होम / चुनाव / अपने न बन जाएं पराये, चुनावी नतीजों के बाद तय होगा महायुति और MVA का स्वरूप!

अपने न बन जाएं पराये, चुनावी नतीजों के बाद तय होगा महायुति और MVA का स्वरूप!

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) का स्वरूप कैसा रहेगा, इसका पता चुनाव परिणाम आने के बाद ही चलेगा. अभी भले ही दोनों गठबंधन में शामिल दल साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे हों, लेकिन परिणाम बाद  उनके पाला बदलने से इंकार नहीं किया जा सकता. भाजपा को भी कहीं न कहीं यह लगने लगा है कि चुनाव बाद गठबंधन की तस्वीर बदल सकती है. राज्य के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया है कि चुनाव के बाद कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अजब होता है और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौनसी पार्टी किसका समर्थन कर रही है.

अजित ने भी दिए संकेत
इससे पहले, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति में शामिल अजित पवार की पार्टी की तरफ से कहा गया था कि असली तस्वीर चुनाव के बाद ही सामने आएगी. दरअसल, अजित पवार ने बीते कुछ समय में कई बार ऐसे संकेत दिए हैं कि वह चाचा शरद पवार से रिश्ते सुधारना चाहते हैं. अजित अपने चाचा की पार्टी तोड़कर ही महायुति सरकार में शामिल हुए थे. शरद पवार की पार्टी का चुनाव चिन्ह 'घड़ी' भी उनके पास है. लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए चाचा से विश्वासघात को वजह माना गया था.  इसलिए अजित विधानसभा चुनाव से पहले रिश्ते सुधारने के संकेत देते नज़र आये हैं. ऐसे में अगर चुनावी नतीजे कुछ ऊपर-नीचे होते हैं तो संभव है अजित अपने पुराने घर वापस लौट जाएं. बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है.

इसके भी हैं आसार 
वहीं, महाविकास अघाड़ी (MVA) में भी चुनावी नतीजों के बाद कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस गठबंधन में पहले सीटों और अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर गतिरोध है. वैसे, तो शिवसेना और शरद पवार भाजपा से हाथ मिलाने से साफ इंकार कर चुके हैं, लेकिन सियासत में कोई भी फैसला स्थायी नहीं होता. शिवसेना (UBT) प्रमुख  ठाकरे की भाजपा नेताओं से मुलाकात को लेकर बीते दिनों कई ख़बरें सामने आई थीं. उद्धव ठाकरे पहले भी भाजपा के साथी रहे हैं, ऐसे में वह अच्छे ऑफर पर दोबारा उस खेमे का हिस्सा बनने से शायद ही इंकार करें. यदि इस बार भी विपक्ष सत्ता का स्वाद नहीं चख पाता तो फिर पांच साल की लंबी अवधि का इंतजार करना होगा और शायद उद्धव इसमें सहज न हों. एकनाथ शिंदे भी सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा से नाराज बताए गए हैं, लेकिन उनके पास 'कमल' थामे रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago