✕

होम / B टाउन / 25 की उम्र में जाह्नवी कपूर ने खरीद लिया करोड़ों का घर, नेट वर्थ उड़ा देगी होश

25 की उम्र में जाह्नवी कपूर ने खरीद लिया करोड़ों का घर, नेट वर्थ उड़ा देगी होश

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें वह ईशान खट्टर के साथ नजर आईं. इसमें दोनों सितारों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. जाह्नवी कपूर महज 25 साल की हैं और इतनी कम उम्र में उन्होंने अपनी तगड़ी नेट वर्थ बना ली है.

मुंबई में खरीद लिया घर
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने पिछले साल मुंबई में एक नया घर खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 39 करोड़ रुपये है. Square Feat India की रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी कपूर का नया घर जुहू में है, जो तीन फ्लोर में फैला हुआ है. इस अपार्टमेंट में 6 कार खड़ी करने के लिए पार्किंग स्पेस भी है. इस घर के लिए जाह्नवी कपूर ने 78 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है.

इतने करोड़ की है नेट वर्थ
Republic World ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नेट वर्थ 58 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म में काम करने के लिए 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं. इसके अलावा वह ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करती हैं. जाह्नवी कपूर के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है. koimoi के मुताबिक, उनके पास Mercedes GLE 250D है, जो 67.15 लाख रुपये की है. 

लग्जरी कारों की शौकीन हैं जाह्नवी
जान्हवी (Janhvi Kapoor) के पास मौजूद अगली कार है BMW की X5, जिसकी कीमत 96 लाख के करीब है. इसके अलावा उनके पास 1.62 करोड़ रुपये की Mercedes Benz S-Class कार भी है. वहीं, वह Mercedes Maybach S560 कार की मालकिन हैं, जो 1.94 करोड़ रुपये की है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है. इसमें जाह्नवी ने दीपक डोबरियाल, मीता बशिष्ट, नीरज सूद और सुशांत सिंह के साथ काम किया है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 जुलाई, 2022 को रिलीज होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

31 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago