होम / चुनाव / करोड़ों के मालिक हैं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, चुनावी हलफनामे से हुआ खुलासा

करोड़ों के मालिक हैं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, चुनावी हलफनामे से हुआ खुलासा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फाइल कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है. जिसके मुताबिक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास अचल संपत्ति 1 करोड़ 73 लाख रुपये है. वहीं इनकी पत्नी के नाम पर कुल अचल संपत्ति 2 करोड़ 10 लाख रुपये है. 

अरविंद केजरीवाल की चल संपत्ति की बात करें तो इनके पास कुल चल संपत्ति 3 लाख 46 हजार रुपये से ज्यादा है, जबकि इनकी पत्नी के नाम चल संपत्ति 1 करोड़ 89 हजार रुपये है. ऐसे में देखा जाए तो अरविंद केजरीवाल के पास कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये है. वहीं उनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति 3 करोड़ 99 लाख रुपये हैं. 

अरविंद केजरीवाल पर नहीं है कर्ज 

चुनावी हलफनामे के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के पास नकद 50 हजार रुपये, जबकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास नकद 42000 रुपये है. अरविंद केजरीवाल के नाम पर कोई कार नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर एक मारुति बलेनो कार है. इसके अलावा सुनीता केजरीवाल के नाम पर गुरुग्राम में एक फ्लैट है. दोनों पति-पत्नी के नाम पर कोई कर्ज नहीं है.

केजरीवाल की पत्नी के नाम पर घर 

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के नाम पर घर नहीं है. उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम घर है, जिसकी अभी मार्केट वैल्यू लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. वहीं अरविंद केजरीवाल के पास नॉन एग्रीकल्चर लैंड भी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 70 लाख रुपये है. 

पत्नी के नाम इतनी कीमत की ज्वेलरी 

अरविंद केजरीवाल ने शेयर बाजार और अन्य जगहों पर किसी भी तरह का कोई भी निवेश नहीं किया है. वहीं उनकी पत्नी के पास 25 लाख 92 हजार रुपये की सोने और चांदी की ज्वेलरी है. पीपीएफ में भी स्पॉउस के नाम पर अकाउंट है, जिस अकाउंट में 26 लाख रुपये से ज्यादा का डिपॉजिट है. 

प्रवेश वर्मा ने भी किया संपत्ति का खुलासा 

बता दें अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने इनके खिलाफ प्रवेश वर्मा को यहां से टिकट दिया है. उन्होंने भी बुधवार को नांमाकन दाखिल किया और अपनी संपत्ति का खुलासा किया, जिसके मुताबिक प्रवेश वर्मा के पास करीब 95 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है. वहीं कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने भी नामांकन कर दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

54 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago