✕

होम / B टाउन / OTT पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, सभी देखने लायक

OTT पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, सभी देखने लायक

आइए, जानते हैं कि इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिन्हें जरूर देखनी चाहिए....

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यदि आप हाल में ही रिलीज हुईं कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में थिएटर में जाकर नहीं देख पाए तो अब आपके लिए खुशखबरी आई है. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म्स इस सप्ताह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं. इसके बाद इन्हें अब आप आसानी से अपने टीवी या स्मार्टफोन पर देख सकते हैं.

आइए, जानते हैं कि इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिन्हें जरूर देखनी चाहिए....

1. Brahmastra: Part One – Shiva
किस OTT प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज : Disney Plus Hotstar
रिलीज की तारीख : 4 नवंबर 

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म Brahmastra: Part One – Shiva 4 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. इस फिल्म में VFX के इस्तेमाल ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया. इसके अलावा लोगों को इस फिल्म की स्टोरी भी बहुत पसंद आई थी. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी राय की एक्टिंग की भी लोगों ने जमकर तारीफ की थी. यदि आप ये सुपरहिट फिल्म थिएटर में देखने से चूक गए तो अब 4 नवंबर से Disney Plus Hotstar पर देख सकते हैं.

2. Ponniyin Selvan: I
किस OTT प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज : Prime Video
रिलीज की तारीख : 4 नवंबर

मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस-1', जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं, 4 नवंबर को Amazon Prime Video पर रिलीज हो जाएगी. यह फिल्म 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कार्ति, तृष्णा कृष्णन और जायम रवि मुख्य भूमिका में हैं. ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म को बनाने में 500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

3. The Takeover
किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई : Netflix
रिलीज की तारीख : 1 नवंबर

'द टेकओवर' एक नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है. यह एक डच क्राइम एक्शन फिल्म है. यह फिल्म एथिकल हैकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका मुख्य काम प्राइवेट स्कैंडल्स को उजागर करना है. इस चक्कर में वह एक मर्डर के केस में फंस जाता है. यह एक रोमांचकारी थ्रिलर फिल्म है, जो लोगों को पसंद भी आ रही है. यह फिल्म 1 घंटा 27 मिनट की है.

4. Blockbuster
किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही : Netflix
रिलीज की तारीख : 3 नवंबर

यह एक सीरीज है, जो पूरी तरह से कॉमेडी है. यह 3 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसमें एक स्टोर मैनेजर की कहानी दिखाई गई है, जिसका सपना है एक स्टोर खोलना. इसके लिए उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ये सबकुछ बड़े ही मजेदार और कॉमेडी के रूप में दिखाया गया है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago