✕

होम / B टाउन / Jawan Review: दमदार एक्शन वाली एंटरटेनर फिल्म, लेकिन यहां हुई गलती!

Jawan Review: दमदार एक्शन वाली एंटरटेनर फिल्म, लेकिन यहां हुई गलती!

अगर आप जबरदस्त एक्शन से भरी हुई फिल्म देखना चाहते हैं तो किंग खान की जवान (Jawan) आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

शाहरुख खान (SRK) उन चंद बॉलीवुड सितारों में से हैं जिन्हें दुनिया भर में पसंद किया जाता है और लोगों को उनकी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है. पिछले कुछ समय से भी बॉलीवुड के बादशाह के फैन्स को उनकी नई फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का इंतजार था और आज आखिरकार यह इतंजार खत्म हुआ है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कैसी है ये फिल्म और कैसा रहेगा बॉक्स-ऑफिस पर प्रदर्शन तो खबर पूरी जरूर पढ़ें.

कैसी रही Jawan की ओपनिंग? 
फिल्म ने अपनी ओपनिंग काफी जबरदस्त तरीके से की है और माना जा रहा है कि पहले ही दिन फिल्म 60 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करेगी. शाहरुख खान और बॉलीवुड के लिए जवान (Jawan) की ओपनिंग अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे वीकेंड की बदौलत यह फिल्म 10 सितंबर तक 200 करोड़ रुपयों की कमाई कर सकती है. बॉक्स ऑफिस पर उतरते ही इस फिल्म ने बहुत से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. माना जा रहा है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि अपने पहले हफ्ते के दौरान ही यह फिल्म 300-400 करोड़ रुपयों का कारोबार कर सकती है. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि सिर्फ अपनी एडवांस बुकिंग्स से ही फिल्म ने गदर 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. 

धमाकेदार एक्शन से भरपूर है Jawan
अगर आप काफी समय से जबरदस्त एक्शन से भरी हुई एक फिल्म देखना चाहते हैं तो किंग खान की जवान (Jawan) आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी. हालांकि फिल्म की शुरुआत में मौजूद कुछ एक्शन सीन ऐसे हैं, जिनपर आप चाहकर भी विश्वास नहीं कर पाते लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती जाती है, फिल्म के एक्शन सीन्स में निखार आता जाता है. इंटरवल तक आते-आते कुछ सीन ऐसे भी देखने को मिलते हैं, जो आपको अपनी सीट पर खड़े होकर सीटी बजाने के लिए मजबूर कर देते हैं. ध्यान देने वाली बात ये भी है कि फिल्म का एक्शन आपको हर तरीके से, हर-बार दक्षिण भारतीय फिल्मों और मास फिल्मों (Mass Cinema) के एक्शन सीन की याद दिलाता है. इस फिल्म का मुकाबला भी जबरदस्त एक्शन वाली फिल्म गदर 2 (Gadar 2) से होगा जो पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है.

शाहरुख खान ने नहीं छोड़ी कोई कसर
इस फिल्म को देखने का दूसरा कारण शाहरुख खान (SRK) हैं. अगर आप शाहरुख खान के जबरा फैन हैं और आपको भी उनकी इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार था, तो मुबारक हो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी. शाहरुख खान ने जवान (Jawan) में आजाद और विक्रम राठौर के अपने किरदारों को तो बखूबी निभाया ही है, साथ ही उन्होंने एक्शन सीन्स में भी अपना पूरा दम-खम दिखाया है और उनकी एनर्जी कहीं भी फीकी पड़ती नजर नहीं आती है.  

Jawan में यहां हुई गलती
शाहरुख खान की जवान (Jawan) एक फुल टाइम एंटरटेनर फिल्म है. लेकिन फिल्म का पहला हाफ आपको बहुत कन्फयूजिंग लग सकता है. पहले हाफ के दौरान आप फिल्म में ध्यान तो देते हैं लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी यह आपको उतना आकर्षित नहीं करता, जितना इसे करना चाहिए. इंटरवल तक आते फिल्म थोड़ी मजबूती पकड़ती है और फिल्म के दूसरे हाफ में मौजूद एक्शन सीन आपका ध्यान स्क्रीन की तरफ खींचकर रखते हैं. लेकिन एक सबसे बड़ी चीज जो फिल्म से गायब है, वह है फिल्म की कहानी की ताकत. अगर आप इस फिल्म को इसकी कहानी के लिए देखने जा रहे हैं तो यह फिल्म आपको निराश कर सकती है. फिल्म में मौजूद इमोशनल सीन्स से आप खुद को जोड़ नहीं पाते और आपको ये इमोशनल सीन्स बोझिल लग सकते हैं.
 

यह भी पढ़ें: Tata को चाहिए Haldiram’s, चुकाने होंगे इतने पैसे!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago