✕

होम / B टाउन / महान संगीतकार ललित पंडित इस तारीख को मचाएंगे धमाल, किया ऐलान

महान संगीतकार ललित पंडित इस तारीख को मचाएंगे धमाल, किया ऐलान

कंसर्ट में ललित पंडित के साथ-साथ पॉपुलर सिंगर्स उदित नारायण, अलका याग्निक, शान, बाबुल सुप्रियो, साधना सरगम, विजयता पंडित और ममता शर्मा भी हिट गानों पर लाइव परफॉर्मेंस देंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: महान संगीतकार ललित पंडित 23 सितंबर को मुंबई के शणमुखानंद हॉल में एक स्पेशल म्यूजिकल कंसर्ट में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस कंसर्ट में उनके मोस्ट पॉपुलर गानों को भी सेलिब्रेट किया जाएगा. इसके अलावा जतिन-ललित की जोड़ी टूटने के बाद स्वतंत्र रूप से 25 फिल्में पूरा करने का भी जश्न मनाया जाएगा.

कई पॉपुलर सिंगर्स भी देंगे लाइव परफॉर्मेंस
इस कंसर्ट का टाइटल है- 'Eternal Hits Once More'. कंसर्ट में ललित पंडित के साथ-साथ पॉपुलर सिंगर्स उदित नारायण, अलका याग्निक, शान, बाबुल सुप्रियो, साधना सरगम, विजयता पंडित और ममता शर्मा भी हिट गानों पर लाइव परफॉर्मेंस देंगी. अपने यादगार करियर के दौरान, ललित ने बॉलीवुड के कुछ बड़े एक्टर्स, सिंगर्स और म्यूजिशियंस के लिए म्यूजिक कंपोज किया है. यह म्यूजिक कंसर्ट उनके संगीत और विरासत का एक सेलिब्रेशन है.

कंसर्ट के बारे में ललित पंडित ने क्या कहा
इस कंसर्ट के बारे में बात करते हुए ललित ने बताया, "मैं इस कंसर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और इसमें मैं इंडस्ट्री के अपने कुछ फेवरेट सिंगर्स के साथ परफॉर्म करूंगा. यह कंसर्ट मेरे संगीत का एक सेलिब्रेशन है, जिसे मैं सालों से कर रहा हूं. इस कंसर्ट में हम जो जीता वहीं सिकंदर, सरफरोश, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्मों के गानों पर लाइव परफॉर्म करेंगे. ये एक बहुत ही यूनिक शो है. मैंने कोविड के पहले 2020 में भी ऐसा ही एक कंसर्ट आयोजित किया था, जिसे बहुत अधिक प्यार मिला था. इस कंसर्ट में वे सभी गाने गाए जाएंगे, जिसे लोग बार-बार सुनना चाहते हैं. ये सभी गाने अवॉर्ड विनिंग्स हैं."

'पहला नशा' से मिली पहचान
आपको बता दें कि ललित पंडित ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995), कुछ कुछ होता है (1998) और मोहब्बतें (2000) जैसी सुपरहिट फिल्म्स में गाना कंपोज किया है. जब वे यंग थे, तो उन्होंने बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में क्रांति ला दी थी. उनका पहला कंपोजिशन 'यारा दिलदारा' (1991) फिल्म का गाना 'बिन तेरे सनम था'. उसके बाद उनके द्वारा कंपोज किया गया 'जो जीता वही सिकंदर' (1992) फिल्म का गाना 'पहला नशा' ने उनके करियर को आसमान में पहुंचा दिया.

VIDEO : एयरलाइंस कंपनियों में मची सस्ता टिकट देने की होड़, जानिए कितना हुआ किराया


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago