होम / चुनाव / महाराष्ट्र में फिर देवेंद्र राज, फडणवीस बने तीसरी बार CM, एकनाथ शिंदे-अजित पवार बने डिप्टी

महाराष्ट्र में फिर देवेंद्र राज, फडणवीस बने तीसरी बार CM, एकनाथ शिंदे-अजित पवार बने डिप्टी

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस को CM के तौर पर शपथ दिलाई. इसके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी शपथ ली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी गहमागहमी के बीच गुरूवार (5 दिसंबर) को महायुति गठबंधन की नई सरकार बन गई. दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इसके साथ ही नई सरकार में फिर से दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है. महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

शपथग्रहण समारोह में PM समेत कई नेता शामिल

मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री, महायुति गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने भी शिरकत की. नाराजगी की अटकलों के बीच अंतिम वक्त में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद स्वीकार करते हुए शपथ ली. 

इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका अंबानी भी समारोह में मौजूद रहे. बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, रणबीर सिंह समेत अन्य हस्तियों ने शिरकत की. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए और 23 नवंबर को परिणाम आए. इसके बाद दो हफ्ते तक चली गहन बातचीत से नई सरकार के गठन की रूपरेखा सामने आई. 

महायुति गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से की थी मुलाकात

देवेंद्र फडणवीस को बुधवार (4 दिसंबर) को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके तुरंत बाद सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. इसमें देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद रहे और गठबंधन का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा. विधान भवन में आयोजित विधायक दल की बैठक में गुजरात के पूर्व CM और बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने घोषणा की कि देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. 

महायुति को मिली हैं इतनी सीटें?

महाराष्ट्र में एक ही फेज में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी जबकि 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम आए थे. महायुति गठबंधन को राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर शानदार जीत मिली. गठबंधन के सहयोगी शिंदे गुट की शिवसेना को 57, जबकि अजित पवार गुट एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली. उधर, विपक्षी MVA ने कुल 46 सीटों पर जीत दर्ज की.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

50 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

59 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago