होम / चुनाव / Maharashtra: किस्सा कुर्सी का...कहीं चुनाव से पहले ही न खुल जाए गठबंधन की गांठ? 

Maharashtra: किस्सा कुर्सी का...कहीं चुनाव से पहले ही न खुल जाए गठबंधन की गांठ? 

महाराष्ट्र में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होना है. 20 नवंबर को राज्य में वोट डाले जाएंगे. विपक्षी दलों के गठबंधन को अपनी जीत का पूरा भरोसा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन में दरार पड़ने की आशंका है. मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर विपक्षी दलों में रार हो सकती है. दरअसल, चुनाव के ऐलान से पहले उद्धव ठाकरे ने मांग की थी कि महाविकास अघाड़ी (MVA)को सीएम फेस पर पहले ही फैसला ले लेना चाहिए, लेकिन कांग्रेस और शरद पवार इसके लिए तैयार नहीं थे. उनका कहना था कि एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए और इस पर बाद में फैसला लेना चाहिए. हालांकि, अब कांग्रेस ने CM पर दावेदारी जताकर विवाद की आशंका को जन्म दे दिया है.

RSS के ऑफर का जिक्र
एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस लीडर पृथ्वीराज चव्हाण ने मुख्यमंत्री पद को अपनी पार्टी का अधिकार बताया है. उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि महाविकास अघाड़ी को चुनाव में जीत मिलेगी और अगला सीएम कांग्रेस से होगा. उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस के सीनियर नेता ने मुझसे संपर्क करके भाजपा ज्वाइन करने का ऑफर दिया था. लेकिन मैंने स्पष्ट कर दिया कि मैं कांग्रेस ही रहूंगा और इस बार चुनाव के बाद हमारा ही मुख्यमंत्री बनेगा. 

सीटें नहीं होंगी पैमाना
माना जा रहा है कि पृथ्वीराज चव्हाण के सीएम पद पर कांग्रेस के दावे वाले बयान को लेकर विपक्षी गठबंधन में विवाद शुरू हो सकता है. मालूम हो कि उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सीएम का फैसला इस बात पर नहीं होगा कि ज्यादा सीटें किसने जीती हैं. उन्होंने भले ही किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा कांग्रेस की तरफ था. दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भी लंबी खींचतान चली थी.  

इधर, भाजपा में मतभेद
उधर, योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे को लेकर भाजपा गठबंधन में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. महायुति का हिस्सा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार के बाद अब BJP लीडर पंकजा मुंडे ने भी इस नारे पर ऐतराज जाता है. उनका कहना है कि महाराष्ट्र में इस नारे की कोई ज़रूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में इस नारे की कोई ज़रूरत नहीं है. हम इसका समर्थन केवल इसलिए नहीं कर सकते, क्योंकि हम भी उसी पार्टी के हैं. मुड़े ने कहा कि विकास ही असली मुद्दा है. नेता का काम है कि वो इस धरती पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना समझे.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago