होम / B टाउन / सलमान, विराट को पछाड़ इस बॉलीवुड हीरो ने भरा सबसे ज्यादा Tax, जानिए कौन है वो स्टार?

सलमान, विराट को पछाड़ इस बॉलीवुड हीरो ने भरा सबसे ज्यादा Tax, जानिए कौन है वो स्टार?

अगर टैक्स चुकाने के मामले में देश के पांच टॉप इंडिविजुअल्स को देखें तो बॉलीवुड का जलवा नजर आता है और इस लिस्ट में केवल एक नॉन-एक्टर शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सेलेब्स कमाई के मामले में बड़े बिजनेसमैन से कंपीटिशन नहीं कर सकते, लेकिन वह इनकम टैक्स भरने में वह कम नहीं है. भारत में कई बड़े बॉलीवुड और स्पोर्ट सेलेब्स हैं जो करोड़ों का टैक्स भरने के लिए जाने जाते हैं. अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, सलमान खान, शाहरुख खान बड़े नाम हैं. शाहरुख खान बॉलीवुड में अपनी बादशाहत और कमाई के मामले में ही नहीं, बल्कि टैक्स चुकाने के मामले में भी टॉप पर हैं. 

टॉप टैक्सपेयर बने हैं शाहरुख खान

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की बात करें तो शाहरुख खान कुल 92 करोड़़ रुपये टैक्स चुकाकर सबसे ज़्यादा टैक्स पे करने वाले शख़्स बन गये हैं. ग़ौरतलब है कि पिछले साल शाहरुख की 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' तीन फ़िल्में रिलीज़ हुईं थीं, जिनमें 'पठान' और 'जवान ' ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई की नई इबारत लिखी थी.

दूसरे नंबर के टैक्सपेयर एक्टर विजय

कमाई और टैक्स देने के मामले में जो दूसरे शख़्स हैं, उनका ताल्लुक बॉलीवुड से नहीं, बल्कि तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री से है. हम बात कर रहे हैं G.O.AT एक्टर विजय की जिन्होंने हाल ही में एक पॉलिटिकल पार्टी की स्थापना कर फ़िल्मों से दूर होने  के संकेत दिये हैं. विजय ने टैक्स के रूप में कुछ 80 करोड़ रुपये चुकाए हैं और इस तरह से शाहरुख ख़ान के बाद सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी बन गये हैं.

बॉलीवुड के भाईजान तीसरे नंबर पर

टैक्स चुकाने के मामले में तीसरा नंबर आता है सलमान ख़ान का जो एक बार फिर से 'बिग बॉस' के होस्ट बनकर लोगों के दिलों में छाए हुए हैं. फ़ाइनैंशियल ईयर 2023-2024 में सलमान ख़ान ने टैक्स के रूप में कुल ₹75 करोड़ रुपये अदा किये और इस तरह से टैक्स चुकाने वालों की फ़ेहरिस्त में तीसरा स्थान पाया.

शहंशाह और बिग बी को मिला चौथा नंबर

एक्टिंग के शहंशाह समझे जाने वाले और पिछले 24 सालों से 'कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते आ रहे अमिताभ बच्चन ने कर दाता के रूप में चौथा स्थान पाया है. उन्होंने सलमान खान खान से चार करोड़ रुपये कम टैक्स के रूप में दिये यानी 71 करोड़ रुपये कर अदा कर बिग बी ने टॉप 5 में अपनी जगह सुनिश्वित की.

विराट कोहली को मिला टॉप 5 में पांचवा स्थान

इंडिविजुल्स के तौर पर सबसे ज़्यादा टैक्स चुकाने वालों की टॉप 5 की फ़ेहरिस्त में बॉलीवुड के तीन और साउथ का एक एक्टर शामिल है तो वहीं पांचवा स्थान मिला है एक नॉन-एक्टर को. वो कोई और नहीं, बल्कि जाने-माने क्रिकेटर और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के हस्बेंड विराट कोहली हैं. टैक्स के रूप में 66 करोड़ रुपये चुकाकर उन्होंने इस लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल की.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago