✕

होम / B टाउन / मधुर भंडारकर की 'इंडिया लॉकडाउन' देखकर आंखें नम न हों, तो कहिएगा

मधुर भंडारकर की 'इंडिया लॉकडाउन' देखकर आंखें नम न हों, तो कहिएगा

'इंडिया लॉकडाउन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और 24 नवंबर को दिल्ली में इसकी स्क्रीनिंग भी हुई. इस फिल्म के लिए मधुर भंडारकर ने काफी मेहनत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अलग हटकर फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर इस बार भी कुछ ऐसा लेकर आए हैं, जो आपको अंदर तक झंकझोर देगा और आप खुद को कई सवालों में घिरा पाएंगे. कोरोना महामारी के चलते पूरा देश 'लॉक' हो गया था. लोगों की जिंदगी घरों में कैद होकर रह गई थी. उस दौर में हर देशवासी की बस एक ही कामना थी, कोरोना और लॉकडाउन की विदाई, ताकि वह फिर से खुलकर सांस ले सकें. मधुर भंडारकर ने उसी दर्द को फिल्म के रूप में ढाला है और बताने की कोशिश की है कि लॉकडाउन ने लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित किया.         

भंडारकर ने पूरा होमवर्क किया 
'इंडिया लॉकडाउन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और 24 नवंबर को दिल्ली में इसकी स्क्रीनिंग भी हुई. फिल्म का ट्रेलर देखकर ही समझ आ जाता है कि मधुर भंडारकर ने इसके लिए कितनी मेहनत की है. यह कोई डाक्यूमेंट्री नहीं है, इसमें निर्देशक ने समाज के सभी वर्गों और उनकी चुनौतियों को दिखाया है. यहां इमोशन से लेकर ड्रामा तक सबकुछ है और यह सवाल भी कि आखिर क्या इससे बचा जा सकता था?

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
लॉकडाउन के दर्द को पर्दे पर दिखाने के लिए भंडारकर ने पूरा होम वर्क किया. उन्होंने कुछ पलों के लिए उस भयाभय नज़ारे को फिर से दर्शकों के सामने रखने का प्रयास किया है, जिसकी न कभी किसी ने कल्पना की थी और न ही कोई करना चाहेगा. इस फिल्म में प्रतीक बब्बर, श्वेता बासु प्रसाद, साई ताम्हणकर, अहाना कुमार, प्रकाश बेलावेदी आदि कलाकार हैं. 'इंडिया लॉकडाउन' फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होगी.

एक वर्ग पर सीमित नहीं है फिल्म
मधुर भंडारकर ने इस फिल्म के जरिए सभी वर्गों की चुनौतियों को पर्दे पर उतारा है. 'इंडिया लॉकडाउन' में मजदूरों की व्यथा, सेक्स वर्कर्स की परेशानियां, अचानक नौकरी जाने से रोजीरोटी के संकट को बखूबी दर्शाया गया है. ऐसा नहीं है कि भंडारकर ने केवल गरीबों की मुश्किलों पर ही फोकस किया है, उन्होंने अमीरों की जिंदगी में आए बदलावों को भी दिखाया है. फिल्म का ट्रेलर देखकर एक बात तो तय है कि जब यह रिलीज़ होगी, तो कई आंखें नाम हो जाएंगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago