होम / चुनाव / महाराष्ट्र में NDA की जीत हुई, तब भी  एकनाथ शिंदे को नहीं मिलेगी CM की कुर्सी? 

महाराष्ट्र में NDA की जीत हुई, तब भी  एकनाथ शिंदे को नहीं मिलेगी CM की कुर्सी? 

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं, भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन पर भी काम शुरू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र को इसी साल विधानसभा चुनाव से गुजरना है. हालांकि, अभी चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसका ऐलान हो सकता है. इस बीच, राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. भाजपा के नेतृत्व वाले NDA में सीट शेयरिंग पर लगभग सहमति बन गई है. विधानसभा की 288 सीटों में से 170 पर भाजपा चुनाव लड़ेगी. जबकि उसकी सहयोगी पार्टी - शिवसेना (शिंदे गुट) लगभग 80 और अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP 40 सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतार सकती हैं. 

इनाम में मिली थी कुर्सी
भाजपा ने पिछली बार शिवसेना तोड़ने वाले एकनाथ शिंदे को इनाम स्वरूप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था, मगर इस बार उनका CM मुश्किल है. हां, अगर शिंदे की पार्टी चुनाव में कोई बड़ा उलटफेर करती है, तो बात अलग है. फिलहाल तो यह माना जा रहा है कि चुनाव में जीत पर सरकार का नेतृत्व भाजपा के पास रहेगा. पार्टी नेताओं का भी कहना है कि BJP न केवल सबसे ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ रही है, बल्कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी भी है. लिहाजा भावी सरकार का नेतृत्व उसके पास ही रहना चाहिए. 

शिंदे सेना का ये तर्क
वहीं, शिंदे चाहते हैं कि उन्हें CM का चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ा जाए. उनकी पार्टी का तर्क है कि यदि एकनाथ शिंदे को CM प्रोजेक्ट नहीं किया जाता, तो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना NDA के वोटों में सेंध लगा सकती है. हालांकि, शिंदे की इस चाहत के पूरा होने की संभावना इस बार मुश्किल है. भाजपा का यह भी कहना है कि विपक्षी गठबंधन भी बिना चेहरे के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है. ऐसे में NDA को सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ना बेहतर होगा. 

उम्मीदवारों पर काम 
खबरों की मानें तो भाजपा ने राज्य में उम्मीदवारों के चयन का काम भी शुरू कर दिया है. आलाकमान ने राज्य के प्रमुख नेताओं से कहा गया है कि वह हर विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवारों के नाम की सूची तैयार करें.  पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह दशहरे के बाद से चुनाव तक अपने क्षेत्र में ही रहें और मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करें. बता दें कि लोकसभा चुनाव में NDA को सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र में ही उठाना पड़ा था. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago