होम / चुनाव / एग्जिट पोल्स के साथ ही सट्टा बाजार भी महाराष्ट्र में खिला रहा 'कमल', 23 को आएंगे नतीजे

एग्जिट पोल्स के साथ ही सट्टा बाजार भी महाराष्ट्र में खिला रहा 'कमल', 23 को आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जो एग्जिट पोल्स सामने आए हैं उससे भाजपा नेताओं का चेहरा चमक गया है. हालांकि, असली तस्वीर 23 नवंबर को पता चलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एग्जिट पोल्स की मानें तो महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की वापसी हो रही है. लगभग सभी एग्जिट पोल्स इसी तरफ इशारा कर रहे हैं. अब सत्ता बाजार से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है कि महाराष्ट्र में महायुति‍ गठबंधन की वापसी होगी. उसे कुल 288 में से 144-152 सीटें मिलने की उम्मीद है. यदि परिणाम एग्जिट पोल्स और सत्ता बाजार की भविष्यवाणी के अनुरूप रहते हैं, तो महाविकास आघाड़ी (MVA) के लिए यह बड़ा झटका होगा. क्योंकि लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद गठबंधन को विधानसभा चुनाव में भी जीत की आस है. 

एक पोल में MVA को बढ़त 
राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार अपने सटीक अनुमानों के लिए पहचाना जाता है. हालांकि, ये बात अलग है कि इस साल की शुरुआत में राजस्थान में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाने में वह विफल रहा था. महाराष्ट्र में कल वोटिंग हुई थी और शाम को एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए. अधिकांश पोल्स भाजपा गठबंधन की जीत की बात कर रहे हैं. हालांकि, भास्कर रिपोर्टर्स पोल में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनती दिख रही है. इस पोल में बताया गया है कि महायुति को 125-140 सीटें, जबकि महाविकास अघाड़ी को 135-150 सीटें मिल सकती हैं. गौरतलब है कि पिछले कुछ बार से एग्जिट पोल्स सटीक साबित नहीं हुए हैं, इसलिए सभी दलों को चुनावी नतीजों का इंतजार है, जो 23 नवंबर को आएंगे.

MVA के लिए ज़रूरी है जीत
यह चुनाव संपूर्ण विपक्ष के लिए बेहद अहम है. अगर उसे महाराष्ट्र में जीत मिलती है, तो यह उसके लिए संजीवनी की तरह काम करेगी. इसके उलट यदि उसके हिस्से में हार आती है तो गठबंधन में फूट की आशंका बढ़ जाएगी. यह भी संभव है कि शरद पवार या उद्धव ठाकरे कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा से हाथ मिला लें. चुनाव पूर्व ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि उद्धव ठाकरे भाजपा नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. भले ही दोनों भाजपा से रिश्ता न जोड़ने की बात करें, लेकिन 
राजनीति में दुश्मन कब दोस्त और दोस्त कब दुश्मन बन जाएं, नहीं कहा जा सकता.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago