होम / B टाउन / एक रात जेल में काटने के बाद रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जानें कितनी है एक्टर की नेटवर्थ?

एक रात जेल में काटने के बाद रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जानें कितनी है एक्टर की नेटवर्थ?

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद के एक थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पुष्पा-2 स्टार अल्लू अर्जुन को न्यायिक हिरासत के तुरंत बाद बेल मिल गई. बावजूद इसके उन्हें एक रात जेल में बितानी ही पड़ गई. तेलंगाना हाईकोर्ट ने फिल्म ‘पुष्पा 2- द रूल’ की प्रीमियर के दौरान महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी. इससे पहले दिन में हैदराबाद की एक अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. लेकिन उन्हें बेल मिल गई है. चलिए अब जानते हैं कि अल्लू अर्जुन के पास कितनी संपत्ति है...

अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ

एक्टर के फिल्मी करियर के बाद बात करते हैं उनकी लग्जरियस लाइफ और सबसे महंगी चीजों की. अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ 460 करोड़ रुपये है, जो कि पिछले साल से काफी अधिक है. इसका श्रेय रियल एस्टेट और बिजनेस में उनके भारी निवेश के साथ-साथ उनके भारी भरकम लग्जरी को दिया जा सकता है. अब वो हर फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज भी करते हैं. अल्लू शुरू में एनिमेटर के तौर पर काम करते थे, जिसके लिए उन्हें साढ़े तीन हजार रुपये मिलते थे.

प्रोडक्शन हाउस समेत यहां से भी कमाते हैं पैसा 

साल 2022 में पुष्पा 2 एक्टर ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए हैदराबाद में प्रोडक्शन हाउस, जिसका नाम अल्लू स्टूडियो है, इससे भी एक्टर को अच्छी कमाई होती है. वहीं, प्रोडक्शन हाउस के अलावा हैदराबाद के अमीरपेट में ही उनका AAA मल्टीप्लेक्स भी है. अल्लू अर्जुन के तेलुगु और तमिल कंटेंट वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अहा को भी चलाते हैं, जिनके को-फाउंडर उनके पिता अल्लू अरविंद थे. अल्लू अर्जुन हॉस्पिटैलिटी और अन्य सेक्टर में निवेश करते हैं. वह फेमस अमेरिकी स्पोर्ट्स बार और रेस्तरां सीरीज बफेलो वाइल्ड विंग्स की फ्रेंचाइजी के भी मालिक हैं. इसके अलावा उनके इंस्टाग्राम पर भी लाखों में फॉलोवर्स हैं, जहां से भी 'पुष्पा 2' स्टार कमाई करते हैं.

अल्लू अर्जुन को है महंगी गाड़ियों का शौक

अल्लू अर्जुन को मंहगी कारों का भी काफी शौक है, उनके पास बेहतरीन कारों का कलेक्शन है, अल्लू अर्जुन के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं, जिनमें रेंज रोवर वोग, हमर एच2, वॉल्वो एक्ससी 90 टी8 एक्सीलेंस, मर्सिडीज जीएलई 350डी, जैगुआर एक्सजे एल और बीएमडब्ल्यू एक्स 6 एम स्पोर्ट शामिल हैं, इन सभी गाड़ियों की कीमत लाखों में है. अल्लू अर्जुन के पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है. इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के पास पर्सनल वैनिटी वैन 'द फैल्कन' भी है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago