✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: आलीशान घर से लेकर लग्जरी कारों तक, राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इमरान हाश्मी

Happy Birthday: आलीशान घर से लेकर लग्जरी कारों तक, राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इमरान हाश्मी

आज इमरान हाशमी का 45वां बर्थडे है. इमरान 21 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. पिछले साल वो सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में दिखे थे. आने वाले दिनों में वो फिल्म OG से साउथ में डेब्यू करने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड में इमरान हाशमी भले ही कम फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. वैसे तो लोग इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग की तारीफ करते हैं. इमरान हाशमी ने कई सुरहिट फिल्मों में काम किया है. वर्ष 2004 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मर्डर' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई थी. अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीतने वाले इमरान हाशमी का आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे है. आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते है इमरान हाशमी की कुल संपत्ति और उनकी सालाना कमाई के बारे में.

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं इमरान

इमरान बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं. इमरान हाशमी की प्रॉपर्टी की बात करें तो वह किसी भी बड़े स्टार से कम नहीं है. इमरान हशामी ने अपने फिल्मों के दम पर अच्छी खासी संपत्ति बनाई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान हाशमी की कुल संपत्ति लगभग 14 मिलियन डॉलर है, जो कि 105 करोड़ रुपये के आसपास है. उनकी इस कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से आता है. 

सलाना कमाई 6 करोड़ 

जानकारी के अनुसार इमरान हाशमी का नाम देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टरों की लिस्ट में शुमार हैं. इमरान की फिल्म हिट हो या न हो, लेकिन उनकी हर फिल्म के गाने फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट हो जाते हैं. आपको बता दें कि इमरान हाशमी एक्टिंग के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर, स्टेज परफॉर्मर और रियलिटी टीवी शो होस्ट भी हैं. उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ रुपए के आसपास है. उन्होंने कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में भी निवेश कर रखा है. 

आलीशान घर में रहते हैं इमरान

इमरान हाशमी अपने परिवार के साथ मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं. इस लग्जीरियस घर की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये के आसपास है. इसके अलावा उन्होंने देश के कई हिस्सों में प्रॉपर्टीज खरीद रखी है. जानकारी के अनुसार इमरान हाशमी ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म फुटपाथ से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. 

महंगी गाड़ियों और घड़ियों का है शौक

इमरान हाशमी लग्जीरियस और महंगी गाड़ियों का काफी शौक है. उनके पास कुछ लग्जरी कारें हैं जिनमें रोल्स रॉयस और लेम्बोर्गिनी जैसे ब्रांड शामिल हैं. हालांकि इमरान हाशमी अपनी फिल्मों के शूटिंग सेट पर अपनी खास रेंड रोवर से जाना ही पसंद करते हैं. इमरान हाशमी के पास कई ब्रांडेड और महंगी घड़ियों का कलेक्शन भी है. इमरान हाशमी के पास फ्रांस ब्रांड की लिमिटेड एडिशन वॉच, ओमेगा, राडो, कार्टियार, रोलेक्स, पियाजे, ऑडरमार्स पीगे, येगर ल कोचर और ब्रॉगे जैसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियां मौजूद हैं. वह पार्टी और इवेंट्स में कई तरह की घड़ियों को पहने नजर आते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago