेट (नी केम्पर), एक समर्पित स्कूल शिक्षिका थीं. इस परिवेश ने कार्नी में शिक्षा और जनसेवा के प्रति गहरा सम्मान उत्पन्न किया.  

कार्नी ने एडमॉन्टन के सेंट फ्रांसिस जेवियर हाई स्कूल से पढ़ाई की, जहाँ उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल, विशेष रूप से आइस हॉकी में गोलकीपर के रूप में, संतुलन बनाए रखा. उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता ने उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप दिलाई, जहाँ "मून दशा, सन भुक्ति" (नवंबर 1988 – मई 1989) के दौरान उन्होंने 1988 में इकोनॉमिक्स में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की. हार्वर्ड में भी उन्होंने हॉकी के प्रति अपने जुनून को जारी रखा और विश्वविद्यालय की टीम के लिए बैकअप गोलकीपर के रूप में कार्य किया.  

आगे की पढ़ाई के लिए कार्नी यूनाइटेड किंगडम गए और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से 1993 में सेंट पीटर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स में एमफिल और 1995 में नफील्ड कॉलेज से इकोनॉमिक्स में डीफिल (पीएचडी) की डिग्री प्राप्त की. उनका शोध प्रबंध 'द डायनामिक एडवांटेज ऑफ कंपटीशन' शीर्षक से था, जो बाद में उनके बाज़ार स्थिरता और सुधारों पर केंद्रित दृष्टिकोण का पूर्वाभास देता है.  

मार्क कार्नी की जन्म कुंडली उनके व्यक्तित्व और अद्भुत क्षमताओं को गहराई से दर्शाती है, जिन्होंने उनके करियर और जीवन की दिशा तय की.  

उनकी कुंडली में वृष लग्न है, जो उन्हें स्थिरता, संकल्प और संतुलित दृष्टिकोण प्रदान करती है. वृष लग्न वाले लोग मजबूत इच्छाशक्ति, सुरक्षा की गहरी भावना और संकटों में शांत रहने की क्षमता रखते हैं. 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी हो या ब्रेक्सिट की अनिश्चितता इन सभी में कार्नी का शांत स्वभाव इसी वृषभीय गुण को दर्शाता है. 

उनकी गोल्डमैन सैक्स में क्रमिक तरक्की और फिर पब्लिक सर्विस में सहज बदलाव, जोकि एक जोखिम से बचने वाले वृषभ व्यक्ति के लिए असहज हो सकता था उनके आंतरिक विश्वास के कारण संभव हो सका.  

इसके अलावा, वृषभ में राहु उनकी महत्वाकांक्षा को और अधिक बढ़ाता है परंतु एक सूक्ष्म, रणनीतिक तरीके से, कार्नी का उदय न तो अत्यधिक प्रचारित था और न ही दिखावटी, यह एकदम सटीक, सोच-समझकर और धीरे-धीरे हुआ, बिलकुल वृषभ राशि में राहु के प्रभाव जैसा, जो स्थिति और सम्मान की भूख को संयमित तरीके से व्यक्त करता है.

सूर्य की मीन राशि में स्थिति, और बुध, बृहस्पति, शुक्र तथा शनि का 12वें भाव में होना अत्यंत विशेष है.  12वां भाव ऐसे पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता है जो आम जनता की नज़र से छिपे रहते हैं. गोपनीयता, एकांत, अंतरराष्ट्रीय मामलों, संस्थाओं और पर्दे के पीछे चलने वाले कार्यों से जुड़ा होता है.  

यह एक ऐसे व्यक्ति की कुंडली है जिसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य प्रकाश से दूर, पर्दे के पीछे होता है. बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर के रूप में कार्नी के कार्य करने की शैली शांत, उनके संवाद का तरीका सौम्य लेकिन दृढ़ रहा है, और उनका प्रभाव विशाल किंतु सूक्ष्म रहा है.  

मीन राशि को राशिचक्र का "द्रष्टा" कहा जाता है, जो सामूहिक भावना और आध्यात्मिक प्रवाह के प्रति अत्यंत संवेदनशील होती है, लेकिन कार्नी के मामले में, यह सूर्य 12वें भाव में स्थित है, जो बड़ी संस्थाओं, विदेशी भूमि और रणनीतिक अदृश्यता का प्रतिनिधित्व करता है. यह ऐसी कुंडली है जिसमें किसी व्यक्ति को बैकस्टेज से पूरी अर्थव्यवस्थाओं का मार्गदर्शन करने का भरोसा दिया गया हो.  

मीन राशि में स्थित उनका बुध उनकी सहज बुद्धिमत्ता को और भी बढ़ाता है—बिना कहे बातों को समझने की क्षमता, और वैश्विक प्रवृत्तियों की दिशा को पहले ही भांप लेने का गुण, अंतरराष्ट्रीय वित्त में उनका दीर्घकालिक योगदान और बाद में जलवायु नीति व ESG निवेश की ओर उनका झुकाव, मीन राशि में सूर्य की उस प्रवृत्ति को दर्शाता है जो पूरे समाज के कल्याण के प्रति सचेत रहती है.  

बृहस्पति की मेष राशि में 12वें भाव में स्थिति एक अप्रत्याशित पक्ष को उजागर करती है. यह स्थिति दर्शाती है कि यह व्यक्ति साहसी निर्णय लेने में सक्षम है, लेकिन तभी जब उसने जोखिमों का पूरी तरह मूल्यांकन कर लिया हो. यह स्थिति विदेशी भूमि, अंतरराष्ट्रीय मामलों (12वां भाव), और रणनीतिक जोखिम उठाने की क्षमता (मेष) से आजीवन जुड़े रहने की ओर संकेत करती है.  

मेष राशि में बृहस्पति आत्मविश्वास, क्रियाशील सोच और अग्रणी प्रवृत्ति देता है. गोल्डमैन सैक्स में अपने बैंकिंग करियर के चरम पर होते हुए भी कार्नी का उसे छोड़कर जनसेवा में आना मेष में बृहस्पति का उत्कृष्ट उदाहरण है जैसे, सुरक्षा को छोड़कर विरासत रचने का निर्णय.  

उनका हालिया राजनीतिक कदम केंद्रीय बैंकर से प्रधानमंत्री बनना इस ग्रह स्थिति के अनुरूप है. यह साहस को विनम्रता के आवरण में प्रकट करने जैसा है.  

शायद उनकी कुंडली का सबसे शक्तिशाली भाग चौथे और पांचवें भाव के क्षेत्र में है (यह भाव प्रणाली पर निर्भर करता है), जहाँ चंद्रमा, मंगल और प्लूटो सिंह राशि में निकटता से स्थित हैं और चंद्रमा प्लूटो के साथ युति में है.  

सिंह राशि में चंद्रमा गर्वपूर्ण, भावनात्मक रूप से मजबूत और अपने पीछे छाप छोड़ने की तीव्र इच्छा रखने वाला होता है, लेकिन चंद्रमा- प्लूटो की युति गहरी मानसिक गहराई, तीव्रता और अडिग इच्छाशक्ति देती है. ऐसे व्यक्ति अक्सर अत्यधिक दबाव वाले वातावरण में बिना डगमगाए काम करने में सक्षम होते हैं.  

कार्नी की कुंडली में सिंह राशि में मंगल उन्हें नेतृत्व से पीछे नहीं हटने देता लेकिन राहु और केतु के साथ इसका वर्ग (square) यह दर्शाता है कि उनका सफर आंतरिक और बाहरी संघर्षों से भरा रहा है, विशेषकर अपनी सत्ता स्थापित करने को लेकर.  

मंगल और नोड्स के बीच यह संबंध उनके रणनीतिक संघर्षों को भी दर्शाता है जैसे ब्रेक्सिट की उथल-पुथल से निपटना या प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद 2025 में अचानक चुनाव की घोषणा करना.  

कुंडली में कुंभ राशि के 12वें भाव में शुक्र और शनि की युति उनके ज्योतिषीय व्यक्तित्व में एक और स्तर जोड़ती है. कुंभ एक ऐसी राशि है जो प्रणाली, सुधार और सामूहिक भविष्य से जुड़ी है. यहाँ स्थित शुक्र सामाजिक उत्तरदायित्व, प्रगतिशील मूल्यों और निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करने की प्रवृत्ति दर्शाता है. वहीं, शनि अनुशासन, कठोर परिश्रम और दीर्घकालिक दृष्टिकोण प्रदान करता है.  

2008 के बाद वैश्विक बैंकिंग व्यवस्था में सुधार लाने में उनकी भूमिका, फाइनेंशियल स्टैबिलिटी बोर्ड में उनका कार्य, और बाद में जलवायु वित्त में उनकी सक्रियता यह सब कुंभ राशि में शुक्र-शनि की अभिव्यक्ति है सीमाओं के पार काम करना, प्रणाली बनाना, और पुरानी व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाना.  

उनका वृश्चिक राशि में केतु होना यह संकेत देता है कि पूर्वजन्मों में उन्होंने संकट प्रबंधन, छाया में कार्य करना और सत्ता के समीकरणों को सहज रूप से समझने में महारत हासिल की है. उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वार्ताओं चाहे वे बैंकरों, राजनीतिक नेताओं या भू-राजनीतिक मंचों पर हों, इनमें उनकी कुशलता इस केतु की स्थिति से काफी हद तक जुड़ी हुई है.

पांच प्रमुख ग्रह सूर्य, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि  का एक साथ 12वें भाव में स्थित होना मार्क कार्नी की कुंडली को असामान्य बनाता है.  

12वां भाव वैश्विक जुड़ाव, संस्थागत शक्ति, गोपनीयता, बलिदान और दीर्घकालिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है. इतने ग्रहों का 12वें भाव में होना दर्शाता है कि उनका जीवन विदेशी भूमियों, वैश्विक वित्त और बड़ी संस्थाओं के भीतर कार्य करने या उनका मार्गदर्शन करने से गहराई से जुड़ा रहा है.  

यह स्थिति यह भी स्पष्ट करती है कि वे बिना मंच पर आए, पृष्ठभूमि से प्रभाव डालने, व्यक्तियों के बजाय प्रणालियों का मार्गदर्शन करने में सक्षम हैं. मार्क कार्नी की कुंडली एक दुर्लभ उदाहरण है- शांत शक्ति, रणनीतिक प्रतिभा और परदे के पीछे से चलने वाले परिवर्तनकारी नेतृत्व का  

मार्स दशा, मार्स भुक्ति (मई 1989 – अक्टूबर 1989) के दौरान, कार्नी ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत गोल्डमैन सैक्स में की. उन्होंने एक दशक से भी अधिक समय तक बोस्टन, लंदन, न्यूयॉर्क, टोक्यो और टोरंटो जैसे वैश्विक वित्तीय केंद्रों में कार्य किया. वे वहाँ सॉवरेन रिस्क के को-हेड और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर जैसे पदों पर रहे. इस दौरान वे दक्षिण अफ्रीका के पोस्ट-अपार्थेड दौर में अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजार में पुनः प्रवेश और 1998 के रूसी वित्तीय संकट जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय घटनाक्रमों से जुड़े रहे.  

राहु दशा, शनि भुक्ति (जुलाई 2001 – मई 2004) के दौरान, अप्रैल 2003 में, कार्नी ने सार्वजनिक सेवा में कदम रखा और बैंक ऑफ कनाडा के डिप्टी गवर्नर नियुक्त किए गए. उनका कार्यकाल वित्तीय स्थिरता और नीतिगत नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना गया. 

15 नवंबर 2004 को, राहु दशा, बुध भुक्ति (मई 2004 – नवंबर 2006) के दौरान, उन्हें कनाडा के वित्त मंत्रालय में सीनियर एसोसिएट डिप्टी मिनिस्टर के रूप में नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने वैश्विक वित्तीय अनिश्चितता के समय में कनाडा की आर्थिक नीतियों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई.  

राहु दशा, केतु भुक्ति (नवंबर 2006 – दिसंबर 2007) के दौरान, अक्टूबर 2007 में उन्हें बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर-डिज़िगनेट के रूप में नामित किया गया. 1 फरवरी 2008 को, राहु दशा, शुक्र भुक्ति (दिसंबर 2007 – दिसंबर 2010) के दौरान उन्होंने आधिकारिक रूप से पदभार संभाला और उस समय G8 देशों में सबसे कम उम्र के केंद्रीय बैंक गवर्नर बने. उनका कार्यकाल वैश्विक वित्तीय संकट के साथ जुड़ा रहा, जिसमें उन्होंने सक्रिय मौद्रिक नीतियाँ अपनाईं और स्पष्ट संवाद के जरिये कनाडा की अर्थव्यवस्था को उथल-पुथल से बाहर निकालने में मदद की.  

अपने राष्ट्रीय उत्तरदायित्वों के साथ-साथ, जुलाई 2010 से जनवरी 2012 तक उन्होंने बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) की ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम कमेटी की अध्यक्षता की.  

4 नवंबर 2011 को, राहु दशा, चंद्रमा भुक्ति (नवंबर 2011 – मई 2013) के दौरान, उन्हें फाइनेंशियल स्टैबिलिटी बोर्ड (FSB) का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जो G20 समर्थित संस्था है और जिसने वित्तीय संकट के बाद वैश्विक बैंकिंग नियमों के सुधार का समन्वय किया. उन्होंने इस पद पर 2018 तक कार्य किया और वैश्विक वित्तीय स्थिरता पहलों में उल्लेखनीय योगदान दिया.  

26 नवंबर 2012 को, उनकी अंतरराष्ट्रीय साख और भी मजबूत हुई जब उन्हें बैंक ऑफ इंग्लैंड का अगला गवर्नर नियुक्त किया गया.  

1 जुलाई 2013 को, राहु दशा, मंगल भुक्ति (मई 2013 – मई 2014) के दौरान उन्होंने पदभार संभाला. उनका कार्यकाल वित्तीय संकट के प्रभावों और ब्रेक्सिट से उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच यूके की अर्थव्यवस्था को दिशा देने के लिए जाना गया.  

कार्नी ने इस दौरान फॉरवर्ड गाइडेंस को एक नीतिगत उपकरण के रूप में पेश किया और वित्तीय संस्थानों को दीर्घकालिक जोखिमों, विशेषकर जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरों पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया.

15 मार्च 2020 को बैंक ऑफ इंग्लैंड में अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद, बृहस्पति दशा, बुध भुक्ति (जनवरी 2019 – मई 2021) के दौरान, मार्क कार्नी ने वैश्विक वित्तीय और पर्यावरणीय नीतियों पर अपना प्रभाव बनाए रखा. दिसंबर 2019 में, उन्हें संयुक्त राष्ट्र के जलवायु कार्रवाई और वित्त पर विशेष दूत (UN Special Envoy on Climate Action and Finance) के रूप में नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने दुनिया भर में सतत वित्तीय व्यवहारों की वकालत की.  

अगस्त 2020 में, वे ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट में वाइस चेयरमैन बने और कंपनी की ESG (पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रशासनिक) और इम्पैक्ट इन्वेस्टिंग पहलों का नेतृत्व किया.  

सतत वित्त में उनकी प्रतिबद्धता उन्हें कई बोर्डों और अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों तक ले गई. फरवरी 2021 में, वे अग्रणी फिनटेक कंपनी Stripe के बोर्ड में शामिल हुए और नवंबर 2021 में Glasgow Financial Alliance for Net Zero (GFANZ) के सह-अध्यक्ष बने, जिसका उद्देश्य हरित भविष्य के लिए पूंजी को एकजुट करना था.  

वैश्विक वित्त में उनके प्रभाव को और भी मान्यता मिली जब बृहस्पति दशा, शुक्र भुक्ति (अप्रैल 2022 – दिसंबर 2024) के दौरान, अगस्त 2023 में उन्हें ब्लूमबर्ग एल.पी. के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरमैन नियुक्त किया गया.  

राजनीति में उनके प्रवेश की शुरुआत भी इसी दशा में हुई. सितंबर 2024 में, उन्हें लिबरल पार्टी के आर्थिक विकास कार्यबल (Task Force on Economic Growth) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो उनके राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की ओर स्पष्ट संकेत था.  

6 जनवरी 2025 को, जब प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने इस्तीफे की घोषणा की (बृहस्पति दशा, सूर्य भुक्ति: दिसंबर 2024 – सितंबर 2025), तो 16 जनवरी 2025 को, मार्क कार्नी ने लिबरल पार्टी के नेतृत्व के लिए अपनी दावेदारी पेश की. उनके अभियान का केंद्र बिंदु रहा, आर्थिक विशेषज्ञता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता—जो पार्टी के सदस्यों को बहुत प्रभावित कर गया.  

9 मार्च 2025 को, बृहस्पति दशा, सूर्य भुक्ति के दौरान, कार्नी को भारी बहुमत (85.9%) के साथ लिबरल पार्टी का नेता चुना गया और उन्होंने जस्टिन ट्रूडो का स्थान लिया.  

14 मार्च 2025 को, उन्हें कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई और उन्होंने अपनी कैबिनेट नियुक्त की, जिससे 30वें कनाडाई मंत्रालय की शुरुआत हुई. उनका प्रधानमंत्री बनना विशेष रूप से उल्लेखनीय था, क्योंकि वे पहले ऐसे कनाडाई प्रधानमंत्री बने जिन्हें इससे पहले कोई भी निर्वाचित पद नहीं मिला था.  

23 मार्च 2025 को, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनावों से निपटने के लिए एक मजबूत जनादेश प्राप्त करने के उद्देश्य से, उन्होंने *गवर्नर जनरल को संसद भंग करने की सलाह दी.

अप्रैल 2025 तक, मार्क कार्नी अपने असाधारण करियर के एक निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं—वे 28 अप्रैल 2025 को होने वाले संघीय चुनाव में लिबरल पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं.  

महज कुछ हफ्ते पहले, 14 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद, अब वे कनाडा की जनता से लोकतांत्रिक जनादेश की मांग कर रहे हैं ताकि वे वैश्विक संकटों के बीच देश को स्थिरता और दिशा दे सकें.  

उनका नेतृत्व अभियान आर्थिक दृढ़ता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व, और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ कनाडा के हितों की रक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्रित है, जिसने उन्हें लिबरल पार्टी के संभावित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में स्थापित किया है.  

यह चुनाव न केवल उनके राजनीतिक कौशल की परीक्षा लेगा, जो अब तक चुनावी क्षेत्र में अपेक्षाकृत अछूता रहा है, बल्कि यह भी तय करेगा कि क्या कनाडा की जनता अपने भविष्य की बागडोर एक ऐसे व्यक्ति को सौंपने को तैयार है, जिसकी पूरी पेशेवर यात्रा अब तक बोर्डरूम, केंद्रीय बैंकों और वैश्विक संस्थाओं में गढ़ी गई है, न कि चुनावी जनसभाओं में.

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, मार्क कार्नी यह चुनाव जीतेंगे और कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे. वर्ष 2025 उनके करियर का एक निर्णायक अध्याय साबित होगा, जिसमें अप्रैल और मई ऐसे मोड़ होंगे जो आगे की दिशा निर्धारित करेंगे. जैसे ही मई शुरू होगा, उनका अंतरराष्ट्रीय कद तेजी से बढ़ेगा और वैश्विक नेतृत्व के संदर्भ में उन पर ध्यान केंद्रित होगा.  

अगस्त और सितंबर 2025 में उनके जीवन का एक नया और विस्तारशील चरण शुरू होगा. इस अवधि में करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रगति संभावित है. संभव है कि मार्क कार्नी अंतरराष्ट्रीय नीति और शासन से जुड़ी किसी संस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं या कोई नई जिम्मेदारी स्वीकार करें. वैश्विक स्तर पर लिए गए कुछ अहम निर्णयों में उनकी भागीदारी लंबे समय तक असर डालने वाले परिणाम ला सकती है. यह समय उनके सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में दर्ज होगा.  

सितंबर 2025 उनके व्यक्तिगत वित्त के लिए भी बेहद अनुकूल रहेगा, जिससे उनकी घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर स्थिति और मजबूत होगी. अगस्त-सितंबर की घटनाएं आगे आने वाले महीनों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.  

दिसंबर 2025 में वे कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं या कोई महत्वपूर्ण संपत्ति अर्जित कर सकते हैं.  

वर्ष के अंत तक, मार्क कार्नी खुद को  वैश्विक महत्व के एक परिपक्व राजनेता के रूप में स्थापित कर चुके होंगे, ऐसे नेता के रूप में, जिसकी अगुवाई में कनाडा की अंतरराष्ट्रीय छवि और भूमिका दोनों को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी.  

लेखक-विक्रम चन्दीरमानी,  सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर 

(डिस्क्लेमर : इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के निजी हैं और जरूरी नहीं कि यह प्रकाशन की राय को प्रतिबिंबित करें.)


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

12 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

13 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

15 hours ago

टाटा संस: क्या चंद्रा की विदाई अब यू-टर्न ले रही है?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा टाटा संस के NBFC पंजीकरण रद्द करने के आवेदन को खारिज किए जाने से उत्तराधिकार का समीकरण बदल गया है. जानिए क्यों चंद्रशेखरन की निरंतरता पर फिर से विचार किया जा सकता है:

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago