होम / B टाउन / अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के वर्ली इलाके में ₹80 करोड़ में बेचा अपार्टमेंट

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के वर्ली इलाके में ₹80 करोड़ में बेचा अपार्टमेंट

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के वर्ली में अपने एक आलीशान अपार्टमेंट को 80 करोड़ रुपये में बेच दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सेलिब्रिटी कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने मुंबई में अपना एक आलीशान फ्लैट 80 करोड़ रुपये में बेच दिया है. यह फ्लैट मुंबई के वर्ली में रेजिडेंशियल टावर 360 वेस्ट में स्थित है. 31 जनवरी 2025 को इसके सेल एग्रीमेंट को फाइनल किया गया.

39वें फ्लोर पर है यह आलीशान अपार्टमेंट

इस फ्लैट की खरीदार पल्लवी जैन सहित अन्य हैं, जिन्होंने बी टावर की 39वीं मंजिल पर इस प्रॉपर्टी को अपने नाम किया है. 6,830 स्क्वॉयर मीटर के RERA कारपेट एरिया वाले इस लग्जरी अपार्टमेंट से शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है. इस प्रॉपर्टी में कुल चार पार्किंग भी हैं. इस प्रॉपर्टी के लिए स्टाम्प ड्यूटी 4.8 करोड़ रुपये है. प्रॉपर्टी 1,17,130 रुपये प्रति स्क्वॉयर फीट पर खरीदी गई है. 

360 वेस्ट में है इन बॉलीवुड स्टार्स का भी घर

बता दें कि ओबेरॉय रियल्टी के 360 वेस्ट में शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी और एवरेस्ट मसाला ग्रुप की प्रमोटर व्रतिका गुप्ता के नाम पर भी सी फेसिंग आलीशान अपार्टमेंट है. दिसंबर 2024 में स्टॉक मार्केट इंवेस्टर और डीप फाइनेंशियल कंसल्टेंट्स के डायरेक्टर जगदीश नरेश मास्टर ने 360 वेस्ट में 106 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदा था.

Zapkey.com ने इसके डॉक्यूमेंट्स के आधार पर यह जानकारी दी है. उनकी पत्नी उर्जिता जगदीश मास्टर ने भी इसी टावर के 59वें फ्लोर पर 105 करोड़ रुपये में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. बता दें उर्जिता खुद भी एक स्टॉक मार्केट इंवेस्टर और उसी फर्म की डायरेक्टर भी हैं. 

टावर में हैं 4 BHK और 5 BHK यूनिट्स 

रियल एस्टेट एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स की डेटा के अनुसार, ओबेरॉय रियल्टी एंड पाटर्नर्स के बनाए इस लगजरी प्रोजेक्ट में अप्रैल 2023 से अब तक कम से कम 20 लेन-देन हुए हैं, जिनकी कीमत 1,300 करोड़ रुपये से अधिक है. इस लगजरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के दो टावर में 4 BHK और 5 BHK यूनिट हैं. इसमें डुप्लेक्स अपार्टमेंट और पेंटहाउस भी शामिल हैं. इसी महीने की शुरुआत में अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में अपना एक और अपार्टमेंट 4.25 करोड़ रुपये में बेचा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago