होम / चुनाव / चंद्रबाबू नायडू की शपथ में जनता पार्टी के अध्यक्ष को मिला विशेष सम्मान

चंद्रबाबू नायडू की शपथ में जनता पार्टी के अध्यक्ष को मिला विशेष सम्मान

चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा सहित जनता पार्टी अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी भी शामिल रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. विजयवाड़ा में केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ जनता पार्टी अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी भी शामिल हुए.

नवनीत चतुर्वेदी को मिला ये सम्मान

शपथ ग्रहण समारोह के लिए जनता पार्टी के प्रमुख नवनीत चतुर्वेदी को विजयवाडा एयरपोर्ट से राज्य प्रोटोकॉल विभाग के स्टाफ ने रिसीव करके अति विशिष्ट एएए श्रेणी में विदेशी डिप्लोमेट वाले जोन में स्थान दिया गया. बता दें, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पिछले कार्यकाल के दौरान नवनीत चतुर्वेदी एपी इंटेलिजेंस में डीजीपी एबी वेंकेटेसराराव के मातहत पॉलिटिकल एडवाइजर की भूमिका में थे. दिसंबर 2022 में जनता पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से नवनीत चतुर्वेदी आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की वापसी के लिए हर संभव प्रयास में जुटे रहे, उन्होंने स्थानीय जनता पार्टी इकाई को निर्देश दिया था कि वो यहां टीडीपी के साथ मिल कर काम करे.

23 मंत्रियों ने भी ली थी शपथ

चंद्रबाबू नायडू के साथ जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. ​​​​​चंद्रबाबू नायडू की सरकार में डिप्टी सीएम को मिलाकर 23 मंत्री हैं, जिसमें टीडीपी से 19, पवन कल्याण समेत जनसेना से 3 और भाजपा से 1 मंत्री है और एक पद खाली रखा गया है. चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश को भी मंत्री बनाया गया है. चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में 3 महिलाएं भी हैं. बता दें, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए को 175 में से 164 सीटों पर जीत मिली. चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को 135 सीटें, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं. वहीं, जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी को सिर्फ 11 सीटों पर ही जीत मिली, जबकि कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुला.

ये उद्योगपति और नेता भी हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में उद्योगपति सज्जन जिंदल, वृंदावन से महामंडलेश्वर स्वामी जयकृष्ण गिरी महाराज, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तेलंगाना बीजेपी के नेता जी.किशन रेड्डी, रामदास अठावले, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू , नितिन गडकरी, अनुप्रिया पटेल और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा एक्टर चिरंजीव, रजनीकांत आदि शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें-Musk और Bezos से आगे निकले Ambani, Jio प्लेटफॉर्म्स को पहले मिली सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने की मंजूरी


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago