✕

होम / B टाउन / हिट होती फिल्मों से PVR Inox को 'अच्छे दिनों' वाली फीलिंग, उछाल पर शेयर 

हिट होती फिल्मों से PVR Inox को 'अच्छे दिनों' वाली फीलिंग, उछाल पर शेयर 

बॉक्स ऑफिस पर हिट होती फिल्मों से PVR Inox को उम्मीद है कि जल्द ही हालात कोरोना महामारी से पहले जैसे हो जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पहले पठान फिर गदर और अब जवान, इन फिल्मों ने मल्टीप्लेक्स चेन PVR Inox की उम्मीदों को जगा दिया है. कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा मार मल्टीप्लेक्स पर पड़ी थी. लॉकडाउन हटने के बाद भी लोग थियेटर का रुख नहीं कर रहे थे. लेकिन इन फिल्मों ने लोगों को वापस थियेटर लौटने को मजबूर किया है, जिसके चलते PVR Inox को भी अच्छे दिनों वाली फीलिंग होने लगी है. साथ ही उसे उम्मीद है कि कमाई की गाड़ी जल्द पहले जैसी रफ्तार से दौड़ने लगेगी.

शेयर में आई तेजी
शाहरुख खान की पठान जबरदस्त हिट साबित हुई थी. हाल ही में आई सनी देओल की Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. इसी तरह, OMG 2 को भी दर्शकों का प्यार मिला है. अब शाहरुख एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ गए हैं. उनकी नई फिल्म 'जवान' ने बेहतर कारोबार करना शुरू कर दिया है. यही वजह है कि निवेशक PVR Inox को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं और जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक PVR Inox का शेयर करीब डेढ़ फीसदी के उछाल के साथ 1,848.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.

इतना कमा सकती है जवान  
सनी देओल की Gadar-2 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. यह फिल्म रिलीज के 24वें दिन ही 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई. जबकि शाहरुख खान की 'पठान' ने 28वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा छूआ था. अब किंग खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म आज यानी 7 सितंबर को रिलीज हुई है, लेकिन रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के तौर पर उसने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली थी. जानकार मानते हैं कि अपने पहले हफ्ते के दौरान ही यह फिल्म 300-400 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है. 

1 महीने में 15% का रिटर्न
इन फिल्मों की जबरदस्त कमाई से PVR Inox के शेयर उछाल पर हैं. पिछले कुछ दिनों में इनमें अच्छी तेजी देखी गई है. पिछले एक महीने की बात करें, तो PVR Inox के शेयर 15% का रिटर्न दे चुके हैं. जबकि बीते छह महीने में यह आंकड़ा 27% से ज्यादा रहा है. शाहरुख खान की जवान को अब तक पॉजिटिव रिव्यु मिले हैं, जिससे उम्मीद बढ़ गई है कि ये फिल्म भी पठान की तरह हिट होगी. अब फिल्म हिट होगी, तो PVR Inox की भी कमाई बढ़ेगी और इससे कंपनी के शेयरों में उछाल आ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए निवेशक PVR Inox को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं.    
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago