होम / चुनाव / झारखंड में चौथी बार हुई हेमंत सोरेन की ताजपोशी, INDIA गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद

झारखंड में चौथी बार हुई हेमंत सोरेन की ताजपोशी, INDIA गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हेमंत सोरेन ने गुरुवार (28 नवंबर) को एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की कमान संभाल ली. उन्होंने रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता का CM के रूप में यह चौथा कार्यकाल है. 

शपथग्रहण समारोह में कई बड़े नेता रहे मौजूद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस दौरान मौजूद रहीं. इसके साथ ही जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी शपथग्रहण के दौरान उपस्थित रहीं.

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस नेता तारिक अनवर, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत कई और नेता उपस्थि रहे.

हेमंत सोरेन के बेटे नितिल सोरेन ने क्या कहा?

शपथग्रहण समारोह से पहले हेमंत सोरेन के बेटे नितिल सोरेन ने कहा कि मैं अपने पिता के शपथग्रहण को लेकर बहुत खुश हूं. हर कोई इसका गवाह बनने आया है. आदिवासियों से मैं कहना चाहूंगा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आपके लिए काम कर रहा है. पूरे झारखंड के लिए काम कर रहा है.

झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन को 56 सीटों पर मिली जीत

झारखंड में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में हेमंत सोरेन ने बीजेपी के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 वोटों के अंतर से हराकर बरहेट सीट पर जीत दर्ज की थी. JMM के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 24 सीटों पर जीत मिली.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

58 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago