✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड ही नहीं, बिजनेस वर्ल्ड के भी किंग हैं शाहरुख; जानें कहां-कहां से होती है कमाई

बॉलीवुड ही नहीं, बिजनेस वर्ल्ड के भी किंग हैं शाहरुख; जानें कहां-कहां से होती है कमाई

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है. उन्होंने अनगिनत हिट फिल्में दी हैं. हालांकि, बीते कुछ समय से उनकी कोई भी फिल्म बड़ा धमाल नहीं मचा सकी है. एक 'आम आदमी' से 'किंग' बनने की शाहरुख की जर्नी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. इसलिए वह युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं. उनकी लव लाइफ भी कपल्स के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. शाहरुख ने केवल फिल्मी दुनिया ही नहीं बिजनेस वर्ल्ड में भी नाम कमाया है. आज (2 नवंबर) किंग खान के बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं कि फिल्मों के अलावा उनकी कमाई कहां से होती है.

30 मिनट का डांस, 8 करोड़ कमाई
कमाई के लिए शाहरुख खान कई काम करते हैं. उनकी अपनी कंपनी है, वो कई ब्रैंड एंडोर्स करते हैं, कई कंपनियों में उन्होंने पैसा लगाया हुआ है, वो प्राइवेट पार्टियों में भी शिरकत करते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख किसी बर्थडे पार्टी, शादी या फिर किसी और प्राइवेट फंक्शन में डांस करने के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए लेते हैं. कुछ साल पहले दुबई की एक शादी में 30 मिनट की डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने करीब 8 करोड़ रुपए लिए थे. इसके अलावा, मुंबई की एक शादी में उन्होंने देवदास स्टाइल में ग्लास तोड़कर, चुटकुले सुनकर और कुछ मेहमानों को ऑटोग्राफ देकर महज आधे घंटे में 5 करोड़ रुपए कमाए थे. उन्हें हर साल कई शादियों में शरीक होने का इन्वीटेशन मिलता है, लेकिन वह केवल सिलेक्टेड शादियों में ही जाते हैं.

इन कंपनियों में लगाया पैसा
शाहरुख खान का 'Red Chillies Entertainment’ नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसका वार्षिक टर्नओवर 500 करोड़ रुपए के आसपास है. इसकी स्थापना उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर 2002 में की थी. इसके अलावा, उनकी एडटेक कंपनी Byju’s में भी हिस्सेदारी है. इसके Endorsment के लिए उन्हें सालाना 3-4 करोड़ रुपए भी मिलते हैं. इतना ही नहीं, बच्चों की इंटरनेशनल एजुकेशनल+एंटरटेनमेंट चेन 'KidZania' में भी उन्होंने पैसा लगाया हुआ है. शाहरुख ने कभी अपनी हिस्सेदारी का खुलासा नहीं किया, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि KidZania में उनकी 26 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा भी उन्होंने कुछ दूसरी कंपनियों में भी इन्वेस्ट किया हुआ है.

शौक को भी बनाया बिजनेस  
बॉलीवुड के किंग को स्पोर्ट्स का भी काफी शौक है और अपने इस शौक को उन्होंने बिजनेस में तब्दील कर रखा है. उनकी आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में हिस्सेदारी है. इस टीम में जूही चावला और उनके पति जय मेहता का भी पैसा लगा है. क्रिकेट से शाहरुख मोटी कमाई करते हैं, इसलिए उन्होंने अपने इस बिजनेस को विस्तार देना शुरू कर दिया है. उन्होंने टीएंडटी नाइट राइडर्स के साथ वेस्ट इंडीज की घरेलू T20 लीग में भी इन्वेस्ट किया है. शाहरुख खान की नेटवर्थ की बात करें, तो यह लगभग 690 मिलियन डॉलर है, जो इंडियन करेंसी में करीब 5000 करोड़ रुपए हो जाती है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख सालाना 280 करोड़ रुपए कमाते हैं.

प्रॉपर्टी और कारों में निवेश
प्रॉपर्टी की बात करें तो 'मन्नत' के अलावा शाहरुख खान का दुबई में भी घर है, जिसकी कीमत 200 करोड़ है. उन्होंने लंदन में भी एक प्रॉपर्टी बनाई है. किंग खान ने यहां 2009 में एक घर खरीदा था. इसकी कीमत भी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा है. शाहरुख के कलेक्शन में कई लग्जरी कारें हैं. जिनमें 12 करोड़ की Bugatti Veyron के अलावा, BMW 7 Series Car, BMW 6 Series, Mitsubishi pajero, Audi A6, Land Cruiser और 7.60 करोड़ की Rolls Royce Drophead Coupe शामिल हैं. शाहरुख की सभी गाड़ियों के नंबर में 555 आता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago