✕

होम / चुनाव / किसी को मिला पुराना काम, किसी को नई जिम्मेदारी, देखें मोदी के मंत्रियों का पोर्टफोलियो

किसी को मिला पुराना काम, किसी को नई जिम्मेदारी, देखें मोदी के मंत्रियों का पोर्टफोलियो

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया है. कुछ मंत्रियों को उनका पुराना पोर्टफोलियो सौंपा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में विभागों का बंटवारा कर दिया है. अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह पुराने पोर्टफोलियो के तहत ही काम करेंगे. यानी अमित शाह देश के गृहमंत्री रहेंगे. सीतारमण को वित्त मंत्रालय की कमान सौंपी गई है. वहीं, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री और राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है. इसी तरह एस जयशंकर पहले की तरह विदेश मंत्रालय का कामकाज संभालेंगे. वहीं, अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्रालय का कामकाज सौंपा गया है. 

चौहान को कृषि मंत्रालय
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय, जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (MSME मंत्रालय), राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन मंत्रालय, अन्नापूर्णा देवी को महिला एवं बाल कल्याण और चिराग पासवान को खेल मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कैबिनेट मंत्री 
अमित शाह-  गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
जेपी नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय
एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय
पीयूष गोयल- वाणिज्य मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्रालय, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग
सर्बानंद सोनोवाल- जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय
के. राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्रालय
जुएनल ओरांव- जनजातीय कार्य मंत्रालय
प्रल्हाद जोशी- उपभोक्ता मंत्रालय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय
गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय
भूपेंद्र यादव- पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
गजेंद्र सिंह शेखावत- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय
अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्रालय एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
मनसुख मांडविया- श्रम मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
जी. किशन रेड्डी- कोयला एवं खनन मंत्रालय
चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्रालय

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी एवं योजना क्रियान्वयन, संस्कृति मंत्रालय 
जितेंद्र सिंह- विज्ञान एवं तकनीक और भूविज्ञान मंत्रालय
अर्जुन राम मेघवाल- कानून एवं न्याय मंत्री एवं संसदीय कार्य 
प्रतापराव जाधव- आयुष मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 
जयंत चौधरी- स्किल डिवेलपमेंट मंत्रालय, शिक्षा राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद- इस्पात एवं वाणिज्य राज्य मंत्री, IT राज्य मंत्री 
श्रीपद नाइक-  ऊर्जा राज्य मंत्री एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री
पंकज चौधरी- वित्त राज्य मंत्री 
कृष्ण पाल - सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
रामदास अठावले - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय राज्य मंत्री
राम नाथ ठाकुर - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
नित्यानंद राय - गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।
श्रीमती अनुप्रिया पटेल - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
वी. सोमन्ना - जल शक्ति मंत्रालय; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
प्रो. एस. पी. सिंह बघेल - मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुश्री शोभा करंदलाजे - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
बी. एल. वर्मा- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
शांतनु ठाकुर - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुरेश गोपी - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
डॉ. एल. मुरुगन - सूचना और प्रसारण मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
अजय टम्टा - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
बंदी संजय कुमार - गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
कमलेश पासवान - ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबे - कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
संजय सेठ - रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
रवनीत सिंह - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
दुर्गादास उइके - जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
श्रीमती रक्षा निखिल खडसे - युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुकांत मजूमदार - शिक्षा मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
श्रीमती सावित्री ठाकुर - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
तोखन साहू - आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
राज भूषण चौधरी - जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा - भारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रा - कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
मुरलीधर मोहोल - सहकारिता और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
जॉर्ज कुरियन - अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
पबित्र मार्गेरिटा - विदेश और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

2 seconds ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

35 minutes ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

16 minutes ago

REI एक्सपो में बायोगैस और CBG सेक्टर के लिए 3,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, नई तकनीकों पर रहा जोर

22 से 24 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, निवेशकों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया.

49 minutes ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

3 hours ago