होम / चुनाव / अब प्रियंका गांधी को संसद भेजने की तैयारी, ऐसे बनाया जाएगा सेफ पैसेज!

अब प्रियंका गांधी को संसद भेजने की तैयारी, ऐसे बनाया जाएगा सेफ पैसेज!

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा की जीत में प्रियंका गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजे सभी अनुमानों के विपरीत रहे हैं. सरकार भले ही भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की बनने जा रही है, लेकिन कांग्रेस के गठबंधन वाले इंडिया ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. अकेले कांग्रेस का प्रदर्शन भी पिछली बार से बेहतर रहा है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से जीत दर्ज की है. उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है और राहुल की जीत से एक बार फिर यह साबित भी हो गया है. जबकि केरल की वायनाड सीट से राहुल पिछली बार संसद पहुंचे थे. 

आसान हो सकती है राह
राहुल को दोनों ही सीटों से जीत मिली है. ऐसे में उन्हें संवैधानिक रूप से एक सीट खाली करनी पड़ेगी. खाली होने वाली सीट से कांग्रेस किसे उम्मीदवार बनाएगी, अब ये चर्चा शुरू हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को मौका दे सकती है. राहुल गांधी ने अब तक स्पष्ट नहीं किया है कि वो संसद में रायबरेली का नेतृत्व करेंगे या वायनाड का. हालांकि, राजनीति के जानकारों का मत है कि राहुल अपनी बहन प्रियंका को संसद का सुरक्षित पैसेज देने के लिए रायबरेली सीट खाली करेंगे. प्रियंका रायबरेली के सियासी समीकरण, भूगोल और स्थानीय नेतृत्व से वह पूरी तरह वाकिफ हैं. इसके अलावा, यह कांग्रेस की कांग्रेस की पारंपारिक सीट रही है. ऐसे में प्रियंका का यहां से जीतना आसान हो सकता है. 

चर्चा के बाद होगा फैसला
रायबरेली में राहुल गांधी की जीत से पहले सोनिया गांधी यहां से सांसद थीं. ऐसे में यह प्रियंका गांधी के लिए अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने के लिए सबसे सुरक्षित सीट हो सकती है. कुछ समय पहले एक मीडिया हाउस से बातचीत में जब प्रियंका पूछा गया था कि क्या वह भविष्य में चुनाव लड़ना पसंद करेंगी, तो उनका जवाब था - यदि जनता को लगता है कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए तो मैं जरूर ऐसा करूंगी. बता दें कि राहुल गांधी जिस सीट से इस्तीफा देंगे वहां उप-चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव परिणामों के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि मैं रायबरेली और वायनाड के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं चर्चा करने के बाद फैसला लूंगा कि मुझे किस सीट पर रहना है. दोनों सीटों से तो सांसद नहीं रह सकता. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago