✕

होम / B टाउन / करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं बॉलीवुड के 'खिलाड़ी', नेट वर्थ सुनकर चकरा जाएगा सिर

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं बॉलीवुड के 'खिलाड़ी', नेट वर्थ सुनकर चकरा जाएगा सिर

अक्षय कुमार के देश-विदेश में कई घर हैं. इतना ही नहीं वह साल में लगभग 4 से 5 फिल्में करते हैं, जिनसे उनकी मोटी कमाई होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पिछले 30 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. वह फिल्म इंडस्ट्री के महंगे सितारों में गिने जाते हैं और हो भी क्यों ना? उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं. अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए तगड़ी फीस चार्ज करते हैं और उन्हें कास्ट कर पाना हर फिल्ममेकर की बस की बात नहीं होती है. कमाई के मामले में तो अक्षय कुमार ने बाकी सभी बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है. 

करोड़ों रुपये की है नेट वर्थ
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नेट वर्थ 65 मिलियन डॉलर है, जो इंडियन करेंसी में लगभग 500 करोड़ होता है. वह करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. देश-विदेश में उनके कई घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है. इतना ही नहीं, वह साल में लगभग 4 से 5 फिल्में करते हैं, जिनसे उनकी मोटी कमाई होती है.

एक फिल्म की फीस
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बीते सालों में कई बार अपनी फीस बढ़ाई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय एक फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इतना ही नहीं, अगर वह किसी फिल्म में कैमियो भी करते हैं, तो मेकर्स से करोड़ों रुपये वसूल लेते हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अतरंगी रे' के लिए अक्षय कुमार ने 27 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज किए थे. 
 
80 करोड़ का सी फेसिंग डुप्लेक्स
मुंबई के जुहू में सी-फेसिंग डुप्लेक्स में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पत्नी ट्विंकल खन्ना और अपने बच्चों के साथ रहते हैं, जो हर तरह की सुविधाओं से लैस है. Housing.com के अनुसार, इस घर की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है. इसके अलावा खार वेस्ट में अक्षय कुमार का लग्जरी अपार्टमेंट है, जो 7.8 करोड़ रुपये का है. वहीं, मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो मुंबई के अंधेरी में भी अक्षय कुमार के 4 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 18 करोड़ रुपये है.

प्रोड्यूसर भी हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं. साल 2008 में उन्होंने 'हरी ओम प्रोडक्शंस' के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जिसका बाद में नाम बदलकर Cape of Good Films कर दिया गया. अपने इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर में अक्षय कुमार 'नाम शबाना', 'सिंह इज किंग', 'हॉलीडे', 'एयरलिफ्ट', 'रुस्तम', 'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं. 'खालसा वॉरियर्स' के नाम से उनकी कबड्डी टीम भी है. अक्षय कुमार ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, अक्षय एक ब्रैंड के एंडोर्समेंट के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago