होम / चुनाव / Delhi Election 2025: कौन से बूथ पर डलेगा आपका वोट, घर बैठे एक क्लिक में मिलेगा पूरी जानकारी?
Delhi Election 2025: कौन से बूथ पर डलेगा आपका वोट, घर बैठे एक क्लिक में मिलेगा पूरी जानकारी?
कल यानी 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे. मतदान करने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो और मतदान के लिए वोटर आईडी या आधार कार्ड लेकर जाएं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
बुधवार यानी कल दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान होने जा रहा है. आप पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, या आपको अपने नजदीकी पोलिंग बूध की जानकारी नहीं है, तो यह खबर आपके काम आ सकती है. अगर आपके पास अब तक मतदान की पर्ची नहीं आई है, तो कोई चिंता की बात नहीं है. चुनाव आयोग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए नागरिकों को अपने नजदीकी पोलिंग बूथ का पता आसानी से लगाने का अवसर दिया है। इस खबर में हम आपको यह बताएंगे कि आप घर बैठे किस तरह से अपने पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं और मतदान प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे?
कल मतदान और 8 को नतीजे की घोषणा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान 5 फरवरी को होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. चुनाव में हिस्सा लेने के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो और आप मतदान के लिए आवश्यक पहचान दस्तावेज जैसे वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड लेकर जाएं.
नजदीकी पोलिंग बूथ खोजने का तरीका
1. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें -पोलिंग बूथ का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए आपको वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाना होगा. यहां आपको अपनी इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिफिकेशन कार्ड (EPIC) नंबर डालना होगा. इसके बाद, आपको कैप्चा वेरिफिकेशन भरकर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा. अब आपकी स्क्रीन पर पोलिंग बूथ की जानकारी आ जाएगी, जिसे आप देख सकते हैं.
2. Know Your Election System- सेक्शन का इस्तेमाल करें -चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको Know Your Election System सेक्शन में जाना होगा. यहां पर अपना EPIC नंबर डालने के बाद, आपको कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करना होगा और फिर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद, आपको नजदीकी पोलिंग बूथ की जानकारी स्क्रीन पर मिल जाएगी. इस प्रक्रिया को बेहद सरल और समझने में आसान बनाया गया है.
3. वोटर हेल्पलाइन ऐप का इस्तेमाल करें - अगर आप मोबाइल ऐप से पोलिंग बूथ का पता लगाना चाहते हैं, तो आप वोटर हेल्पलाइन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है. ऐप पर आप अपना EPIC नंबर और अन्य विवरण डालकर आसानी से अपना पोलिंग बूथ ढूंढ सकते हैं.
4. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लॉगइन करें - इसके अतिरिक्त, आप चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर भी जाकर पोलिंग स्टेशन का पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको अपना लॉगिन पासवर्ड और वोटर आईडी नंबर डालना होगा. इसके बाद सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी, जिससे आप आसानी से अपने पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं.
5. ये सभी तरीके सुनिश्चित करेंगे कि आप अपना मतदान बिना किसी परेशानी के कर सकें. इससे न केवल आपकी वोटिंग प्रक्रिया आसान हो जाएगी, बल्कि आप लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भी अपना योगदान दे पाएंगे.
आईडी कार्ड साथ लाना न भूलें
दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर लें. इसके साथ ही, पोलिंग बूथ पर जाते वक्त अपना वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड साथ लाना न भूलें. यह आपके मतदान को वैध बनाने के लिए आवश्यक है. इस बार, डिजिटल तरीके से पोलिंग बूथ ढूंढने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है, ताकि चुनाव में हिस्सा लेना सभी के लिए सहज हो सके. मतदान की प्रक्रिया से जुड़ी इन बुनियादी जानकारी को ध्यान में रखकर, आप सही और सटीक तरीके से वोट डालने का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं और लोकतंत्र को अपनी आवाज दे सकते हैं.
टैग्स