होम / B टाउन / दिल-लुमिनाटी टूर पर निकले Diljit Dosanjh के पास है अथाह दौलत, लग्जरी गुड्स और कार

दिल-लुमिनाटी टूर पर निकले Diljit Dosanjh के पास है अथाह दौलत, लग्जरी गुड्स और कार

दिलजीत की गिनती पंजाब के उन चुनिंदा सिंगरों में होती है जिनके पास काफी संपत्ति है. विदेशों में घर, महंगी गाड़ियां और भी बहुत कुछ उनके पास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ कुछ महीनों से अपने दिलुमिनाटी टूर को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं. इंडिया से पहले उन्होंने अमेरिका, लंदन और भी कई जगहों पर कॉन्टर्स किया, जिसके लिए उन्हें काफी प्यार भी मिला. भारत में उनके कंसर्ट सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. अपने पंजाबी गानों के बल पर न केवल पंजाब में बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. दिलजीत को महंगी चीजों का शौक है और वे अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं. आइए, एक-एक करके जानते हैं दिलजीत दोसांझ की लग्जरी लाइफ और उनके पास मौजूद संपत्ति के बारे में.

आलीशान घर

सबसे पहले बात करते हैं दिलजीत दोसांझ के आलीशान घर की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कैलिफोर्निया में एक आलीशान डुप्लेक्स है, जिसमें लकड़ी का फर्श, एक विशाल बालकनी, एक पूल, एक स्टाइलिश बार, एक टीकवुड एंटरटेनमेंट सेंटर और एक छोटा सा आंगन है. दिलजीत दोसांझ के पास टोरंटो में भी एक आलीशान बंगला है. विदेशों में दो घरों के अलावा, दिलजीत के पास लुधियाना में एक पारिवारिक घर है. साथ ही, मुंबई के खार इलाके में भी उनका एक अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 10-12 करोड़ रुपये है.

लग्जरी गुड्स

दिलजीत दोसांझ को लग्जरी गुड्स का भी काफी शौक है. उनके पास गुच्ची का एक लायन के सिर वाला पेंडेंट है, जिसे कृत्रिम मोतियों और क्रिस्टल से सजाया गया है. उनके पास एक Balenciaga जैकेट भी है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 1,13,000 रुपये है. साथ ही, उनके पास एक Adidas Yeezy 750 Boost है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये है. इसके अलावा, उनके पास कई महंगे जूते भी हैं.

कितनी है संपत्ति?

दिलजीत दोसांझ की संपत्ति की बात करें तो फाइनेंशियल एक्सप्रेस वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास लगभग 172 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनका कार कलेक्शन भी शानदार है. उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें Mitsubishi Pajero, सफेद रंग की Range Rover Sport, काली Mercedes Benz A-Class, सफेद Rolls Royce Ghost, Mercedes Benz G63, BMW 520D, और Porsche Cayenne शामिल हैं.

दिलजीत के अपकमिंग कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल-लुमिनाती टूर की शुरुआत दिल्ली से की इसके बाद उन्होंने हैदराबाद और अहमदाबाद में परफॉर्म किया. दिलजीत अपने दिल-लुमिनाती टूर के हिस्से के रूप में अब 22 नवंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे. इसके बाद वे 24 नवंबर को पुणे, 30 नवंबर को कोलकाता, 6 दिसंबर को बेंगलुरु, 8 दिसंबर को इंदौर और 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे. वे 29 दिसंबर को गुवाहाटी में संगीतमय अध्याय का समापन करेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago