होम / चुनाव / किस्सा कुर्सी का: क्या डिमोशन झेल रहे देवेंद्र फडणवीस का फिर प्रमोशन करेगी भाजपा?

किस्सा कुर्सी का: क्या डिमोशन झेल रहे देवेंद्र फडणवीस का फिर प्रमोशन करेगी भाजपा?

महाराष्ट्र के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भाजपा अब मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रही है. इस दौड़ में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे नज़र आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलेगी, यह सवाल  खड़ा हो गया है. भाजपा ने गठबंधन के सभी दलों से ज्यादा सीटें जीती हैं. पार्टी 132 सीटें अपने नाम करने में कामयाब रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा. हालांकि, एकनाथ शिंदे इतनी आसानी से कुर्सी छोड़ने वाले नहीं हैं. वहीं, भाजपा इस मुड़े पर सहयोगी दलों से बातचीत के बाद फैसले की बात कह रही है. पार्टी का कहना है कि तीनों दलों के साथ बैठक के बाद ही सीएम का नाम तय किया जाएगा.

पहले हुआ था डिमोशन
बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम आगे कर रहे हैं. यदि ऐसा होता है कि डिमोशन झेल रहे फडणवीस के लिया यह नायब तोहफा होगा. बता दें कि देवेंद्र फडणवीस कभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, फिर एकनाथ शिंदे को शिवसेना तोड़ने का उपहार देने के लिए भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया और फडणवीस को उप-मुख्यमंत्री बना दिया. CM से डिप्टी CM की कुर्सी संभालना देवेंद्र फडणवीस के डिमोशन की तरह था. अब यही उन्हें CM बनाया जाता है तो उनका फिर से प्रमोशन हो जाएगा. हालांकि, भाजपा के लिए यह फैसला आसान नहीं होगा.  

शिंदे समर्थकों का तर्क
एकनाथ शिंदे की शिवसेना नेताओं का कहना है कि चुनाव एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री रहते हुए लड़ा गया, लिहाजा उन्हें ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए. माना जा रहा है कि शिंदे समर्थक भाजपा के CM की स्थिति में हंगामा खड़ा कर सकते हैं. चुनाव के दौरन भी एकनाथ शिंदे ने कहा था कि ज्यादा सीटों का मतलब मुख्यमंत्री नहीं होता. हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम है कि एकनाथ शिंदे इस मुद्दे पर गठबंधन से नाता तोड़ लें. क्योंकि यह सच्चाई उन्हें भी पता है कि अकेले उनका कोई वजूद नहीं है. उधर, महाराष्ट्र में भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा. बिना सहयोगी दलों की सलाह के कोई फैसला नहीं लिया जाएगा. 

NCP को आपत्ति नहीं
दूसरी तरफ अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने स्पष्ट किया है कि यदि फडणवीस सीएम बनते हैं तो उसे कोई आपत्ति नहीं है. पार्टी लीडर छगन भुजबल ने कहा कि अगर भाजपा फडणवीस को सीएम बनाती है तो वह समर्थन करेंगे. उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है. माना जा रहा है  कि अगर मुख्यमंत्री भाजपा होता है, तो देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी तय है. क्योंकि उन्हें आरएसएस का भी समर्थन भी मिला हुआ है. आरएसएस का भी मानना है कि फडणवीस मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनके पास अच्छा अनुभव है. गौरतलब है कि फडणवीस भी RSS को बीजेपी का वैचारिक आदर्श बता चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

44 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

52 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago