✕

होम / B टाउन / Animal ने मचाया ऐसा धमाल कि पिछड़ गई Gadar 2, 700 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन!

Animal ने मचाया ऐसा धमाल कि पिछड़ गई Gadar 2, 700 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन!

इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 717.46 करोड़ रुपयों के पार पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म Animal ने मात्र 10 दिनों के भीतर 700 करोड़ रुपयों का आंकडा पार कर लिया है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाल मचा कर रख दिया है. आपको बता दें कि रिलीज होने के पहले हफ्ते के भीतर ही फिल्म ने 660.89 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर लिया था और आमतौर पर जहां अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्मों की रफ्तार कम होती है वहीं एनीमल (Animal) ने सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए अपने दूसरे शुक्रवार के दिन 37.37 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. 

इनसे आगे निकली Animal
रिलीज किये जाने के दूसरे शनिवार पर फिल्म ने 60.22 करोड़ रुपयों की कमाई की थी और अपने दूसरे रविवार के दिन फिल्म ने 56.57 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 717.46 करोड़ रुपयों के पार पहुंच गई है. आपको बता दें कि रणबीर कपूर की एनिमल (Animal) ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) को पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 एक ब्लॉकबस्टर थी जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 686 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में एनीमल ने रजनीकांत की फिल्म जेलर (Jailer)और थलपति विजय की फिल्म लियो (Leo) को भी पछाड़ दिया है. 

पर इनसे पीछे है Animal
अब Animal शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की ब्लॉकबूस्टर फिल्मों, जवान (Jawaan) और पठान (Pathaan) से पीछे रह गई है. आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स के मामले में जवान ने 1160 करोड़ रुपयों की कमाई की थी जबकि दूसरी तरफ पठान ने 1055 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. अगर घरेलु बॉक्स ऑफिस की बात करें तो Animal ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल (Dangal) को पछाड़ दिया है. 

Animal ने इन्हें भी दी धोबी पछाड़
घरेलु बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 10 दिनों के भीतर ही Animal ने कुल 431.27 करोड़ रुपयों की कमाई की थी, जबकि दंगल ने इस अवधी के दौरान सिर्फ 387.38 करोड़ रुपयों की कमाई ही की थी. अगर दूसरे वीकेंड पर फिल्मों की कलेक्शन की बात करें तो एनीमल ने शाहरुख खान की पठान, प्रभास की बाहुबली 2, आमिर खान की दंगल और विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म दि कश्मीर फाइल्स को भी पीछे छोड़ दिया है.
 

यह भी पढ़ें: प्याज की कीमतों में आएगी कमी? उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है सरकार!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago