✕

होम / B टाउन / इसी महीने आ रही 500 करोड़ की एक और फिल्म, इतने करोड़ रुपये में बिक गए OTT राइट्स

इसी महीने आ रही 500 करोड़ की एक और फिल्म, इतने करोड़ रुपये में बिक गए OTT राइट्स

30 सितंबर को रिलीज हो रही है यह फिल्म. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी, त्रिशा, जयम रवि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 'ब्रह्मास्त्र' के बाद सितंबर में एक और बड़े बजट की फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का नाम है- Ponniyin Selvan. मुख्य रूप से तमिल भाषा की इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया है. मणि रत्नम ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. यह फिल्म दो पार्ट में बनी है, जिसका पहला पार्ट 30 सितंबर को तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी कुछ ही महीनों में रिलीज कर दिया जाएगा.

125 करोड़ रुपये में OTT डील
इस फिल्म को लेकर जो लेटेस्ट रिपोर्ट आई है, वो OTT राइट्स को लेकर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Ponniyin Selvan के दोनों पार्ट को Amazon Prime Video ने भारी कीमत चुकाकर खरीद लिया है. ऐसी रिपोर्ट है कि Amazon Prime Video ने फिल्म के दोनों पार्ट के डिजिटल राइट्स को 125 करोड़ रुपये में खरीदा है. आपको बता दें कि अभी हाल में ही, चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में इस फिल्म का ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च किया गया है, जिसमें कमल हसन और रजनीकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.

500 करोड़ रुपये की फिल्म
अब, फैन्स को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. इस फिल्म का टोटल बजट 500 करोड़ रुपये है. Amazon Prime Video ने तो डिजिटल राइट्स खरीद लिया, लेकिन सेटेलाइट राइट्स Sun TV ने भारी कीमत चुकाकर खरीदा है. Sun TV ने इसके लिए कितना पैसा खर्च किया है, ये रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है. फिल्म की ग्रांड रिलीज से एक सप्ताह पहले इसके ऑडियो और ट्रेलर चैनल पर दिखाए जाने लगेंगे.

ऐश्वर्या राय बच्चन भी लीड रोल में दिखेंगी
Ponniyin Selvan एक उपन्यास पर आधारित है, जिसे कल्कि कृष्णमूर्ति ने लिखा है. इस उपन्यास का नाम भी Ponniyin Selvan ही है. इस फिल्म में चोल वंश के राजा चोल प्रथम के जीवन के बारे में बताई जाएगी. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी, त्रिशा, जयम रवि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इनके अलावा प्रकाश राज, सोभिता धुलापाला, प्रभु जयराम, सरथ कुमार, अश्विन काकुमानु, लाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी का भी महत्वपूर्ण किरदार देखने को मिलेगा. फिल्म के हिंदी ट्रेलर को बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने आवाज दी है.

VIDEO : 2030 तक भारत में होंगे 5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago