होम / चुनाव / मध्‍य प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी की टक्‍कर रही नोटा से… जीत का बना नया रिकॉर्ड

मध्‍य प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी की टक्‍कर रही नोटा से… जीत का बना नया रिकॉर्ड

इस सीट पर बीजेपी के शंकर लालवानी के सामने कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को मैदान में उतारा था. लेकिन 29 अप्रैल को उन्‍होंने अपना नाम वापस ले लिया और वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोमवार को ही चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस काफ्रेंस में ये बताया कि इस बार देश में सबसे ज्‍यादा वोटरों ने वोट किया है. लेकिन सोमवार को मध्‍य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर काउंटिंग के दौरान ऐसा आंकड़ा सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया. इंदौर लोकसभा चुनाव में 1 लाख 81 हजार से ज्‍यादा नोटा वोट पड़े हैं. ये अपने आप में एक नया रिकार्ड है. यहां से बीजेपी के बाद नोटा को ही सबसे ज्‍यादा वोट मिले हैं. इससे पहले पिछले चुनाव में बिहार के गोपालगंज सीट पर हुए चुनाव में नोटा को डेढ़ लाख से ज्‍यादा वोट मिले थे. 

आखिर क्‍या रहा है नोटा का गणित? 
इस सीट से बीजेपी उम्‍मीदवार शंकर लालवानी आगे चल रहे हैं. उन्‍हें 1088311 वोट मिले हैं. जबकि इस सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना पर्चा वापस लेते हुए बीजेपी ज्‍वॉइन कर ली थी. उन्‍होंने 29 अप्रैल को अपना पर्चा वापस ले लिया था. अब बीजेपी उम्‍मीदवार को इस सीट पर नोटा टक्‍कर दे रहा है. बीजेपी उम्‍मीदवार के बाद सबसे ज्‍यादा वोट नोटा को मिले हैं. नोटा को अब तक 194466 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी उम्‍मीदवार के सामने खड़े बाकी सभी उम्‍मीदवारों में एक भी उम्‍मीदवार 50 हजार का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है.  

बीजेपी ने जीता चुनाव 
इस सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार के अपना नाम वापस लेने के बाद अभी तक बीजेपी उम्‍मीदवार को 1109630 वोट मिल चुके हैं. उन्‍होंने इस सीट से जीत दर्ज कर ली है. जबकि बाकी उन्‍हें टक्‍कर दे रहे बीएसपी उम्‍मीदवार को 46653 वोट मिले हैं. उनके बाद अखिल भारतीय परिवार पार्टी के उम्‍मीदवार को 13903 वोट मिले हैं. बाकी किसी भी उम्‍मीदवार 10 हजार से भी ज्‍यादा वोट नहीं मिले हैं.  

कांग्रेस ने की थी नोटा को वोट देने की अपील 
इस सीट पर अपने कैंडिडेट के नाम वापस लेने के बाद पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने लोगों से नोटा को वोट देने की अपील की थी. इस सीट के 72 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब कांग्रेस पार्टी चुनाव से ही बाहर हो गई. इस सीट पर 13 मई को मतदान हुआ था. इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्‍या 25.27 लाख है. इस सीट पर 61 प्रतिशत से ज्‍यादा मतदान हुआ था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago