होम / चुनाव / कांग्रेस के चुनावी खर्चे का हुआ खुलासा, जानें राहुल गांधी समेत किसने किया कितना खर्च

कांग्रेस के चुनावी खर्चे का हुआ खुलासा, जानें राहुल गांधी समेत किसने किया कितना खर्च

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव 2024 में हुए खर्चों की जानकारी दे दी है. सबसे ज्यादा राशि उस कैंडीडेट को मिली, जो चुनाव हार गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस ने हाल ही में गुजरे लोकसभा चुनाव-2024 में किस लोकसभा प्रत्याशी पर कितनी रकम खर्च की थी. इसका ब्यौरा पार्टी ने चुनाव आयोग को दिया है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया है कि उसने राहुल गांधी को वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए 70-70 लाख रुपए दिए. बता दें कि राहुल गांधी दोनों सीटों से जीत गए थे. हालांकि, उन्होंने अंत में रायबरेली की सीट कायम रखते हुए वायनाड की सीट छोड़ दी. पार्टी ने संसदीय चुनावों में 99 सीटें जीती थीं, जिसमें से दो सीटों से राहुल जीते थे.

किन नेताओं को मिले कितने रुपये

कांग्रेस ने हाल में संपन्न आम चुनाव के खर्च का ब्यौरा चुनाव आयोग को सौंपा था. वेबसाइट पर अपलोड किए गए ‘खर्च का विवरण’ के अनुसार कांग्रेस ने लगभग सभी नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए 70 लाख रुपये दिए थे. कांग्रेस के जिन नेताओं को 70 लाख से अधिक रुपये दिए थे, उनमें मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले नेता विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं. सिंह को 87 लाख रुपए मिले और वे चुनाव हार गए थे. वहीं, असम के धुबरी से जीते रकीबुल हुसैन पार्टी ने 75 लाख रुपए दिए थे. वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और दिग्विजय सिंह, जो दोनों चुनाव हार गए, को क्रमशः 46 लाख रुपए और 50 लाख रुपए मिले.

अन्य पार्टी कितना खर्च किए

चुनाव आयोग की वेबसाइट को देखें तो पता चलता है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अपने 48 उम्मीदवारों को 75-75 लाख रुपए दिए थे. जबकि तामिलनाडु में डीएमके पार्टी ने अपने 22 उम्मीदवारों को चुनाव के लिए 70-70 लाख रुपए दिए थे. वहीं, समाजवादी पार्टी ने अपने प्रमुख अखिलेश यादव को 60 लाख रुपए दिए, जबकि उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव को 72.15 लाख रुपए मिले. अयोध्या से जीत हासिल करने वाले सपा नेता को अवधेश प्रसाद को 20 लाख रुपए मिले. भारतीय जनता पार्टी का विवरण अभी तक अपलोड नहीं किया गया है.

इलेक्शन कमीशन की सिफारिश पर बढ़ी खर्च सीमा

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीती थीं, जिसमें से दो सीटों पर गांधी ने जीत दर्ज की थी. वैसे तो चुनाव प्रचार में उम्मीदवार के खर्च की एक सीमा होती है, लेकिन राजनीतिक दलों के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं होती. जनवरी 2022 में चुनाव आयोग की सिफारिश पर सरकार ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख रुपये से बढ़ाकर 95 लाख रुपये और विधानसभा चुनाव के लिए 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी थी.

बड़े और छोटे राज्यों के लिए अलग है लिमिट

लोकसभा चुनावों के लिए संशोधित व्यय सीमा अब बड़े राज्यों के लिए 90 लाख रुपये और छोटे राज्यों के लिए 75 लाख रुपये है. 2024 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुए और नतीजे 4 जून को घोषित किए गए. कांग्रेस ने पिछले महीने लोकसभा चुनाव और अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपना टआंशिक चुनाव व्यय विवरणट चुनाव आयोग को सौंपा था. यह विवरण चुनाव लड़ने के लिए पार्टी द्वारा उम्मीदवारों को दी गई टएकमुश्त राशिट से संबंधित था.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago