होम / चुनाव / महाराष्ट्र में महायुति की धुआंधार जीत, तो वहीं झारखंड में फिर से सोरेन सरकार

महाराष्ट्र में महायुति की धुआंधार जीत, तो वहीं झारखंड में फिर से सोरेन सरकार

झारखंड और महाराष्ट्र में महिलाएं गेमचेंजर की भूमिका में है. दोनों ही राज्यों में सरकार रिपीट होने की बड़ी वजह महिला सम्मान निधि है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे हो गए हैं. महाराष्ट्र में जहां महायुति फिर से सत्ता में आ रहा तो झारखंड में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है. यानी दोनों राज्यों में सरकार नहीं बदल रही है. लोगों को महाराष्ट्र में शिंदे सरकार और झारखंड में सोरेन सरकार का काम पसंद आया है. महाराष्ट्र और झारखंड में जो अब तक नहीं हुआ था वो हुआ है. महाराष्ट्र में जहां बीजेपी ने इतिहास रचा है वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन ने 24 साल की परंपरा तोड़ दी है. पहले बात महाराष्ट्र की करते हैं. यहां पर बीजेपी ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.

महाराष्ट्र में महायुति को मिला बहुमत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है. महायुति ने महाराष्ट्र की सत्ता में बैठने के लिए बहुमत का आंकड़े 145 से भी अधिक 200 का आंकड़े को पार कर लिया है. बीजेपी, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार भी पावरफुल बनकर उभरे. एनसीपी का स्ट्राइक रेट 70 फीसदी से अधिक रहा. वह चाचा शरद पवार पर विधानसभा में भारी पड़े। अघाड़ी महाराष्ट्र चुनाव में पूरी तरह धूल फांकती नजर आई. महाविकास अघाड़ी की कोई पार्टी 28 का आंकड़ा नहीं छू पाई, जो नेता प्रतिपक्ष की सीट के लिए जरूरी है. उद्धव ठाकरे ने इस जनादेश पर हैरानी जताई. महाराष्ट्र चुनाव में इस प्रचंड जीत का सबसे बड़ा कारण लोकसभा चुनाव में महायुति की हार है, जिसके बाद बीजेपी ने अचानक से रणनीति बदल दी. 

झारखंड में इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत

झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए की 2100 पर इंडिया गठबंधन की 2500 वाली स्कीम भारी पड़ गई है. चुनावी नतीजों में इंडिया गठबंधन की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है. इंडिया गठबंधन की बात करें तो जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर झारखंड की 81 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है. नतीजों से साफ है कि एक बार फिर प्रदेश की जनता ने हेमंत सोरेन सरकार पर भरोसा जताया है. ऐसे में अगर प्रदेश में हेमंत सोरेन सरकार फिर बनती है तो यह झारखंड के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी गठबंधन सरकार की वापसी होगी.

महाराष्ट्र में एक और झारखंड में 2 चरण में हुआ चुनाव

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में हुआ था मतदान, वहीं झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को हुआ था. दोनों चरणों में 66% से अधिक वोटिंग हुई और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

51 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

59 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago