होम / चुनाव / गुरुग्राम के वोटर्स को लोकसभा चुनाव के दिन मिलेगी फ्री बाइक टैक्सी राइड्स, ऐसे उठाएं लाभ

गुरुग्राम के वोटर्स को लोकसभा चुनाव के दिन मिलेगी फ्री बाइक टैक्सी राइड्स, ऐसे उठाएं लाभ

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दिल्ली और गुरुग्राम में मतदान होने हैं. ऐसे में गुरुग्राम के वोटर्स को रेपिडो और हरियाणा मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा फ्री बाइक टैक्सी राइड की सुविधा दी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शनिवार यानी 25 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान होने हैं. ऐसे में गुरुग्राम में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी आई है. दरअसल, लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार यानी चुनाव के मौके पर रैपिडो (Rapido) और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने शानदार पहल करते हुए मतदाताओं के लिए बाइक टैक्सी राइड्स फ्री कर दी गई है. तो चलिए जानते हैं आपको इस फ्री राइड का लाभ कैसे मिलेगा? 

इस कोड का करें इस्तेमाल
25 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान होना है और इस फेज में दिल्ली और गुरुग्राम में भी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.  रैपिडो की ‘सवारी जिम्मेदारी की’ पहले के तहत गुरुग्राम निवासी ‘VOTENOW’ कोड यूज करते हुए फ्री में रैपिडो की बाइक टैक्सी का लाभ उठा सकते हैं. यह पहल रैपिडो के नेशनवाइड कैंपेन के अनुरूप हैं, जिसके तहत 100 से ज्यादा शहरों में चुनाव के दिन फ्री राइड उपलब्ध कराने के लिए 10 लाख से ज्यादा कैप्टन्स को लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें-दूरदर्शन पर नजर आएंगे AI एंकर, 9 साल बाद दोबारा देखने को मिलेगा ये शो

लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए की गई ये पहल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रैपिडो के साथ साझेदारी को लेकर हरियाणा के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव का कहना है कि रैपिडो की ‘सवारी जिम्मेदारी की’ पहल गुरुग्राम में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय प्रयास है. वहीं, रैपिडो के को-फाउंडर पवन गुंटुपल्ली ने कहा कि हम इस पहल के द्वारा सुनिश्चित करना चाहते हैं कि गुरुग्राम में हर मतदाता आम चुनाव 2024 के दौरान अपने मतदान के कर्तव्य को सफलतापूर्वक निभाए. मुफ्त राइड्स उपलब्ध कराने का उद्देश्य लोकतंत्र को बढ़ावा देना है.


टैग्स   ‘VOTENOW’
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago