होम / चुनाव / बेटी ही नहीं, बाप भी फर्जी! पूजा खेडकर के पिता ने चुनावी हलफनामे में किया बड़ा लोचा

बेटी ही नहीं, बाप भी फर्जी! पूजा खेडकर के पिता ने चुनावी हलफनामे में किया बड़ा लोचा

महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर लगे इल्जामों से हर कोई वाकिफ है, लेकिन उनके माता-पिता पर भी कम गंभीर आरोप नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पूर्व ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेड़कर का कथित फर्जीवाड़ा तो आपको याद ही होगा. गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर खेड़कर UPSC परीक्षा में बैठी और IAS बनने में सफल भी रही. अब उनके पिता दिलीप खेडकर  भी विवादों में घिर गए हैं. महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रहे खेडकर के पिता का मैरिटल स्‍टेटस क्‍या है? वो शादीशुदा हैं या फिर तलाकशुदा, इनके शादी का असली स्‍टेटस क्‍या है? अगर आप यह जानने की कोशिश करेंगे तो एक बार को आपका भी माथा घूम जाएगा. महाराष्‍ट्र की अहमदनगर विधानसभा सीट से भरे गए नामांकन में उनके मैरिटल स्टेटस पर सवाल खड़े हो गए.

चुनावी हलफनामें में दी गलत जानकारी

दरअसल, दिलीप खेडकर ने अहमदनगर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है. दिलीप खेडकर ने अपने हालिया नामांकन पत्र में खुलासा किया है कि वह तलाकशुदा हैं. खासबात यह है कि इससे पहले दिलीप खेडकर ने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. तब उन्‍होंने अपने हलफनामे में दी गई जानकारी से यह दावा किया था कि वो मैरिड हैं और उनकी वाइफ मनोरमा खेडकर हैं. यहां तक देखने और सुनने में सब साफ-साफ ही लग रहा है. हो सकता है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच में पति-पत्‍नी के बीच तलाक हो गया हो, लेकिन यह सच नहीं है.

2010 में ही हो चुका तलाक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहुजन आघाड़ी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे दिलीप खेडकर और मनोरमा खेडकर के बीच तलाक तो जून 2010 में ही हो चुका है. साल 2009 में पुणे की फैमिली कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी. करीब एक साल बाद उन्‍हें तलाक मिल गया. न्‍यूज रिपोर्ट में दावा किया गया कि तलाक के बावजूद दंपति पुणे के बानेर इलाके में मनोरमा खेडकर के स्वामित्व वाले बंगले में एक साथ रहते रहे. लोकसभा चुनाव के लिए प्रस्तुत अपने हलफनामे में दिलीप खेडकर ने मनोरमा खेडकर को अपनी पत्नी बताया और उनकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण दिया. उन्होंने अपने घर को “अनडिवाइ‍डेड हिन्‍दू फैमिली” भी बताया.

पूजा खेडकर पर धोखाधड़ी का मामला

बता दें कि UPSC परीक्षा में कथित तौर पर आरक्षण का लाभ लेने के लिए 2022 में किए गए अपने आवेदन में पूजा खेडकर ने कथित रूप से गलत जानकारी प्रस्तुत की थी. इसके आधार पर वो ट्रेनी आईएएस अधिकारी भी बन गई. मामले के तूल पकड़ने के बाद खेडकर को निलंबित किया गया. उनके खिलाफ दिल्‍ली में फर्जीवाड़े का मुकदमा भी दर्ज किया गया है. दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है.

पूजा खेडकर के विवादों की लिस्ट

•    निजी ऑडी कार पर लाल बत्ती लगाई, हनक दिखाई. ऑडी पर 'महाराष्ट्र सरकार' का साइनबोर्ड लगाया.
•    ऑफिशियल कार, आवास, ऑफिस और अतिरिक्त स्टाफ की मांग की.
•    पिता दिलीप खेडकर ने बेटी की मांग पूरी करने के लिए डीएम पर दबाव डाला. पूजा ने अपने सीनियर अजय मोरे के ऑफिस पर कब्जा करने के लिए उनका नेम प्लेट तक हटा दिया.
•    IAS की नौकरी के लिए फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट दिया. 3 दिव्यांगता सर्टिफिकेट के लिए 3 अलग-अलग पते का इस्तेमाल किया.
•    पुणे में अपनी ट्रेनिंग के दौरान कई अधिकारियों को परेशान भी किया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

25 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago